भाकियू (सर्व) कोर बैठक: बाज़ार,तकनीकी और जैविक खेती से जुडें कृषक:अनंत बोध चैतन्य
हरिद्वार 03 मई 2026। भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक स्वामी अनंतबोध चैतन्य ने आव्हान किया है कि हरित क्रांति के खट्टे-मीठे अनुभवों के बाद अब किसानों के तकनीकी,बाजार और जैविक खेती से जुडना समय की मांग है.

वे आज यहां हरिद्वार के कनाल में यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक को उद्बोधन दे रहे थे. बैठक में यूनियन की कोर कमेटी गठन और जैविक खेती पर कार्यशाला आयोजित करने के निर्णय के साथ – साथ मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यूनियन के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता रवीन्द्र नाथ कौशिक को सूचना विभाग की विज्ञापन संबद्धता समिति में मनोनीत करने पर अभिनंदन किया गया।

स्वामी अनंतबोध चैतन्य ने कहा कि आज भी देश की आधी कार्यकारी जनसंख्या कृषि पर निर्भर है जबकि देश की समृद्धि में कृषि का योगदान 15-20 प्रतिशत भी नही है। हरित क्रांति ने देश को अन्न में आत्मनिर्भर जरूर बनाया लेकिन उसने मिट्टी की उर्वरता समाप्त कर दी और अन्न को कैंसर जैसे रोगों का प्रसारक बना दिया. आज उर्वरकों और कंपनियों के बीज से खेती लाभकारी नही रही. इसलिए कृषकों को जैविक खेती की ओर रुख कर केवल गेहूं,चावल, गन्ने को छोड बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन का विकल्प अपनाना होगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पशुपालन एवं डेरी विकास और कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा से यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मिलकर कृषक समस्याओं के समाधान की मांग करेगा. उन्होने कहा कि किसानों की भूमि अधिग्रहित कर बन रहे हाईवे पर किसानों से टोलटैक्स की वसूली अन्यायपूर्ण है. अमेरिका जैसे देशों में कृषि को भारी अनुदान मिलता है लेकिन भारत में कृषक को कोई सुविधा नही है.

राष्ट्रीय वरिष्ठ प्रवक्ता रवीन्द्र नाथ कौशिक ने कहा कि किसानों को सरकार से जो सुविधा दी भी जा रही है,उसे भ्रष्ट गैर कृषक हडप रहे हैं. इसे रोके जाने की आवश्यकता है. उन्होने भाकियू (सर्व) की रचना की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी और किसान संगठन में इतनी बड़ संख्या में महिला कृषक नही जुडी हुईं हैं। उन्होने प्रस्ताव किया कि यूनियन कृषकों के सर्वश्रेष्ठ संगठक को स्वामी सहजानंद सम्मान देना शुरु करे.

महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रश्मि चौधरी ने कहा कि अधिकाधिक सक्रिय महिला कृषकों को संगठन से जोड़ा जायेगा.
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अनिल शर्मा ने श्री तुषार कौशिक को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री तथा श्री सूर्यप्रकाश शर्मा को राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी बनाने की घोषणा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद राठौर ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री तथा कुमाऊ प्रभारी राजीव थपलियाल तथा राष्ट्रीय महामंत्री करण सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी राजकुमार ग्रोवर, राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर राजकुमार सैनी, राष्ट्रीय महिला सचिव अरुणा शर्मा तथा पुष्पा उनियाल तथा विनेश उनियाल, प्रदेश महिला अध्यक्ष सुश्री सुरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष मालती शर्मा एवं मधु नौटियाल, प्रदेश महामंत्री अभिषेक शर्मा, सचिव एपी शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राजकमल गोयल, प्रदेश महामंत्री रेणु चौहान पंजाहेडी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सचिन कुमार, प्रदेश सचिव रमेश चंद नौडियाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी परेश नानावती, आचार्य पवन त्रिपाठी (बजरंग) तथा संदीप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट राघव गुप्ता,डॉक्टर बिजेंद्र कुर्ला,जसविंदर सिंह, श्रीकांत आर्य तथा नसीम अहमद धनपुरा , प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल भारद्वाज, प्रदेश सचिव चौधरी प्रह्लाद सिंह , सहसचिव जुल्फिकार धनपुरा, गढ़वाल मंडल प्रभारी राजेश शर्मा, देहरादून से जिलाध्यक्ष सागर कपिल,महामंत्री कल्पेंद्र हल्दिया , जिला संगठन मंत्री गुरप्रीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार, जिला सचिव प्रह्लाद सिंह तथा गोपाल भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष श्रीधर शर्मा, अनुज राणा,सत्यवान खोकर, सुनील बडोला, हरिद्वार नगर अध्यक्ष अंकुर सिंह,.जिला सचिव आकाश शुक्ला तथा नीरज राणा, मितुशी, ईशान नंदवानी, अमजद धनपुरा, राजकुमार पाल, रूड़की महानगर अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा भी मौजूद थे.

