सांप घर न आए, क्या करें?भगाने को क्या करें,समझें सर्प प्रकृति

सांप घर में ना आए इसके लिए क्या करें? सांप को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए
घर से सांप भगाने को क्या करें?

वर्षा ऋतु में सांप अक्सर घर में घुस आते हैं. यह तरीका सांप को आपके घर से कोसों दूर रखेगा.
क्या सच में कोई चीज सांपों को दूर रखती है?
Snake Home Prevention Tips: बरसात के मौसम में सांपों का आतंक बढ़ जाता है. आए दिन सर्पदंश की खबरें सुनने को मिलती हैं. वर्षा से सांपों के बिलों में पानी भर जाता है, तो वे सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में हमारे घरों,बगीचों और यहां तक कि बाथरूम तक में घुस आते हैं. कुछ सांप बेहद जहरीले और खतरनाक होते हैं.वे सिर्फ रात में ही एक्टिव होते हैं और चुपके से घर में आ बैठते हैं.ऐसे में सावधानी जरूरी है. अगर सांप को देखकर या उसका नाम सुनकर आपके भी हाथ-पैर फूल जाते हैं, तो कुछ छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर घर में सांप के आने का खतरा काफी घटा सकते हैं. आइए जानते हैं कि सांपों को घर से दूर कैसे रखा जा सकता है.

टॉयलेट जाने से पहले ये गलती कभी न करें
आजकल सबसे ज्यादा मामले बाथरूम या कमोड (टॉयलेट सीट) में सांप छिपे होने के आते हैं. ठंडी जगह होने से सांप अकसर पाइप के रास्ते टॉयलेट में आकर बैठ जाते हैं. ऐसे में जब भी टॉयलेट इस्तेमाल करने जाएं, तो पहले हमेशा एक बाल्टी पानी डालें या फ्लश चलाएं. सीट पर बैठने से पहले कमोड के अंदर और बाथरूम के कोनों में अच्छी तरह नजर जरूर दौड़ा लें. जरा सी सावधानी बड़े खतरे से बचा सकती है.

सांप भगाने को क्या जलाना चाहिए?

आपके घर में सांप घुस गया है तो उसे किसी बंद जगह या कमरे से बाहर निकालने को गोबर के कंडे (उपले), पुराने सूती कपड़े या लहसुन-प्याज के छिलके जलाकर तेज धुआं कर दें. दरअसल सांपों को घुटन और तेज धुआं बिल्कुल पसंद नहीं है. इससे वह छ‍िपने की जगह से बाहर निकल आते हैं.

रात के साइलेंट किलर कॉमन करैत से सावधान रहें

वर्षा दिनों में ‘कॉमन करैत’ (Common Krait) सांप से सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. यह सांप बिल्कुल काले रंग का होता है और इसके शरीर पर सफेद रंग की पतली-पतली धारियां (Stripes) होती हैं. यह सांप दिनभर आराम करता है और सिर्फ रात के अंधेरे में शिकार को निकलता है. अक्सर रात में फर्श पर या नीचे जमीन पर सो रहे लोगों के बिस्तर में घुस जाता है.इसलिए बारिश के मौसम में हमेशा चारपाई या पलंग पर सोएं और हो सके तो मच्छरदानी इस्तेमाल करें.
घर में सांप आने से रोकने के 5 असरदार तरीके
1. चूहें घर से भगाएं

सांप अकारण किसी के घर नहीं आता, उसे आपके घर में खाना जैसे चूहे,मेंढक या छिपने की जगह मिलेगी,तभी वह अंदर घुसेगा.सांप का सबसे पसंदीदा खाना चूहे होते हैं.घर में चूहे हैं,तो सांप उनके पीछे-पीछे जरूर आएगा, इसलिए सबसे पहले चूहें भगाने का इंतजाम करें.

2. छेद और दरारें तुरंत बंद करें

दरवाजे के नीचे की खाली जगह,दीवारों के छेद, टूटी हुई खिड़कियां या ड्रेनेज पाइप,ये सभी सांपों के घर में घुसने के मेन गेट हैं.इन्हें सीमेंट,जाली या रबर से अच्छी तरह पैक कर दें.इससे घर सुरक्षित हो सकता है.

3. घर के आसपास सफाई रखें

अगर आपके घर के बाहर बड़ी-बड़ी घास, झाड़ियां,ईंटों का ढेर या कबाड़ पड़ा है, तो समझ लीजिए वो सांपों के छिपने की सबसे अच्छी जगह है.इसलिए अपने आंगन और घर के आसपास हमेशा सफाई रखें.

4. जूते-चप्पल झाड़कर पहनें

अक्सर लोग बाहर रखे जूतों में बिना देखे पैर डाल देते हैं.सांप कई बार जूतों के अंदर जाकर बैठ जाते हैं और पैर डालते ही काट लेते हैं. इसलिए जूते या चप्पल पहनने से पहले उन्हें उल्टा करके झाड़ लें.

5. तेज महक वाली चीजों का इस्तेमाल

सांपों को तेज महक बिल्कुल पसंद नहीं होती है.घर की नालियों और बाउंड्री के पास फिनाइल (Phenyl),मिट्टी का तेल या कार्बोलिक एसिड का छिड़काव कर सकते हैं. इससे सांप घर से दूर रहते हैं.

सांप आमतौर पर भोजन (चूहे, मेंढक) और छिपने की सुरक्षित जगह की तलाश में घरों की तरफ आते हैं। इनसे बचाव को यें उपाय करें:
आसपास की सफाई और रखरखाव
घास और झाड़ियां छांटें: घर के चारों ओर उगी लंबी घास, खरपतवार और झाड़ियों को नियमित रूप से काटें, क्योंकि घनी जगहें सांपों का पसंदीदा ठिकाना होती हैं।
कबाड़ और लकड़ियां हटाएं: घर के आसपास ईंटों के ढेर, सूखी लकड़ियां, पुराने टायर या कबाड़ इकट्ठा न होने दें। अगर लकड़ी रखनी भी हो, तो उसे जमीन से कुछ फीट ऊपर रखें।
भोजन के स्रोत खत्म करें: सांप मुख्यत: चूहों और मेंढकों का शिकार करने आते हैं। घर और आसपास चूहे नियंत्रण (Pest Control) के उपाय करें और कचरे के डिब्बे हमेशा ढककर रखें।
घर के प्रवेश द्वार बंद करें
दरारें और छेद सील करें: दीवारों, फर्श, खिड़कियों और दरवाजों के नीचे की खाली जगह सीमेंट या वेदर-स्ट्रिपिंग से बंद करें। सांप बहुत छोटे छेद से भी अंदर आ सकते हैं।
नालियों पर जाली लगाएं: सीवर, ड्रेनेज पाइप और ग्राउंड फ्लोर के वेंटिलेशन पर मजबूत धातु की महीन जाली (Wire Mesh) लगाएं।
दरवाजों के नीचे ब्रश स्ट्रिप लगाएं: मुख्य दरवाजों के निचले हिस्से में डोर स्वीप (Door Sweep) या रबर/ब्रश स्ट्रिप लगाएं ताकि नीचे खाली जगह न रहे।
प्राकृतिक और घरेलू उपाय
लहसुन और प्याज का स्प्रे: लहसुन और प्याज का रस पानी में मिलाकर बाहरी दीवारों और दरवाजों की चौखट पर छिड़कें; इसकी तेज गंध सांपों को दूर रखती है।
नेफ्थलीन बॉल्स (कपूर/फिनाइल की गोलियां): घर के बाहरी कोनों, पाइपों के पास या बगीचे में नेफ्थलीन की गोलियां रखने से भी वे गंध के कारण दूर रहते हैं।सुंदर सुगंधित लेवैंडर पौधा
सर्पगंधा,लवेंडर या लेमनग्रास: घर के बगीचे या प्रवेश द्वार के पास लेंवेंडर, सर्पगंधा (Rauvolfia serpentina), लेमनग्रास या गेंदे (Marigold) के पौधे लगाएं।

गर्मी में किचन की जिन चीजों की गंध से घर में घुसते हैं सांप, जानें इनसे बचाव का तरीका

Kitchen items attracting Snakes: गर्मी में घरों में सांप आने का खतरा बढ़ता है। सांप घर से दूर रखने के उपाय भी आपकी रसोई में ही मौजूद है। दरअसल सांपों को तेज गंध परेशान करती है।
गर्म मौसम में सांप जैसे जीव भी ठंड की तलाश में इधर उधर भटकते हैं। भटकते हुए वह आपके घरों का रुख भी कर सकते हैं। दरअसल रसोई की कुछ चीजें सांपों को बुलावा दे सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम गर्मियों के मौसम में रसोई से कुछ खास तरह की गंध ना आने दें। आइए जानें रसोई से आने वाली कैसी गंध सांप आपके घर पहुंचा सकती है।

मांस, मछली और बचा खाना
किचन का सड़ता कूड़ा, मांस या मछली की गंध चूहें आकर्षित करती है। चूहे आपके घर में अपना घर बनाते हैं। चूहे सांपों का मुख्य भोजन हैं। यदि घर में चूहों का बसेरा है, तो उनकी बीट और मूत्र की गंध सांप चुम्बक जैसे खींच लाती है।

खुला डस्टबिन
अगर घर में डस्टबिन खुला रखा जाता है और उसमें बचा हुआ खाना या खाने के कचरे पड़े रहते हैं, तो यह चूहों को आकर्षित करता है। धीरे-धीरे चूहों की संख्या बढ़ने लगती है। सांप चूहों को खाने के लिए घर के आसपास या अंदर तक आ सकते हैं। यही वजह है कि घर, खासकर किचन, हमेशा साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी है। डस्टबिन को हमेशा ढक्कन से बंद रखें और कचरा समय-समय पर बाहर फेंकें, ताकि न चूहे आएं और न ही उनके पीछे सांप।

रसोई के खिड़की दरवाजो पर चिड़ियों का बसेरा
सांप कई बार पक्षियों के कारण भी घरों की ओर आकर्षित होते हैं। दरअसल सांप पक्षियों और उनके अंडों को खाते हैं। पक्षियों की बीट एक तेज गंध के रूप में काम करती है, जिससे सांपों को पता चलता है कि संभावित शिकार उसके आस-पास है। इसलिए जरूरी है कि किचन या घर के किसी कोने या खिड़की दरवाजों के पास किसी पक्षी का बसेरा ना बने।

सांपों के लिए कौन सी गंध जहर के बराबर होती है?
सांपों को घर से दूर रखने के उपाय भी आपकी रसोई में ही मौजूद है। दरअसल सांपों को तेज गंध परेशान करती है। आप चाहे तो प्याज या लहसुन को काटकर घर की ऐसी जगहों पर रख सकते हैं जहां से सांपों के आने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है। कपूर का तेल या फिर दालचीनी या लौंग की महक से भी सांप दूर भागते हैं।

घर में कभी सांप घुस जाए, तो उसे खुद पकड़ने या छेड़ने की कोशिश न करें; सुरक्षित दूरी बनाकर तुरंत स्थानीय स्नेक रेस्क्यूअर या वन विभाग को सूचित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *