रेप
लड़की फुसलाकर ले गया और किया रेप, हाईवे से ऐसे दबोचा गया दरिंदा
सहारनपुर में दुष्कर्म और अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पीड़िता की बरामदगी के बाद आरोपी को दिल्ली-देहरादून हाईवे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से मामले का खुलासा हुआ है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है.
सहारनपुर,28 अप्रैल 2026,
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है. 23 अप्रैल 2026 को वादी की लिखित शिकायत में अज्ञात व्यक्ति पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई तेज कर दी.
जांच के दौरान आरोपित की पहचान नासिर (पुत्र कलाम निवासी पालघर, महाराष्ट्र) के रूप में हुई. पीड़िता हिंदू लड़की की बरामदगी और बयानों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने लगातार दबिश दी और आखिरकार आरोपित को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छुटमलपुर कट के पास से गिरफ्तार कर लिया.
पूरा ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में संपन्न हुआ. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता साफ नजर आ रही है.
सहारनपुर में नशीला पदार्थ सुंघाकर किया था रेप, पीड़िता की मां की शिकायत के बाद आरोपित अरेस्ट
सहारनपुर में दुष्कर्म मामले में वांछित मुख्य आरोपित आमिर को पुलिस ने पकड़ लिया है. पीड़िता की मां की शिकायत पर अंकित मुकदमें में आरोप है कि आरोपितों ने साथियों के साथ मिलकर नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया और धमकी दी थी. पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया (Photo: Rahul Sharma/ITG)
सहारनपुर,
16 अप्रैल 2026। सहारनपुर के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित मुख्य आरोपित पकड़ लिया है. यह कार्रवाई पीड़िता की मां की 04 अप्रैल 2026 को दी गई लिखित शिकायत के आधार पर अंकित मुकदमे के बाद की गई. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त आमिर (पुत्र इंतजार ) और उसके साथियों ने पीड़िता का रास्ता रोका.
इसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. साथ ही आरोपितों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित परिवार ने आरोपित के खिलाफ पुलिस से कठोर सजा मांगी है.
नशीला पदार्थ सुंघाकर लड़की से रेप
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने लगातार छापे मारे. कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने 16 अप्रैल 2026 को मुख्य आरोपित आमिर को नाजिरपुरा के पास बड़ी लाइट क्षेत्र से पकड़ लिया. गिरफ्तारी के समय आरोपित भागा हुआ था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.
पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज था और अब उसकी गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपित को जल्द ही न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. पुलिस ने कहा है कि ऐसे गंभीर मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अपराधियों में कानून का डर बना रहे और पीड़ित को न्याय मिल सके.
