मत:TCS,जिम,सैलून और अब कोचिंग सेंटर! क्या देशव्यापी है जिहादी षड्यंत्र, ट्रैप में हिंदू बेटियां

श्वेतांक रत्नाम्बर Apr 16, 2026

TCS Nashik Conversion Racket
: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने इसे कॉर्पोरेट जिहाद नाम दिया तो कुछ मौलानाओं को बुरा लगा. राणे ने कहा, `इनको हर चीज में `जिहाद` करना और हिंदुओं को टारगेट बनाना है. लैंड जिहाद, लव जिहाद, हलाल जिहाद, कॉर्पोरेट जिहाद. इसके बाद मौलाना ने कहा राणा मुस्लिमों को बदनाम करने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं.`

जगह बदल रही हैं, लेकिन पैटर्न एक ही है. शहर बदल रहा है, लेकिन मकसद एक ही है. कट्टरपंथियों के टारगेट पर हिंदू लड़कियां हैं. चारों ओर जिधर देखो धर्मांतरण की साजिश रची जा रही है. इसका सबसे ताजा सबूत गुरुग्राम से आया है. जहां कोचिंग के नाम पर धर्मांतरण की साजिश एक्सपोज हुई है. महाराष्ट्र के मंत्री नीतेश राणे ने कहा, ‘लैंड जिहाद, लव जिहाद के बाद अब कॉर्पोरेट जिहाद फैलाया जा रहा है, नासिक में यही हुआ है. इसके बाद AIMJ के मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि नीतेश राणा गलत कह रहे हैं.

एक दिन घर छोड़कर चली गई…

इस बीच गुरुग्राम से एक मामला सामने आया, जहां एक शख्स की बेटी गायब है. जिसके घरवाले आरोप लगा रहे हैं कि वो मोहम्मद आसिफ के साथ गई है. अभी नासिक में नामी टेक कंपनी टीसीएस (TCS) में हिंदू बेटियों को टारगेट करने का मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि उसी पैटर्न पर दूसरी जगहों पर हिंदू युवतियों को निशाने पर लिए जाने के आरोप लगने लगे.

मिर्जापुर में जिम.

मुंबई में कॉलेज.

नासिक में TCS

गुजरात में पार्लर.

अब कोचिंग सेंटर में हिंदू बेटी को झांसे में लिया गया है.

नई घटना नासिक के टीसीएस ऑफिस जहां कॉर्पोरेट ऑफिस से धर्मांतरण का मामला देखने को मिला था उससे 1,150 किलोमीटर दूर गुरुग्राम में लोगों का दावा है कि हिंदू बेटी एक बार फिर कट्टरपंथियों के मकसद लव जिहाद का शिकार हुई है.

आरोप लगा आसिफ मोहम्मद पर जो गुरुग्राम के सेक्टर 13 में कोचिंग सेंटर चलाता था.उसी के कोचिंग सेंटर में पीड़ित लड़की स्पेनिश भाषा सीख रही थी. इसी दौरान कोचिंग सेंटर मालिक आसिफ मोहम्मद ने लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया.कोचिंग सेंटर मालिक आसिफ मोहम्मद ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.लड़की 2 बार प्रेग्नेंट हुई, आसिफ ने उसे धमका कर उसका दो बार अबॉर्शन भी करा दिया.

कोचिंग के नाम पर हिंदू बेटी को फंसाया !

इस मामले के सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या कोचिंग सेंटर में कोचिंग के नाम पर लव जिहाद और  कन्वर्जन का बड़  षड्यंत्र चल रहा था? इस मामले में अब पीड़ित परिवार हिंदू संगठनों के साथ इंसाफ की आस में पुलिस कमिश्नर के दफ्तर तक पहुंच गया है.

निशाने पर हिंदू बेटियां मिलेगा इंसाफ?

हिंदू संगठन से जुड़े यशवंत शेखावत ने कहा, ‘पीड़ित युवती अभी लापता है. परिवारवाले उसकी तलाश में हॉस्टल पहुंचे तो वहां एक नोट मिला. जिसमें लिखा था कि वो अपनी मर्जी से आसिफ मोहम्मद से शादी कर रही है, अगर उसे रोका गया तो वो आत्महत्या कर लेगी. अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या ये सच में लड़की का लिखा नोट है या फिर ये नोट उससे दबाव में लिखवाया गया?

पुलिस इस पूरे मामले को समझने में जुटी है. लेकिन एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों ने चिंता बढ़ा दी है क्योंकि इससे पहले लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर रमीजुद्दीन पर हिंदू युवतियों के धर्मांतरण का आरोप लगा था. अब कोचिंग सेंटर से ठीक इसी तरह का मामला सामने आया है.

अब सवाल उठ रहे हैं कि पहले जिम फिर सैलून और अब कोचिंग सेंटर. क्या देशभर में कट्टरपंथियों की बड़ी साजिश चल रही है, जिसके ट्रैप में हिंदू बेटियां हैं.

Tags
nasik
Nasik TCS Conversion racket

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *