मेरठ
uttar pradesh meerutMeerut Allegation Of Kidnapping Hindu Girl By Mosque Imams Son
‘मस्जिद के सामने होगा हनुमान चालीसा’, मेरठ में लापता युवती की तलाश में जुटीं पुलिस की तीन टीमें, क्या है मामला?
मेरठ के कचहरी में स्थित एक मस्जिद के इमाम के बेटे पर हिंदू युवती को बहला फुसलाकर भगाने का युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश में तीन टीमें लगाई है।
रामबाबू मित्तल, मेरठ: मेरठ में कचहरी क्षेत्र स्थित मस्जिद के इमाम के बेटे पर 23 वर्षीय हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। युवती के परिजनों की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई हैं। इसी बीच मुजफ्फरनगर के स्वामी यशवीर महाराज ने वीडियो जारी कर युवती को जल्द बरामद करने की मांग की है।
स्वामी यशवीर महाराज ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो में कहा कि पुलिस युवती को सकुशल जल्द बरामद करे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे, उन्होंने चेतावनी दी कि युवती की बरामदगी नहीं होने पर कचहरी स्थित मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। स्वामी यशवीर के बयान के बाद पुलिस और प्रशासन के स्तर पर भी मामले को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।
सुबह घर से गायब मिली
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी युवती के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका कहना है कि सोमवार रात उन्होंने बेटी को मोबाइल पर किसी से बातचीत करते देखा था। पूछने पर युवती ने सहेली से बात करने की बात कही। इसके बाद परिवार सो गया। मंगलवार सुबह पिता काम पर चले गए। कुछ देर बाद पत्नी ने फोन कर बताया कि बेटी घर में नहीं है। इसके बाद पिता वापस लौटे और रिश्तेदारों तथा परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों ने युवती की एक सहेली से संपर्क किया, आरोप है कि सहेली से जानकारी मिलने पर पता चला कि युवती को कचहरी स्थित मस्जिद के इमाम मंसूर के बेटे फैज के साथ जाने की बात सामने आई। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि फैज उनकी बेटी से अक्सर फोन पर बातचीत करता था और सोमवार रात भी दोनों के बीच बातचीत हुई थी।
धर्म परिवर्तन और अनहोनी की आशंका जताई
युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बेटी का धर्म परिवर्तन कराए जाने और उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही सहित हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी थाने पहुंचे और युवती की जल्द बरामदगी की मांग की।
मस्जिद पहुंची पुलिस
पुलिस टीम ने कचहरी स्थित मस्जिद पहुंचकर इमाम और उसके बेटे के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार इमाम मौके पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने युवती और आरोपी की तलाश के लिए तकनीकी जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस युवती तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि 23 वर्षीय युवती को कचहरी स्थित मस्जिद के इमाम के बेटे फैज द्वारा बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
होटल में किशोरी के संग नग्न अवस्था में पकड़ा फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो; दुष्कर्म
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने फरदीन को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस बुलाई। उसके बाद फरदीन पर दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर प्रसारित करने का मुकदमा दर्ज किया। साथ ही होटल को सीज करने की मांग उठाई गई।
रंजीत होटल से हिंदू संगठनों ने किशोरी के संग नग्न अवस्था में पकड़ा फरदीन
सर्राफ कारीगर बनकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था
सदर बाजार के थापरनगर स्थित रंजीत होटल के अंदर से हिंदू संगठनों ने छापा मारकर सराय लालदास के फरदीन को नग्न अवस्था में पकड़ लिया। अंडा और चिकन बिरयानी खिलाकर हिंदू किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। फरदीन के मोबाइल से 18 अश्लील वीडियो मिले है। पहले हिंदू नाबालिक लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता है, उसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है।
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने फरदीन को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस बुलाई। उसके बाद फरदीन पर दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर प्रसारित करने का मुकदमा दर्ज किया। साथ ही होटल को सीज करने की मांग उठाई गई।
कई घंटे तक हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
देहलीगेट के सराय लालदास निवासी फरदीन ने मेडिकल थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया। किशोरी कक्षा दस की पढ़ाई कर रही थी। उसके बाद किशोरी को एक साल पहले रंजीत होटल में लाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाई। उसके बाद वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बना रहा था।
पांच दिन पहले फरदीन ने अपनी इंस्टाग्राम पर किशोरी के साथ किसिंग करते हुए फोटो अपलोड की। साथ ही एक धर्म पर टिप्पणी भी की। तभी से हिंदू संगठन के पदाधिकारी फरदीन का पीछा कर रहे थे।
फरदीन के मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो
सोमवार को दोपहर तीन बजे फरदीन ने किशोरी को थापरनगर स्थित रंजीत होटल में बुलाया। करीब तीन बजे हिंदू संगठन के कार्तिक प्रदेश अध्यक्ष नरसिंह वाहिनी, अंशुल प्रजापति, स्वप्रीत, तरुण कंसल, गोलू, प्रशांत, मनोज और शिवम ने छापा मार दिया। होटल के रूम से फरदीन को नग्न अवस्था में पकड़ लिया। किशोरी को फरदीन अंडा और चिकन बिरयानी खिला रहा था। एक साल से ब्लैकमेल कर किशोरी से शारीरिक संबंध बना रहा था।
फरदीन के मोबाइल से किशोरी की आपत्तिजनक स्थिति की 12 वीडियो मिली है। छह वीडियो अन्य किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली है।
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने किया हंगामा
उसके बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देखकर सदर पुलिस माैके पर पहुंची। उसके बाद किशोरी के स्वजन को भी बुलाया गया। हिंदू संगठन के सचिन सिरोही भी मौके पर पहुंच गए। होटल काे सीज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की मांग की गई। उनका कहना था कि नाबालिक को मुस्लिम युवक के साथ किस आधार पर रूम किराए पर दिया गया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद फरदीन और किशोरी को पुलिस सदर बाजार थाने ले गई। किशोरी के परिवार की तरफ से फरदीन पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित करने का मुकदमा दर्ज किया है।
सर्राफ कारीगर फरदीन हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था
सर्राफ कारीगर फरदीन नाबालिग हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था। उन पर मोटी रकम खर्च करता था। पिछले एक साल में कई हिंदू लड़कियों को फंसा चुका है, उसके मोबाइल में कई लड़कियों के वीडियो मिले है। उक्त लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगता था। उसने रंजीत होटल को अपना अड्डा बना रखा था। होटल में बिना आईडी के ही उसे रूम मिल जाता था। बताया जाता है कि उसके रूम पर होटल के मैनेजर किसी की आईडी लगा देते थे।
इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी के बयान और मेडिकल कराया गया। होटल स्वामी को भी मुकदमे में आरोपित बनाया गया है।

