महिला

देहरादून अपहरण प्रयास के बाद हरिद्वार में की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार

देहरादून में स्कूटी सवार महिला के अपहरण के प्रयास में शामिल दो आरोपितों को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों ने हरिद्वार में तमंचे के बल पर एक फैक्ट्री कर्मचारी से बाइक और नकदी भी लूटी थी, जबकि दो अन्य फरार हैं।

हरिद्वार। देहरादून में स्कूटी सवार महिला के अपहरण का प्रयास करने वाले दो आरोपितों को हरिद्वार में सिडकुल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने यहां तमंचे के बल पर एक फैक्ट्री कर्मचारी से बाइक और नकदी लूटी थी। घटना में शामिल दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं, उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

खंगाली सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि अन्नेकी हेतमपुर निवासी पंकज कुमार गुरुवार को बाइक से शिवालिक नगर की ओर जा रहे थे। रानीपुर रो नदी के पास चार युवकों ने तमंचे के बल पर उनकी पल्सर बाइक और मोबाइल लूट लिया था। सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के दौरान पुलिस ने दीपक निवासी फतेहपुर, हाल विष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर और आकाश उर्फ पहाड़ी निवासी पौड़ी, हाल विष्णुलोक कॉलोनी को नवोदय स्कूल के सामने पीठ मैदान के पास से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि रायपुर, देहरादून में महिला के अपहरण के प्रयास के मामले में गिरफ्तारी के डर से वे हरिद्वार आए थे। पैसों की कमी के चलते उन्होंने बाइक सवार से लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार बाइक और मोबाइल बेचने गए दो अन्य साथी अब तक वापस नहीं लौटे हैं। उनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *