भारत की MIRV क्षमता से पाकिस्तान और चीन बेचैन,
Drdo Test Agni Missile With Mirv Pakistan Nuclear Advisor Zahir Kazmi Expresses Fear India Capabilities
‘अग्नि-6 मिसाइल, MIRV टेस्ट’, पाकिस्तान के परमाणु सलाहकार ने भारत की क्षमता पर जताया डर, अमेरिका पर मढ़े आरोप
Agni Missile: डीआरडीओ ने इस टेस्ट की कामयाबी की जानकारी देते हुए कहा “MIRV सिस्टम से लैस उन्नत अग्नि मिसाइल का 8 मई 2026 को ओडिशा के डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के स्ट्रैटजिक प्लान्स डिवीजन के आर्म्स कंट्रोल एडवाइजर जहीर काजमी ने भारत के MIRV मिसाइल टेक्नोलॉजी टेस्ट को लेकर गहरी चिंता जताई है कि’भारत अब दुनिया के किसी भी देश को निशाना बनाने के राह पर पूरी तरह से निकल चुका है लेकिन दुनिया ने भारत की इन क्षमताओं को लेकर आंखे मूंद रखी हैं।’ जहीर काजमी का ये बयान भारत के MIRV क्षमता वाले मिसाइल टेस्ट बाद आया है। भारत ने 8 मई 2026 को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से MIRV क्षमता वाली एक एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल फ्लाइट टेस्ट किया है। इस दौरान कई पेलोड्स ने विशाल हिंद महासागर क्षेत्र में अलग-अलग जगहों को निशाना बनाया।
agni missile mirv test pakistan
भारत की MIRV क्षमता पर पाकिस्तान ने जताया डर
MIRV मतलब मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेड री-एंट्री व्हीकल होता है। यह एक एडवांस मिसाइल तकनीक है जो एक ही बैलिस्टिक मिसाइल को कई परमाणु हथियार (वॉरहेड) ले जाने और उन्हें अलग-अलग लक्ष्यों पर गिराने में सक्षम है। यह एक ‘मिसाइल बस’ जैसे काम करती है जो सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित विभिन्न ठिकानों को एक साथ या अलग-अलग निशाना बना सकती है। डॉक्टर जहीर काजमी पाकिस्तान सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर हैं और अभी पाकिस्तान की स्ट्रैटजिक प्लान्स डिवीजन में आर्म्स कंट्रोल एडवाइजर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम में बड़ी भूमिका निभाई है।
डीआरडीओ ने इस टेस्ट की कामयाबी की जानकारी देते हुए कहा “MIRV सिस्टम से लैस उन्नत अग्नि मिसाइल का 8 मई 2026 को ओडिशा के ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक परीक्षण किया। मिसाइल परीक्षण कई पेलोड के साथ किया गया जिन्हें हिंद महासागर क्षेत्र में एक बड़े भौगोलिक इलाके में अलग-अलग जगहों पर लक्ष्यों को निशाना बनाने को तैयार किया गया था।”
भारत की MIRV क्षमता से पाकिस्तान और चीन परेशान क्यों हैं?
दुनिया में सिर्फ चीन, अमेरिका, फ्रांस और रूस ही ऐसे देश थे जिनके पास ये क्षमता थी और पांचवां देश भारत बन गया है। पाकिस्तान के पास ये टेक्नोलॉजी नहीं है और हाइपरसोनिक स्पीड के साथ अग्नि मिसाइल चीन और पाकिस्तान को बहुत बड़ा खतरा बन सकते हैं। जहीर काजमी का आरोप है कि भारत की इन क्षमताओं पर दुनिया ने अपनी आंखे बंद कर रखी हैं। “यह परीक्षण सीधे अग्नि-V MIRV तकनीक आधारित है और DRDO चेयरमैन समीर वी. कामत के 30 अप्रैल के बयान के मुताबिक है जिसमें उन्होंने कहा था कि DRDO पूर्ण पैमाने पर अग्नि-VI (10,000+ किमी से ज्यादा) के विकास को “पूरी तरह से तैयार” है और उसे बस सरकार की मंजूरी का इंतजार है।”
उन्होंने आगे लिखा है “जहां कुछ लोगों ने भारत की रणनीतिक क्षमता परिपक्व होने की अनदेखी की वहीं यह परीक्षण बदलाव बताता है। क्षेत्रीय CMD (कमांड एंड कंट्रोल) से संभावित वैश्विक पहुंच की ओर। पाकिस्तान और चीन के अलावा भारत का लक्ष्य कौन है? अगर कोई नहीं तो फिर अंतरमहाद्वीपीय (ICBM) मारक क्षमता की क्या जरूरत है?”
उन्होंने आगे लिखा है “जब ऐसे सिस्टम अंतरमहाद्वीपीय सीमा पार करते हैं तो रणनीतिक भूगोल बदल जाता है, जिससे नए क्षेत्र मारक सीमा में आ जाते हैं। जिम्मेदार परमाणु शक्तियों ने ऐतिहासिक रूप से अपनी क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ अधिक पारदर्शिता और विश्वास-निर्माण के उपायों को भी अपनाया है।”
‘पाकिस्तान पर रोक भारत को मंजूरी क्यों?’
उन्होंने सवाल उठाया कि पश्चिमी देश पाकिस्तान को रोकते हैं जबकि भारत पर मौन रहते हैं। उन्होंने जॉन फाइनर की दिसंबर 2024 और अमेरिका की खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड की मार्च 2026 के उन बयानों पर सवाल उठाया जिनमें पाकिस्तान के अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों को लेकर खतरे की घंटी बजाई थी। उन्होंने कहा “जबकि पाकिस्तान के हथियार सिर्फ भारत केन्द्रित हैं।”
उन्होंने लिखा है “चुनिंदा तरीके से खतरे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से परमाणु अप्रसार के मानदंडों और दक्षिण एशिया की स्थिरता को हानि का खतरा रहता है। पाकिस्तान न तो हथियारों की होड़ चाहता है और न ही वैश्विक स्तर पर शक्ति का प्रदर्शन चाहता है। इस्लामाबाद तो सिर्फ क्षेत्रीय असंतुलन पर संतुलित और विश्वसनीय प्रतिरोध क्षमता चाहता है। लेकिन पाकिस्तान से भेदभाव होता है और भारत पर चुप्पी रहती है।”
Pakistan Will Strike Deep Inside Mumbai On Target India Qamar Cheema Explains Asim Munir Anti India Plan
‘भारत के अंदर होगा हमला,निशाने पर मुंबई’,पाक विशेषज्ञ ने बताया असीम मुनीर का एंटी इंडिया प्लान
पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर ने रविवार को कहा था कि अगर पाकिस्तान पर फिर हमला हुआ तो इसके नतीजे सीमित नहीं होंगे,बल्कि जवाब गहरे तक दिया जाएगा। पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने असीम मुनीर की गंभीर योजना बतायी है।
पाकिस्तान चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (CDF) और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने भारत को नई धमकी दी। भारत के साथ पिछले साल हुए चार दिनी युद्ध की पहली सालगिरह पर मुनीर ने रावलपिंडी पाकिस्तानी सेना मुख्यालय में संबोधन दिया था। इसमें मुनीर ने कहा था कि भविष्य में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह की हिमाकत हुई,तो इस बार युद्ध परिणाम सीमित नहीं होंगे। पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने मुनीर की इस धमकी को बहुत गंभीर बताया है।

असीम मुनीर ने भारत को नई धमकी दी है
चीमा ने कहा कि आर्मी चीफ असीम मुनीर ने जिस तरह से बात की है वह बिल्कुल सीधा संदेश है। चीमा ने असीम मुनीर के बयान को दोहराया और कहा कि पिछले साल हुई लड़ाई दो कौमों के बीच नहीं बल्कि दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। असीम मुनीर ने अपने संबोधन में यह भी कहा था कि अगली बार पाकिस्तान पर हमला हुआ तो जवाब बेहद व्यापक, खतरनाक, दूरगामी और दर्दनाक होंगे।
भारत के अंदर हमले की तैयारी
चीमा ने कहा कि असीम मुनीर की धमकी का सीधा मतलब है कि अब सारा का सारा भारत अब हमारा टारगेट है। अब लड़ाई केवल बॉर्डर पर नहीं होगी, बल्कि भारत के अंदर होगी। उन्होंने आगे बताया कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ का इरादा भारत के न्यू नॉर्मल को चेंज करना है, जिसके तहत भारत घुस कर मारने का दावा करता है।
मल्टी डोमेन ऑपरेशन की तरफ पाकिस्तान
चीमा ने आगे बताया कि अब गुजरात के बॉर्डर इलाके या कोई छोटे टारगेट पर पाकिस्तान हमला नहीं करेगा। अब वह भारत के अंदर सीधा हमला करेगा। इसके साथ ही जंग का पुराना तरीका चेंज होगा। अब मल्टी डोमेन ऑपरेशन की तरफ पाकिस्तान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई से मिले सबके के बाद पाकिस्तान की फौज नए ऑपरेशनल ऑर्ट के साथ सामने आएगी। इसका मतलब है कि भारत का दक्षिण निशाने पर होगा, सेंटर टारगेट पर होगा, मुंबई टारगेट पर होगा। इसका मतलब है कि बड़े मिसाइल चलेंगे।
पाकिस्तान आर्मी चीफ के इरादे को बताते हुए चीमा ने कहा कि अब पाकिस्तान की फौज भारत के आर्थिक ढांचे पर हमला करने के लिए तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को इस सयम बहुत बड़ा समर्थन हासिल है। चीमा ने कहा कि भारत के साथ जंग होनी निश्चित है। पाकिस्तान की तैयारी उसी तरफ है।
