बंगाल IANS-Matrize ओपिनयन पोल:चौथी बार लौट रही है ममता,भाजपा के मत प्रतिशत और सीटों में उछाल
In The West Bengal Assembly Elections 2026 Mamata Banerjee Tmc Could Form The Government While The Bjp Seat Tally Is Expected To Rise
पहला ओपिनियन पोल : भाजपा बंगाल में 100 के पार, मगर ममता बनर्जी की टीएमसी बना सकती है सरकार
पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार बनेगी? निर्वाचन आयोग की ओर चुनाव कार्यक्रम के घोषणा के बाद IANS-Matrize ने ओपिनियन पोल जारी किया है। इस पोल में भाजपा की सीटें बढ़ती दिख रही है, मगर सरकार टीएमसी बनाती दिख रही है।
कोलकाता 16 मार्च 2026 : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ वाम दल, कांग्रेस समेत कई पार्टियां हैं, मगर मुकाबला भाजपा से है। चुनाव की घोषणा के बाद आए पहले ओपिनियन पोल में दोनों पार्टियों में कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया गया है। दोनों पार्टियों के वोट प्रतिशत में एक-दो प्रतिशत का अंतर है। आईएएनएस- मैट्रिज के ओपिनियन पोल में दावा किया गया है कि अगर वोटिंग तक बंगाल की जनता का मूड नहीं बदला तो तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर सकती है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़ेगी, मगर वह सत्ता के करीब पहुंचती नजर नहीं आ रही है।
पश्चिम बंगाल ओपिनियन पोल आईएएनएस मैट्रिज
वोट प्रतिशत में ज्यादा अंतर नहीं
आईएएनएस- मैट्रिज के ओपिनियन पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस को 43 से 45 प्रतिशत वोट मिल सकता है, जबकि भाजपा+ के खाते में 41-43 प्रतिशत वोट जा सकते हैं। कांग्रेस, वाम दल समेत अन्य दलों को 13-15 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 से तुलना करें तो इस ओपिनियन पोल में भाजपा के वोट प्रतिशत में करीब 3 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है। टीएमसी के वोट प्रतिशत में 2-3 प्रतिशत की कमी हो सकती है। पिछले चुनाव में टीएमसी को 48.2 प्रतिशत और भाजपा को 38.15 प्रतिशत वोट मिले थे।
भाजपा चूक सकती है बहुमत से
ओपनियन पोल में अनुमान लगाया गया है कि अगर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो तृणमूल कांग्रेस को 155-170 सीटें मिल सकती हैं जो 294 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के आंकड़े 147 से कहीं अधिक है। पोल में एनडीए को 100- 115 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले विधानसभा चुनाव में टीएमसी को 215 और भाजपा को 77 सीटें मिली थीं। कांग्रेस और वाम दल का आंकड़ा शून्य हो गया था। एक सीट इंडियन सेक्युलर फ्रंट को मिली थी।
IANS-Matrize ओपिनयन पोल का अनुमान
विधानसभा में कुल सीटें- 294
टीएमसी: 155–170
एनडीए: 100–115
कांग्रेस, वाम दल और अन्य: 5–7
वोट शेयर का अनुमान
टीएमसी: 43–45 %
एनडीए: 41–43 %
कांग्रेस, वाम दल और अन्य: 13–15%
(ये आंकड़े IANS-Matrize ओपिनयन पोल के दावे पर आधारित हैं। हम इसकी पुष्टि नही कर सकते?

