एसी ब्लास्ट से गई नौ की जान, लापरवाहियों ने बढाई मृतक संख्या

काली दीवारें, बिखरी राख और अधजले शवों के अवशेष…, VIDEO में दिखा विवेक विहार अग्निकांड का भयावह दृश्य
दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के लगी भीषण आग ने हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया है. इस हादसे में डेढ़ साल के अबोध सहित नौ लोगों की मौत हो गई. अब घटना के बाद का एक दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें चार मंजिला इमारत के अंदर सिर्फ राख और तबाही नजर आ रही है.

विवेक विहार अग्निकांड वीडियो में दिखे नष्ट घरोंदे . (photo: ITG)

नई दिल्ली,03 मई 2026,दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के चार मंजिला रिहाइशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने कई हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया है. इस हादसे में एक मासूम बच्चे और चार महिलाओं समेत कुल नौ लोगों की मौत हो गई. अब घटना के बाद का एक दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें चार मंजिला इमारत के अंदर सिर्फ राख और तबाही नजर आ रही है.

पुलिस और फायर विभाग के अनुसार, आग का शुरुआती कारण एसी ब्लास्ट माना जा रहा है. बिल्डिं की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर आग ने भयंकर रूप ले लिया था. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने और बचाव अभियान के दौरान 10 से 15 लोगों को सुरक्षित निकाला. इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे के बाद सामने आए आईं तस्वीरें और वीडियो में बिल्डिंग के अंदर का भयानक मंजर दिखाई दे रहा है. चारो तरफ काली पड़ चुकी दीवारें और शवों के जले हुए अवशेष दिख रहे हैं जो इस भीषण त्रासदी की गवाही दे रहे हैं.

पुलिस के अनुसार, इमारत की ऊपरी मंजिलें आग के गोले में तब्दील हो गई थीं. सीढ़ियों के पास वाला हिस्सा लॉक होने के कारण तीन लोग वहीं फंस गए और अपनी जान गंवा बैठे. पुलिस ने बतयाा कि दूसरी मंजिल से पांच शव, सीढ़ियों के मम्टी से तीन शव और पहली मंजिल से एक शव बरामद हुआ है.

पुलिस ने बताया कि इस दर्दनाक दुर्घटना में मरने वालों की पहचान शिखा जैन, अरविंद, अनीता, निशांत, आंचल, नितिन, शैली और सम्यक जैन के रूप में हुई है. डेढ़ साल के नन्हे बच्चे की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.

विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला

दिल्‍ली के विवेक विहार में लगी आग में एक चार मंजिला इमारत में कुल आठ फ्लैट थे और केवल एक सीढ़ी थीइमारत में कोई इमरजेंसी एग्जिट का दरवाजा नहीं था और छत पर ताला लगा होने से बचाव कार्य प्रभावित हुआआग लगने की सूचना तड़के साढ़े तीन बजे मिली और दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6:25 पर आग पर काबू पाया गया

Delhi Vivek Vihar Fire: दिल्‍ली के विवेक विहार अग्निकांड में बड़ी लापरवाही सामने आई है. इस चार मंजिला इमारत में कुल 8 फ्लैट्स हैं और जाने के लिए सिर्फ एक ही सीढ़ी है. इमरजेंसी एग्जिट के लिए कोई दरवाजा नहीं था, जिससे आग लगने जैसी स्थिति में निकला जा सके. दमकल अधिकारियों ने बताया कि इमारत की छत पर भी ताला लगा हुआ था. शाहदरा के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे बहुमंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई फ्लोर इसकी चपेट में आ गए. इसमें अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है.

नहीं था कोई EXIT डोर
विवेक विहार की जिस इमारत में आग लगी, उसमें अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया था. लोगों की जान जाने की एक वजह ये भी सामने आई है. घटनास्‍थल पर मौजूद दमकल अधिकारी ने बताया, “यह एक आवासीय इमारत है जिसमें सिर्फ एक सीढ़ी है. कोई भी आपातकालीन दरवाजा नहीं था. जब हम आग बुझाने के लिए छत पर गए, तो देखा कि छत पर ताला लगा हुआ था. इस घटना में अब तक नौ लोग घायल हुए हैं और हमने लगभग 15 लोगों को बचा लिया है. इनमें से एक व्यक्ति 30 प्रतिशत तक जल गया है और उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,” ऐसे में अगर आग से बचने के लिए अगर कोई छत की ओर भागता, तो सोचिये क्‍या होता?

ऐसे में अगर आग से बचने के लिए अगर कोई छत की ओर भागता, तो सोचिये क्‍या होता? दमकल अधिकारी ने बताया कि छत जाने वाली सीढ़ी पर भी ताला लगा था, वहां से भी हमने 3 लोगों को रेस्‍क्‍यू किया. इस इमारत में भागने और बचने का एक ही रास्‍ता था. इससे लोगों को बचने का रास्‍ता नहीं मिला.आग पर काबू पाने में लगे 2 घंटे
आग विवेक विहार फेज-1 के एक बहुमंजिला मकान में लगी थी. फायर कंट्रोल रूम को इस हादसे की सूचना तड़के 3:48 बजे मिली थी, जिसके बाद तुरंत पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि बिल्डिंग के दूसरे, तीसरे और चौथे फ्लोर पर आग लगी हुई थी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल की करीब 12 से 14 गाड़ियां मौके पर लगाई गईं. फायर ब्रिगेड, पुलिस, क्राइम टीम, ट्रैफिक पुलिस और डीडीएमए की टीम ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6:25 बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इसके बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा, खासकर ऊपरी मंजिलों पर, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अंदर फंसा न रह जाए.

15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे आग लगने की कॉल मिली थी और तुरंत टीम मौके पर पहुंच गई थी. उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लगे, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. बचाव कार्य के दौरान करीब 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा गया. वहीं, कुछ अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस आग में कुल नौ लोगों की जान चली गई. यह संख्या और बढ़ भी सकती है, क्योंकि अभी सर्च ऑपरेशन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.

शॉर्ट सर्किट या एसी ब्‍लास्‍ट…?
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला. कई लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे, जबकि कुछ लोग अंदर ही फंस गए थे. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस और जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं. कुछ लोग इसे शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग बता रहे हैं, तो कुछ लोग एसी ब्‍लास्‍ट को आग का कारण बता रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर जताया दुख

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, विवेक विहार की एक इमारत में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है. इस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु से मन व्यथित है. हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें ये कठिन समय सहने की शक्ति प्रदान करें.

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि स्थानीय प्रशासन, DDMA, दिल्ली फ़ायर सर्विस और दिल्ली पुलिस के सभी आला अधिकारी राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटे हैं. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है. हमारे स्थानीय विधायक और निगम पार्षद भी राहत कार्य में अपना सहयोग कर रहे हैं. दिल्ली सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है.

राजनाथ सिंह ने भी जताया दुख

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निकांड पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, ‘दिल्ली के विवेक विहार में हुए भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि से मैं अत्यंत व्यथित हूं. इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.साथ ही,मैं इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *