लस्ट जिहाद: इस्लाम कबूलने को तैयार न हुई तो सोफियान ने गला घोंटा अंजलि शर्मा का

Contract Nurse Murder Case Anjali Sharma Murdered For Refusing To Marry And Conversion
शादी और धर्मांतरण के इनकार पर अंजली शर्मा की हत्या, बहन संग मिलकर आरोपी ने शव मेरठ मेडिकल कॉलेज में फेंका
मेरठ मेडिकल कॉलेज में संविदा नर्स मामले में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी ने शादी और धर्मांतरण के इनकार पर नर्स अंजली शर्मा की हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारे की बहन साजिदा और दोस्त को गिरफ्तार किया है।

रामबाबू मित्तल, मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नर्स अंजली शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्यारा उसका पूर्व सहकर्मी सोफियान था, जो लंबे समय से उस पर शादी और धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। पुलिस ने आरोपित सोफियान की सह आरोपित बहन साजिदा और उसके दोस्त जबर सिंह को पकड़ लिया, जबकि अभी सोफियान फरार है।
Anjali Sharma
मृतका अंजली शर्मा

भागे सूफियान की तलाश तेज, बहन और वार्ड बॉय भेजे जेल, दिल्ली तक पहुंची पुलिस

मेरठ में नर्स अंजलि शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपित सूफियान अब भी भागा हुआ है। पुलिस ने आरोपित की बहन और वार्ड बॉय को जेल भेज दिया है। आरोपित की तलाश में कई जिलों में छापे मारे जा रहे है।

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र की जागृति विहार निवासी 25 वर्षीय नर्स अंजलि शर्मा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित सूफियान घटना के दो दिन बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में छापे मार रहे हैं। इस बीच मामले में पकड़ी सोफियान की बहन साजिदा और मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय जबर सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हत्या बाद शव अस्पताल पहुंचाने की बनाई योजना
पुलिस जांच में आया है कि हत्या के बाद आरोपित सूफियान ने अपनी बहन साजिदा की मदद से अंजलि का शव ई-रिक्शा से मेडिकल अस्पताल पहुंचवाया। सूफियान ने मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय जबर सिंह को फोन कर मामला बताया और शव अस्पताल में भर्ती कराने के बदले लालच दिया। इस तरह जबर सिंह भी इस हत्या में शामिल हो गया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर साजिदा और जबर सिंह को पकड़ जेल भेज दिया है।

शादी का दबाव बना रहा था आरोपित

पुलिस के अनुसार अंजलि शर्मा मेडिकल अस्पताल के महिला वार्ड में संविदा नर्स थीं। वहीं उनकी पहचान सूफियान से हुई।  सूफियान लगातार अंजलि पर शादी का दबाव बना रहा था और उसका पीछा करता था। बताया गया कि उत्पीड़न की शिकायतों के चलते आरोपित तीन माह पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बावजूद वह अंजलि को परेशान करता रहा।

अपहरण के बाद हत्या का आरोप
परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह अंजलि घर से निकली थीं। सूफियान और उसकी बहन साजिदा ने उनका अपहरण कर लिया और उसे लोहियानगर क्षेत्र ले गए। वहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सुफियान भाग गया। मृतका के भाई प्रदीप शर्मा ने पुलिस से मुख्य आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
कई जिलों में दबिश, दिल्ली में होने की आशंका
पुलिस और विशेष अभियान दल की टीमें आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई है। पुलिस को आरोपित के  दिल्ली में छिपे होने की भी सूचना मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निगरानी तंत्र की मदद से आरोपित का  पता लगाया जा रहा है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

क्या बोले अधिकारी
पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले में पकडे दोनों आरोपिय जेल भेज दिये गए है। मुख्य आरोपित सूफियान की तलाश जारी है । उसे पकडने को कई टीमें काम कर रही हैं।
कई जिलों में दबिश, दिल्ली में होने की आशंका
पुलिस और विशेष अभियान दल की टीमें आरोपित की तलाश में लगातार छापे मार रही हैं। मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई है। पुलिस को आरोपित के दिल्ली में छिपे होने की भी सूचना मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निगरानी तंत्र की मदद से आरोपी का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या बोले अधिकारी
पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि दोनों आरोपित जेल भेज दिये गये हैं। मुख्य आरोपित सूफियान की तलाश जारी है और उसे पकडने को कई टीमें काम कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, जागृति विहार निवासी अंजली शर्मा (पुत्री अमित शर्मा) मेडिकल कॉलेज में संविदा नर्स के रूप में तैनात थीं। उसका पति के साथ विवाद चल रहा था तो वह यहां अपने मायके में रहती थी। कुछ समय पहले उसके साथ सोफियान नाम का युवक भी काम करता था। आरोप है कि नौकरी में सोफियान ने अंजली से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन अंजली ने साफ मना कर दिया था। परिजनों के अनुसार, आरोपित लगातार उसे परेशान कर रहा था और शादी के साथ धर्मांतरण को दबाव बना रहा था।

ड्यूटी पर निकली घर से, फिर नहीं लौटी अंजली
गुरुवार सुबह 11 बजे अंजली अपने घर से ड्यूटी को निकली थी, लेकिन मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंची। पुलिस के अनुसार, रास्ते में सोफियान उसे लोहियानगर स्थित एल-ब्लॉक के मकान पर ले गया। वहां दोनों में कहासुनी हुई। आरोप है कि सोफियान ने दोबारा शादी और इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया, लेकिन विरोध करने पर उसने रस्सी के फंदे से अंजली का गला दबाकर हत्या कर दी।

बहन साजिदा के साथ शव ठिकाने लगाया
हत्या के बाद आरोपित ने शव ठिकाने लगाने को अपनी बहन साजिदा बुलायी। दोनों ने मिलकर शव ई-रिक्शा में रखा और मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। रास्ते में ई-रिक्शा चालक को बताया गया कि महिला की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। दोपहर करीब एक बजे साजिदा मेडिकल कॉलेज परिसर में शव छोड़कर भाग गई।

अंजली के भाई ने हत्या की आशंका जताई थी
अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला के मृत होने की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अंजली के भाई प्रदीप ने हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस सबसे पहले साजिदा तक पहुंची। कठोरता से पूछताछ में उसने अंजलि की हत्या में अपनी और अपने भाई की भूमिका मान ली । इसके बाद देर रात आरोपित के दोस्त जबर सिंह को पकड लिया, जबकि मुख्य आरोपित सोफियान अभी भागा हुआ है।

दोनों ने मिलकर लोहिया नगर में लिया था कमरा
पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपित सोफियान ओर मृतका दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे और दोनों आपस में मिलते- जुलते रहते थे। इसी दौरान कुछ समय पहले सोफियान को नौकरी से निकाल दिया गया था। उसके बाद दोनों ने मिलकर लोहिया नगर में एक कमरा ले लिया। जहां अक्सर दोनों आते- जाते रहते थे। पुलिस सूत्रों की माने तो पड़ोसियों ने बताया कि चार-पांच दिन से दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था और गुरुवार की सुबह भी हुआ था।

शादी के इनकार पर की हत्या
पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि आरोपित सोफियान पहले अंजली के साथ काम करता था और लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने गला घोंटकर उसकी कर हत्या दी। दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा लिख लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *