निदा खान
Nashik TCS Case: निदा खान कोर्ट में,डिजिटल जांच में मिले 171 इस्लामिक लिंक
नासिक TCS केस में आरोपित निदा खान फिर कोर्ट में पेश किया गया. डिजिटल फोरेंसिक जांच में खुलासा हुआ कि उसने पीड़िता को 171 इस्लामिक लिंक भेजे थे. कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पढ़ें पूरा मामला.
निदा की पेशी में भारी सुरक्षा व्यवस्था
नासिक,11 मई 2026,महाराष्ट्र के चर्चित नासिक TCS केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस कस्टडी खत्म होने पर आरोपित निदा खान को एक बार फिर नासिक रोड कोर्ट लाया गया. इस बीच कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. पुलिस और अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में जांच से जुड़े कई महत्वपूर्ण अनावरण भी किए.
जांच एजेंसियों ने कोर्ट को बताया कि डिजिटल फोरेंसिक एनालिसिस में कई महत्वपूर्ण प्रमाण मिले हैं.पुलिस के अनुसार,निदा खान ने पीड़िता को 171 लिंक भेजे थे. इन लिंक में इस्लामिक धार्मिक आयतें और इस्लाम धर्म को अपनाने के संदेश थे.जांच टीम अब इन सभी डिजिटल रिकॉर्ड्स को केस का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है.
अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में दावा किया कि आरोपित के भेजे लिंक और मैसेज पीड़िता पर लगातार प्रभाव डालने की कोशिश का हिस्सा थे.पुलिस का कहना है कि डिजिटल डेटा की जांच साइबर और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से हुई है.इसी जांच के आधार पर कई इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण जुटाए गए हैं,जो अदालत को दिये गये.
निदा खान को कोर्ट लाये जाते समय काफी हलचल दिखी.नासिक रोड कोर्ट में सुनवाई में पुलिस अधिकारी और वकील रहे.कोर्ट में पेशी के समय आरोपित सुरक्षा घेरे में लायी गयी और सुनवाई पूरी होने तक अदालत परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा.
सुनवाई बाद कोर्ट ने आरोपित निदा खान न्यायिक हिरासत में भेज दिया.अब आगे की जांच को पुलिस डिजिटल सबूतों और अन्य आरोपितों के कनेक्शन भी जांच रही है.यह मामला महाराष्ट्र में पहले से ही काफी चर्चा में है और अब डिजिटल फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच और तेज होने की संभावना जताई जा रही है.
TOPICS:
क्राइम
टीसीएस
