लस्ट जिहाद: आशु शर्मा से पूछा गौत्र तो निकला महताब, हिदू गर्लफ्रेंड के साथ कुटाई

‘शर्मा बताया, गोत्र पूछा तो निकला मुस्लिम…’, मुजफ्फरनगर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक से की मारपीट
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में युवक और युवती को भीड़ ने घेर युवक से जमकर मारपीट कर दी. इस घटना का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल है.

मुजफ्फरनगर 13 जुलाई 2026 ।  युवक-युवती के साथ भीड़ की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जिला परिषद मार्केट में एक युवक और युवती को भीड़ ने घेर लिया और युवक से जमकर मारपीट कर दी. युवती युवक को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन भीड़ ने उसे किनारे कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई. घटना को लेकर तरह-तरह के दावे हो रहे हैं. पुल‍िस जांच बाद कार्रवाई की बात कह रही है.

युवक और युवती एक रेस्‍टोरेंट में बैठे थे. तभी कुछ लोगों को दोनों के अलग-अलग धर्म से होने का संदेह हुआ. युवक ने खुद को “आशु शर्मा” बताया, लेकिन गौत्र पूछा तो झूठ खुल गया.वह महताब निकला। लोग जमा हो गए और युवक से मारपीट कर दी.

युवक को भीड़ से बचाती द‍िखी युवती
वायरल वीडियो में युवती युवक को बचाती दिख रही है, जबकि भीड़ लगातार हमलावर है. सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित थाने ले गई. पुलिस पूरा मामला जांच रही है और पुलिस युवक-युवती से पूछताछ कर रही है. पुल‍िस के अनुसार घटना के सभी पहलुओं की जांच कर शिकायत के आधार पर कार्रवाई होगी.

हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक को घूमता देख भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, बीच सड़क खूब पीटा

मुजफ्फरनगर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ देखकर पीटा, युवती को भी चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया और मामला जांच रही है।

रविवार शाम लगभग चार बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता सरदार छोला-चावल की ठेले पर खड़े खा-पी रहे थे। तभी युवक ने युवती से अश्लील हरकत शुरू कर दी। यह देखकर बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रशांत शर्मा ने युवक का विरोध किया। उसके बाद उससे नाम और पता पूछा तो उसने अपना नाम आशू शर्मा बताया, लेकिन पूर्ण रूप से गौत्र इत्यादि नहीं बता सका। युवक युवती को लेकर जिला परिषद मार्केट में चला गया। यहां पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने उससे पुन: जानकारी ली। तब उसकी असलियत का राजफाश हुआ तो वह शामली के थानाभवन का मुस्लिम निकला।

हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक के घूमने को लेकर हंगामा हो गया।

युवती और युवक दोनों घायल हैं। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। युवक-युवती शामली से घूमने आए थे।

दोनों के स्वजन काे सूचना दी गई है। बजरंग दज के जिला संयोजक रवि चौधरी ने बताया कि जिला परिषद मार्केट के बाहर वैष्णो छोला-चावल की ठेली के निकट युवक युवती से अश्लील हरकत रहा था। युवक से आईडी मांगी तो उसने अपना आशू शर्मा बताया था, जबकि वह मुस्लिम निकला है। युवती भी थानाभवन की है, जो हिंदू है। युवक ने अभद्रता की थी, जिस पर भीड़ ने मारपीट की है।

जिला परिषद मार्केट के बाहर युवक-युवती को लेकर हंगामा हुआ था। युवक को छुड़ाकर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। युवती के साथ भी मारपीट की गई, इसकी जानकारी नहीं है। प्रसारित वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है।
– अमृत जैन, एसपी सिटी, मुजफ्फरनगर।

पुल‍िस ने कही कार्रवाई की बात
जानकारी के मुताब‍िक, युवक मुस्लिम और लड़की हिन्दू है. दोनों ही शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस मामले को लेकर एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना संज्ञान में आई थी. पुल‍िस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित युवक को थाने लेकर आई, मजरूम चिट्ठी देकर उसका भी इलाज कराया गया है. शिकायत और साक्ष्य के आधार पर वैधानिक कार्रवाई होगी.

वहीं, मारपीट करने वाले और खुद को बजरंग दल कार्यकर्ता बताने वाले युवक प्रशांत का कहना है क‍ि वह एक रेस्‍टोरेंट पर बैठे थे. यहां मौजूद एक लड़का, लड़की के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था. इसको लेकर मैंने आपत्ति‍ जताई और युवक का नाम पूछा, पहले तो उसने अपना नाम आशु शर्मा बताया, बाद में जब उससे गोत्र पूछी तो वह फंस गया. इसके बाद उसने खुद को मुस्‍ल‍िम बताया.
बजरंग दल कार्यकर्ता ने कहा- मैंने नहीं की मारपीट
प्रशांत का कहना है क‍ि उन्‍होंने कोई मारपीट नहीं की है. सिविल लाइन थाना पुल‍िस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. लड़की और लड़के, दोनों के ही मां-बाप को बुला रहे हैं. आमने-सामने बैठकर बात हो जाएगी.

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की जिला परिषद मार्केट में युवक-युवती से मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती की तहरीर पर गौरव शर्मा, कुशल वीर, शुभम, प्रशांत शर्मा, लोकेश सैनी सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस वायरल वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *