हमले से भड़की मेयर सुषमा खर्कवाल ने खुद खडे हो खुलवाई 197 भैंसें,पारा क्षेत्र करेंगें साफ

‘पुलिस पर हमला सहन नहीं, पूरा इलाका साफ कर देंगे’! लखनऊ में पारा कांड पर भड़कीं मेयर सुषमा खर्कवाल
लखनऊ के पारा इलाके में पुलिस और नगर निगम टीम पर हमले के बाद अवैध डेयरियों के खिलाफ बड़ा अभियान चला। 197 मवेशी जब्त किए गए, जबकि 24 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है।

राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम के अभियान के दौरान पुलिस और सरकारी टीम पर हुए हमले के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने खुद क्षेत्र पहुंच अभियान का नेतृत्व किया और हमलावरों तथा अवैध डेयरी संचालकों को कठोर चेतावनी दी।

लखनऊ में पुलिस पर हमला करने वालों पर कठोरता

मेयर ने कहा कि पुलिस पर हमला किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध डेयरियों और उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

197 मवेशी पकड़े गए
पारा इलाके में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ अभियान चलाया। अभियान में नगर निगम की टीम ने कुल 197 मवेशी पकड़े।

पकड़े गए मवेशी शहर के अलग-अलग गौशाला और कांजी हाउस भेजे गये। इनमें 46 भैंसें राधा उपवन गौशाला,40 ठाकुरगंज,31 पीजीआई,33 आलमबाग तथा 46 भैंस और एक पड़िया ऐशबाग कांजी हाउस भेजा गया। अभियान का नेतृत्व मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने किया।

‘पुलिस पर हमला सहन नहीं,पूरा इलाका साफ कर देंगे’
ग्राउंड जीरो पर मौजूद मेयर सुषमा खर्कवाल ने पुलिस और नगर निगम की टीम पर हमले को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हाथ उठाना कतई स्वीकार नहीं है।

मेयर ने कहा कि पुलिस और नगर निगम की टीम पर हमला करने वालों पर कार्रवाई होगी और क्षेत्र से अवैध डेयरियां हटायी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि दरोगा पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया गया था,जिससे किसी भी स्थिति में आंख बंद नहीं की जा सकती।

बुद्धेश्वर से डिप्टी खेड़ा तक चला अभियान
नगर निगम के कैटिल कैचिंग दस्ते और प्रवर्तन टास्क फोर्स (ETF) ने बुद्धेश्वर,पारा,गढ़ियाना, ज्ञानेन्द्र विहार,शकुंतला मिश्र विश्वविद्यालय रोड, हैदर कैनाल और डिप्टी खेड़ा तक अभियान चलाया। नगर निगम कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित डेयरियों से जुड़े मवेशी पकड़कर निर्धारित स्थानों पर भेजे गये। अभियान में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भारी पुलिस बल रहा।

दरोगा पर हमला मामले में 24 के खिलाफ FIR
याद रहे,रविवार को अवैध डेयरियां हटाते पारा क्षेत्र में उपद्रव हो गया था। आरोप है कि भीड़ में शामिल लोगों ने बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल से मारपीट की। उन्हें जमीन पर गिराकर गला दबाने और जंजीर व पत्थरों से हमला कर सिर फोड़ दिया गया।

मामले में पशु कल्याण अधिकारी की शिकायत पर अबरार,इमरान,सालून,सुबिल,शराफत समेत 24 नामांकित और अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में दो महिलायें पकड़कर जेल भेजी जा चुकी हैं। वहीं अन्य आरोपित पकड़ने को पुलिस टीमें लगातार छापे मार रही हैं। नगर निगम और पुलिस कार्रवाई बाद अब पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों पर अभियान और तेज होने के संकेत

हमले के बाद एक्शन में नगर निगम अवैध डेयरियों के 197 मवेशी जब्त

अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान माैजूद महापौर सुषमा खर्कवाल व अन्य।

लखनऊ। पारा में अवैध डेयरियों को हटाने के दौरान दो दिन पहले हुए पथराव के बाद मंगलवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। गादियाना में अवैध डेयरियों पर अभियान चलाकर 197 मवेशी जब्त कर लिए। देर शाम पथराव, मारपीट में शामिल पांच और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
रविवार को अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय अराजक तत्वों ने हमला किया था। इसमें नगर निगम कर्मचारी घायल हुए थे। एक दरोगा को भी पकड़कर पीटा गया था। पथराव में निगम के वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे। इस पर नगर आयुक्त गौरव कुमार और मेयर सुषमा खर्कवाल ने गहरी नाराजगी जताई थी। इसके चलते मंगलवार को हुई कार्रवाई की कमान खुद महापौर और नगर आयुक्त ने संभाली। पुलिस व पीएसी के सहयोग से अवैध डेयरियों के 197 मवेशियों को जब्त कर लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दबंग अवैध डेयरी संचालकों की एक न चली।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, निगम टीम के साथ अभद्रता एवं हमला करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इलाके में वर्षों से अवैध डेयरियां चल रही हैं। इससे सड़कों व नालियों में गोबर भरा रहता है। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान अवैध रूप से रखीं 197 भैंसें पकड़ी गईं। इन्हें विभिन्न कांजी हाउसों में रखा गया है।

घर में ड्राइंग रूम से लेकर बेडरूम तक बंधी थीं भैंसें! लखनऊ में नगर निगम ने मारा छापा तो खुला अवैध डेयरी का खेल
लखनऊ के बिजनौर क्षेत्र में नगर निगम की कार्रवाई में एक मकान के ड्राइंग रूम और बेडरूम से भैंस और अन्य पशु मिले। यह अभियान अवैध डेयरियों के खिलाफ चलाया गया था।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम टीम को अवैध डेयरी संचालन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। राजधानी के बिजनौर क्षेत्र के रॉयल सिटी कॉलोनी गडौरा में नगर निगम की कार्रवाई में एक मकान के ड्राइंग रूम और बेडरूम से भैंस और अन्य पशु बंधे मिले । कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
लखनऊ अवैध डेयरी कार्रवाई

नगर निगम जोन-8 टीम ने अवैध संचालित डेयरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई की। जैसे ही नगर निगम की टीम  पहुंची, डेयरी संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई से बचने को एक संचालक ने भैंस, गाय और अन्य पशु घर के कमरों में बंद कर ताला लगा दिया।

कमरों में बंद थे जानवर
नगर निगम की टीम ने मकान की जांच की तो ड्राइंग रूम और बेडरूम में भैंस और गाय बंधी मिलीं। कार्रवाई में डेयरी संचालकों और भीड़ ने नगर निगम की टीम का विरोध किया और निगम के वाहन घेर लिये। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस बल आया।  तीन घंटे में कार्रवाई पूरी की जा सकी।

11 भैंस, 3 गाय और 4 पड़िया जब्त
नगर निगम की टीम ने कुल 11 भैंस, 4 पड़िया, 3 गाय और 1 बछिया को जब्त कर ऐशबाग स्थित कांजी हाउस भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित जुर्माना जमा करने पर ही इन पशुओं को छोड़ जायेगा।

नगर निगम के अनुसार, यह कार्रवाई स्थानीय नागरिकों की लगातार मिल रही शिकायतों पर की गई थी। शिकायतों में आरोप था कि अवैध डेयरी संचालक गोबर को खुले प्लॉटों में फेंक रहे हैं, जिससे गंदगी, जलभराव और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

शहरी क्षेत्र में भैंस पालन प्रतिबंधित
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम अधिनियम 1959 में शहरी क्षेत्र में भैंस पालन पूरी तरह प्रतिबंधित है। भैंस अपदूषण कारक पशु की श्रेणी में है। नियमानुसार, शहरी सीमा में अधिकतम दो गाय ही वैध लाइसेंस के साथ पालने की अनुमति है।

पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर अभिनव वर्मा ने कहा कि अवैध डेयरी विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई होगी।

हमले में पांच और पकड़े
नगर निगम व पुलिस टीम पर पथराव, बंधक बनाकर मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने में पारा पुलिस ने पांच और आरोपित पकड़े  हैं। इंस्पेक्टर पारा सुरेश चंद्र राठौर ने बताया कि मामले में पुलिस रविवार को आफरीन और खुशबून को पकड़ चुकी है। मंगलवार को गुप्त सूचना पर सरफराज अली उर्फ लाल बाल वाला, रिजवान, मोहम्मद सलामुद्दीन अली, शहाबुद्दीन और मोहम्मद इस्लाम पकड़े गए। पूछताछ में आरोपितों ने पशुओं पर कार्रवाई के विरोध में हमला करने की बात मानी है।
हमलावरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
निगम की टीम पर हमला करने के 13 से अधिक नामांकित आरोपितों पर पुलिस अब गैंगस्टर कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने बताया कि अराजकता फैलाने और पुलिस-प्रशासन की टीम पर हमले में कार्रवाई होगी। छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही सभी आरोपित पकड़े जाएगें।

पकड़े गए मवेशियों की संख्या व कांजी हाउस के नाम
46 भैंस – राधा उपवन गोशाला
40 भैंस- ठाकुरगंज कांजी हाउस
31 भैंस – पीजीआई कांजी हाउस
33 भैंस- आलमबाग कांजी हाउस
46 भैंस + 1 बड़ी पड़िया- ऐशबाग कांजी हाउस
अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान माैजूद महापौर सुषमा खर्कवाल व अन्य।

Lucknow Illegal Dairy Action

lucknow Para Illegal Dairy Action 197 Cattle Seized Mayor Warning

Illegal Dairy Raid Buffaloes found Inside House

Municipal Corporation team pelted with stones while attempting to remove an illegal dairy in Para, Sub-Inspector and three corporation employees injured

Municipal Corporation swings into action after attack, 197 cattle from illegal dairies seized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *