हरिद्वार लस्ट जिहाद:

हरिद्वार में मध्य प्रदेश की युवती से दुष्कर्म मामला, आरोपित शाहरुख गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये हुई थी. जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी और हालातयहां तक पहुंच गये.
HARIDWAR PATHRI POLICE
मध्य प्रदेश की युवती से दुष्कर्म
हरिद्वार(उत्तराखंड) 27 सितंबर 2026 : मध्य प्रदेश की रहने वाली युवती को सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती के बाद हरिद्वार बुलाकर बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और धर्म छोड़कर मुस्लिम बनने को दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है. पथरी पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित की पहचान शाहरुख (पुत्र निसार निवासी बादशाहपुर, थाना पथरी) के रूप में हुई है. युवती के भाई की शिकायत पर 25 सितंबर को पथरी थाने में मुकदमा लिख लिया गया था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने गुप्तचर सूचना पर आरोपित को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है. उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 25 सितंबर को मध्य प्रदेश निवासी युवती ने पथरी थाने में एक युवक और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि मध्य प्रदेश के सतना जनपद की रहने वाली 24 वर्षीय युवती की 4 साल पहले बादशाहपुर निवासी शाहरुख से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती: पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार मध्य प्रदेश निवासी युवती की करीब चार वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर शाहरुख नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी. शिकायत के अनुसार उस समय उसका इंस्टाग्राम अकाउंट अमन सिंह नाम से था. कुछ समय बाद उसने अपनी आईडी पर नाम बदलकर शाहरुख कर दिया. युवती से कहा कि उसका नाम अमन ही है. उसने कुछ दिन के लिए आईडी का नाम बदला है. इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती रही.
लिखित शिकायत के अनुसार 13 सितंबर को युवती को दिल्ली से आरोपित शादी को हरिद्वार लेकर आया. 14 सितंबर की सुबह वह उसे रेलवे स्टेशन से लेकर एक कमरे में गया. आरोप है कि कमरे में आरोपित ने युवती को बताया कि उसे अपना धर्म छोड उससे शादी करनी होगी. युवती के धर्म छोड़ने से मना करने पर आरोपित ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए.

परिजनों पर भी दबाव बनाने का आरोप: युवती ने आरोप लगाया कि घटना के समय आरोपित का भाई और उसकी मां कमरे के बाहर मौजूद थे. 14 सितंबर की रात आरोपित की मां कमरे में आई और युवती से कहा कि उसके बेटे ने उससे रेप किया हैं, इसलिए अब उसे अपना धर्म छोड़ना होगा. तब उसका बेटा उससे शादी करेगा. युवती के विरोध करने पर आरोपित की मां, भाई और एक अन्य व्यक्ति ने उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया.

युवती के अनुसार वह करीब तीन दिन तक कमरे में बंद रही. 18 सितंबर को आरोपित के बड़े भाई ने कमरे का ताला खोला और अंदर आकर युवती से फिर रेप किया. इसके बाद युवती बेहोश हो गई. होश आने पर युवती अस्पताल में भर्ती थी. लिखित शिकायत के अनुसार 19 सितंबर को शाहरुख अस्पताल पहुंचा और युवती को बेहोशी की हालत में कार से किसी अज्ञात स्थान पर छोड़ गया. इसके बाद युवती ने अपने भाई को पूरी घटना की जानकारी दी.

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर मुकदमा लिख पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की गई. घटनास्थल की जांच, पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपित ढूंढा गया. गुप्त सूचना पर मुख्य आरोपित पकड़ लिया गया है. मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *