लस्ट जिहाद:छात्रा से होटल में बनाए संबंध,कन्वर्जन को दबाव, मेरठ के कैफ का सच क्‍या है?

meerutLlb Girl Accused Muslim Man For Blackmailing And Conversion Pressure
LLB छात्रा से होटल में बनाए संबंध,कन्वर्जन को दबाव, मेरठ के कैफ का सच क्‍या है?
मेरठ में रहने वाली एलएलबी छात्रा का आरोप है कि गांव के कैफ ने खुद को दीपक बताकर उससे दोस्‍ती की। होटल ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिए।
मेरठ: यूपी के मेरठ में एलएलबी छात्रा से हिंदू बनकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, फिर ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कैफ उर्फ दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना पर थाने पहुंचे हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मवाना इलाके में रहने वाली पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि गांव के रहने वाले कैफ ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को दीपक बताया और इसी नाम से उससे दोस्ती की। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसे अपने विश्वास में ले लिया। आरोपी उसे मेरठ के एक होटल में लेकर गया, जहां उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए गए। बाद में वह उन्हीं वीडियो के आधार पर लगातार ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करने लगा।

धर्म परिवर्तन के लिए मौलाना के पास ले गया
छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा था। इसके लिए उसे एक मौलाना के पास ले जाने की कोशिश की गई और फोन पर भी किसी व्यक्ति से बात कराकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

परिजनों ने युवक की पिटाई की, पुलिस को सौंप दिया
सोमवार को परिजनों को सूचना मिली कि युवती आरोपी के साथ मेरठ के एक होटल मे मौजूद है। जैसे ही आरोपी होटल से बाहर निकला उसी समय आरोपी को परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुए कहा कि उसके साथ धोखा कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
युवती को बहला-फुसलाकर अपहरण करने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और निकाह के उद्देश्य से ले जाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित परिजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 27 जुलाई की सुबह उन्हें सूचना मिली कि गांव का ही आरोपी मोहम्मद कैफ उनकी भतीजी को जबरदस्ती ले जाने का प्रयास कर रहा है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंपा। पीड़िता ने बताया कि ई-रिक्शा चालक आरोपी वर्ष 2022 से उस पर बुरी नीयत रखता था और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी उसे बस से राफन गांव के पास ले गया और फोन पर मौलाना से निकाह कराने की बात कह रहा था। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई।

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण के प्रयास, ब्लैक मेलिंग, मारपीट और धर्म परिवर्तन के प्रयास की आदि अपराध की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। मंगलवार देर शाम पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मवाना थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की। संगठनों का कहना है कि युवतियों को लव जिहाद मे फंसाकर धर्मांतरण करवाने की कोशिश करने वाले के खिलाफ सख्ती कार्रवाई होनी चाहिए।

कैफ उर्फ दीपक से हो रही पूछताछ
पुलिस कैफ उर्फ दीपक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि उसका साथ देने वाले मौलाना और साथी कौन थे। साथ ही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में लगाए गए सभी आरोपों की इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, मोबाइल फोन और अन्य उपलब्ध तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *