हरिद्वार में दो वर्ष से बन रही उत्तराखंड की सबसे बडी मस्जिद,अब हुआ प्रशासन सक्रिय
हरिद्वार में प्रशासन की अनुमति के बिना ही दो साल से बन रही मस्जिद, CM एक्शन में
हरिद्वार 31 जुलाई 2025। हरिद्वार जैसे सनातनी जिले में उत्तराखंड की सबसे बड़ी मस्जिद बनाए जाने का काम चल रहा हो और जिला प्रशासन आंख बंद किए बैठा हो तो साधु संत समाज को कैसा लग रहा होगा ? हरिद्वार के संत समाज ने जिले के सुल्तानपुर कस्बे में कई माहों से बन रही विशालकाय मस्जिद के निर्माण पर नाराजगी जताते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में ये बात लाई है।
CM ने तलब की रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक सीएम धामी ने हरिद्वार जिला प्रशासन को इस बारे में रिपोर्ट देने को कहा है। हरिद्वार में सनातन धर्म की रक्षा के लिए अखाड़े आश्रम मठ आदि हैं, जिनमें देश दुनिया में विख्यात संत प्रवास करते हैं। हरिद्वार के सुल्तानपुर क्षेत्र में पिछले कई माह से एक मस्जिद का निर्माण कराया जा रहा है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब प्रचार प्रसार किया गया है। मीडिया में चल रही खबरों में ये दावा किया जा रहा है कि ये मस्जिद उत्तराखंड की सबसे बड़े मस्जिद होगी। मस्जिद की मीनारों की ऊंचाई 250 फुट तक बना दी गई है और इस पर इन दिनों पत्थर लगाए जाने का काम चल रहा है।
प्रशासन की अनुमति नहीं
इस विशाल मस्जिद के निर्माण के लिए मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने कोई भी अनुमति जिला अधिकारी से नहीं ली है। जब की सुप्रीम कोर्ट का ये 2009/2016 का ये निर्देश है कि किसी भी धार्मिक स्थल का निर्माण बिना कलैक्टर की अनुमति के नहीं कराया जा सकता, अनुमति के लिए भूमि दस्तावेज, कमेटी सदस्यों के विवरण, बैंक खातों के जानकारी जिला प्रशासन को देना जरूरी है।
खास बात ये है कि उत्तराखंड में नैनीताल हाई कोर्ट को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन के लिए अधिकृत किया हुआ है और हाई कोर्ट ने हर जिले में इस मामले में एक कमेटी बनाए जाने की व्यवस्था दी हुई है। इसी क्रम में राज्य की धामी सरकार ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है।
उत्तराखंड के हरिद्वार में राज्य में बन रही सबसे बड़ी मस्जिद का काम रोक दिया गया है. यह बड़ी मस्जिद सूबे की धर्मनगरी हरिद्वार में मस्जिद बन रही थी. हरिद्वार के नगर पंचायत सुल्तानपुर में निर्माण हो रहा था. मस्जिद के निर्माण के लिए किसी भी तरह की कोई अनुमति नहीं ली गई थी. इस मामले के सामने आने के बाद साधु-संतों ने आक्रोश जताया, जिसके बाद जिलाधिकारी हरिद्वार निर्माण स्थल पहुंच कार्य रुकवाया. साथ ही उन्होंने मस्जिद निर्माण से संबंधित प्रपत्र जांचे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जिला प्रशासन को इस बारे में रिपोर्ट देने को कहा है. हरिद्वार में सनातन धर्म की रक्षा के लिए अखाड़े आश्रम मठ आदि हैं, जिनमें देश दुनिया के संत रहते हैं. सोशल मीडिया पर इस मस्जिद को लेकर कई तरह के दावे भी किए जा रहे थे. सोशल मीडिया पर चल रही खबरों में दावा किया जा रहा था कि ये मस्जिद उत्तराखंड की सबसे बड़े मस्जिद होगी. मस्जिद की मीनारों की ऊंचाई 250 फुट तक बना दी गई है और इस पर इन दिनों पत्थर लगाने का काम चल रहा था.
इस विशाल मस्जिद के निर्माण के लिए मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने किसी भी तरह की अनुमति भी जिला प्रशासन से नहीं ली थी. इस पूरे मामले को लेकर हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सुल्तानपुर में निर्माण मस्जिद का काम रुकवा दिया गया है. मस्जिद की भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है. वहीं इस मामले को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता पंकज चौहान ने बताया कि इस मस्जिद को लेकर अखाड़ा संत समाज में चिंता है, जिसके राज्य सरकार तक बात पहुंचाई गई है.
डीएम ने क्या कहा ?
हरिद्वार के डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि सुल्तानपुर में निर्माणाधीन मस्जिद का काम रुकवा दिया गया है, मस्जिद के भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।
फंडिंग की जांच भी हो?
हरिद्वार जिले में इतनी विशाल मस्जिद बनाए जाने पर चिंता जाहिर विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता पंकज चौहान ने बताया कि इस मस्जिद को लेकर अखाड़ा संत समाज में चिंता है जिसके लिए राज्य सरकार तक बात पहुंचाई गई है। इस विशाल मस्जिद को बनाए जाने के लिए कौन फंडिंग कर रहा है? उम्मीद है कि राज्य की धामी सरकार इस बारे में कार्रवाई करेगी।

