पिरान कलियर में धरे गये 40 ढोंगी फकीर, महिला-युवा बनते थे निशाना:

पिरान कलियर में 40 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, महिलाओं-युवाओं को बनाते थे निशाना: हरिद्वार जिले की पिरान कलियर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि में संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाकर 40 कथित बाबाओं को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए ढोंगी बाबा अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं. पुलिस ने सभी आरोपी बाबाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है.

Fake Babas Arrest in Piran Kaliyar
पिरान कलियर में 40 ढोंगी बाबा गिरफ्तार (फोटो सोर्स- Police)
दरअसल, पिरान कलियर थाना पुलिस ने 1 जून को विश्व प्रसिद्ध दरगाह शरीफ के आसपास बनी सरायों, रेन बसेरा, टीन शैड और अन्य जगहों पर सत्यापन अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस टीम ने ऐसे 40 व्यक्तियों को चिन्हित किया, जिन्होंने तांत्रिक आदि का छद्म वेश धारण किया था. जो आम लोगों (विशेषकर महिलाओं और युवाओं) को भ्रमित करने का काम कर रहे थे.

आरोपी उनकी व्यक्तिगत/घरेलू समस्याओं का निदान करने का झूठा भरोसा दिलाकर पैसे ऐंठने का काम कर रहे थे. ऐसे में पुलिस टीम ने मौके पर सभी का सत्यापन किया, लेकिन उनके दस्तावेज और गतिविधियां संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद पुलिस टीम चिन्हित किए गए व्यक्तियों को थाने ले गई और उनसे पूछताछ की. जिसके बाद पुलिस ने सभी ढोंगी बाबाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की.

“ऑपरेशन कालनेमि के तहत पिरान कलियर क्षेत्र से 40 फर्जी बाबाओं को हिरासत में लिया गया है. सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे.”- शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात

बता दें कि पिरान कलियर में स्थित साबिर पाक की विश्व प्रसिद्ध दरगाह मौजूद है, जहां पर देश ही नहीं विदेशों से भी भारी संख्या में जायरीन अपनी मुरादें लेकर दरगाह में हाजरी लगाने के लिए पहुंचते हैं. पिरान कलियर क्षेत्र से पुलिस और इंटेलिजेंस की टीम पहले कई बांग्लादेशी नागरिक भी पकड़ चुकी है. हालांकि, पुलिस और प्रशासन कलियर क्षेत्र में अपनी निगाहें जमाए रखता है. साथ ही लगातार कार्रवाई भी की जाती है.

ऑपरेशन कालनेमि में 26 दिसंबर 2025 तक धर्म का चोला ओढ़े 511 लोग पकड़े जा चुके 19 बांग्लादेशी नागरिक भी दबोचे 
OPERATION KALANEMI IN UTTARAKHAND
ऑपरेशन कालनेमि (फाइल फोटो- Police)

उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि में देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है. अभी तक ऑपरेशन कालनेमि के तहत 511 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. जबकि, 4,802 से ज्यादा लोगों का सत्यापन किया जा चुका है.  अवैध रहते 19 बांग्लादेशी न भी गिरफ्तार .

सीएम पुष्कर धामी का कहना है उत्तराखंड केवल एक भौगोलिक राज्य नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, परंपरा और विश्वास का केंद्र है. लिहाजा, इसकी गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. इसी नीति के तहत राज्य सरकार की ओर से धर्म और आस्था की आड़ में पाखंड, ठगी, अवैध गतिविधियों और संदिग्ध तत्वों के खिलाफ ‘ऑपरेशन कालनेमि’ को 10 जुलाई से प्रदेशभर में प्रभावी रूप से लागू किया गया.

इस अभियान का उद्देश्य देवभूमि की पवित्रता को बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और जनता के विश्वास की रक्षा करना है. ऑपरेशन कालनेमि के तहत हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर जैसे संवेदनशील जिलों में व्यापक स्तर पर सत्यापन और प्रवर्तन की कार्रवाई की गई है.

हरिद्वार जिले में 3,091 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जिनमें से 715 मामलों में अभियोग पंजीकृत किए गए और 305 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
देहरादून जिले में 1,711 व्यक्तियों का सत्यापन करते हुए 206 गिरफ्तारियां की गईं. जबकि, 9 अभियोग पंजीकृत किए गए और 380 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई. इसके साथ ही अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई.
उधम सिंह नगर जिले में 220 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए गंभीर मामलों में अभियोग दर्ज किए गए.
19 बांग्लादेशी नागरिक भी हुए गिरफ्तार: उत्तराखंड में अब तक 4,802 से ज्यादा व्यक्तियों का सत्यापन, 724 अभियोग पंजीकृत और 511 गिरफ्तारियां की गई है. इसके अलावा अवैध रूप से रह रहे 19 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. जिनमें से 10 को डिपोर्ट किया जा चुका है. जबकि, बाकी मामलों में विधिक प्रक्रिया जारी है.

“यह अभियान किसी भी वर्ग या समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि कानून व्यवस्था और देवभूमि की गरिमा की रक्षा के लिए है. आस्था का सम्मान किया जाएगा, लेकिन इसकी आड़ में अपराध, पाखंड या धोखाधड़ी को किसी भी परिस्थिति में संरक्षण नहीं दिया जाएगा.”- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए. किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त न की जाए. देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

TAGGED:

FAKE SAINTS IN UTTARAKHAND
उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि
देहरादून में फर्जी बाबा गिरफ्तार
BANGLADESHI CITIZEN ARREST DEHRADUN
OPERATION KALANEMI IN UTTARAKHAND

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *