हल्द्वानी और चमोली की लडकियां मुस्लिमों के साथ-साथ लिव इन में
देहरादून: UCC कानून में लिव इन रिलेशन में रहना है तो पुलिस को सूचना देनी होगी और पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। पुलिस अभिभावकों को सूचना देगी। इस नियम कानून का लाभ ये हुआ कि राजधानी में रहने वाली दो हिंदू लड़कियों को उनके मां बाप को सौंप दिया गया।
ये दोनों लड़कियां देहरादून में एक कॉलेज में पढ़ने चमोली और हल्द्वानी से आई थी और मुस्लिम युवकों के साथ रह रही थी। जानकारी के मुताबिक, मुस्लिम लड़कों ने इनके अश्लील वीडियो बनाए हुए थे और बुर्का हिजाब में चित्र लिए हुए थे, ऐसा बताया गया है कि इन्हें इस्लाम धर्म में लाया जाने वाला था।
क्या है पूरा मामला
देहरादून उत्तराखंड बीएफ आईटी इंस्टिट्यूट
<
17:13.
LTE+
29
बात भारत की पाञ्चजन्य
होम
भारत
विश्व
संघ @100
सम्पादकीय
ऑफ़ टेक्नोलॉजी की तीन लड़कियां जिनमें से एक चमोली की है एक पौड़ी की है और एक हल्द्वानी की है और जो देहरादून में बीटेक कर रही है तीन मुसलमान लड़कों के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रहते हुए बरामद हुई।
आरोप है कि इन दो लड़कियों का मुस्लिम लड़के धर्मांतरण कराया जा चुका हैं उनके फोन में इनकी हजारों अश्लील वीडियो बुर्का पहने हुए हिजाब पहने हुए वीडियो मिला। उनके कमरे में आपत्तिजनक सामान भी मिला।
हिन्दू संगठनों ने आरोपी को पकड़ा
इस मामले को हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों ने पकड़ा और प्रेम नगर पुलिस थाने को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों के बात सुनने समझने के बाद अभिभावकों को सूचित किया। लड़कियों ने बताया कि वो लिव इन में रह रही थी, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने उनसे पंजीकरण और अन्य दस्तावेज मांगे जिन्हें नहीं दिखाने पर उनके अभिभावकों को यूसीसी नियमों में सूचना दी गई।
अभिभावकों के देहरादून पहुंचने पर दोनों लड़कियां उनके मां बाप को सौंप दी गई। जबकि आरोपित मुस्लिम युवकों आकिब, कबीर एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीजी स्वामी के खिलाफ भी चलानी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मिली सूचना के बाद पुलिस ने वहां पहुंच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।
