लस्ट जिहाद: खानदानी हिंदू साहिल बन के मिला फहीम,गैंगरेप,चार धरे गये

Faheem As Sahil Claim Hindu Delhi Woman Horror Alleges Abduction Gang Rape Torture Forced Conversion Attempts Batla House
Delhi Horror News: ‘खानदानी हिंदू हूं’, फहीम ने साहिल बनकर प्रेम जाल में यूं फंसाया, गैंगरेप के वीडियो से किया जीना हराम
Delhi Woman Horror: दिल्ली में बेहद चौंकाने वाला केस सामने आया है, जहां एक महिला ने अपहरण, गैंगरेप के बाद धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी का नाम फहीम है, जिसने साहिल बनकर दोस्ती की। जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली 22 मई 2026 : राष्ट्रीय राजधानी के बाटला हाउस इलाके में एक 23 वर्षीय युवती ने फहीम नाम के शख्स पर गैंगरेप, यातना और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। महिला ने साउथ दिल्ली के एक थाने में इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि फहीम ने साहिल बनकर सोशल मीडिया के जरिए उससे दोस्ती की। इसी दौरान उसने बाटला हाउस उसे मिलने के लिए बुलाया।
delhi police
दिल्ली में महिला का चौंकाने वाला खुलासा

युवती ने दर्ज कराई एफआईआर
पीड़ित युवती के मुताबिक, बाटला हाउस पहुंचने पर कुछ युवकों ने उसका अपहरण किया, फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। यही नहीं उसे बेरहमी से प्रताड़ित भी किया गया। आरोपी फहीम ने उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। दिल्ली में महिला ने जैसे ही गैंगरेप, धर्म परिवर्तन की शिकायत दर्ज कराई पुलिस एक्शन में जुट गई है। चार आरोपियों को पकड़ा गया है।

महिला की शिकायत में चौंकाने वाले दावे
पीड़ित महिला की शिकायत के मुताबिक, महिला 2021 में सोशल मीडिया के जरिए ‘साहिल’ नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आई थी। बाद में उसे कथित तौर पर पता चला कि उसका असली नाम फहीम था। आरोपी ने महिला से दावा किया था कि वह आर्थिक रूप से संपन्न हिंदू परिवार से ताल्लुक रखता है और उससे शादी करना चाहता है। उसने आरोप लगाया कि 2022 में साहिल ने उसे बाटला हाउस बुलाया था। जैसे ही वो वहां पहुंची, तो पहले उसका अपहरण फिर सामूहिक बलात्कार किया गया।

गैंगरेप का वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग
युवती ने दावा किया कि आरोपियों ने उसकी एक सहेली के साथ मिलकर इस गैंगरेप का वीडियो भी बनाया। इसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया। इसके बाद उसे मेरठ ले जाया गया, जहां पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ फिर से यौन उत्पीड़न किया गया। महिला ने दावा किया कि उसे बाद में पता चला कि फहीम और उसके रिश्तेदार कथित तौर पर हथियारों की अवैध डीलिंग में शामिल थे। युवती ने बताया कि ‘वह मुझे डराने के लिए खून में भिगो देता था। मुझ पर जानवरों का मांस भी फेंकते थे।’

युवती की शिकायत के बाद एक्शन, 4 आरोपित अरेस्ट
पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाद में उसे तस्लीम मौलवी नाम के एक शख्स से भी प्रताड़ित कराया गया। वो किसी तरह वापस दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पहुंची और पुलिस में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। इस सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चूंकि उसके साथ सबसे पहले कथित तौर पर बटला हाउस इलाके में गैंगरेप हुआ था, इसलिए इस संबंध में जामिया नगर पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई थी। हमने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

दुबई से युवती को धमकी भरे कॉल
FIR के अनुसार, 2025 में गुरुग्राम पुलिस ने फहीम को गिरफ्तार कर लिया था और उसका वह मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। इसमें कथित तौर पर उसकी तस्वीरें और वीडियो मौजूद थे। इससे उसे यह भरोसा हो गया था कि अब वह सामग्री लीक नहीं हो सकती। हालांकि, उसने आरोप लगाया कि बाद में फहीम ने मंडोली जेल के अंदर से उससे संपर्क किया, और उसे दुबई स्थित एक नंबर से धमकी भरे कॉल भी आए। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *