आगरा धर्मांतरण: रहमान कुरैशी का पाक कनेक्शन, विदेशी करेंसी से भुगतान
uttar pradeshagraAgra Conversion Case Pakistani Connection Crypto Payments Youtube Promotion Rahman Qureshis Secrets Revealed
आगरा धर्मांतरण केस: रहमान कुरैशी का निकला पाकिस्तान कनेक्शन, विदेशी करेंसी से लेता था भुगतान, ऐसे खुला राज
आगरा में दो बहनों के धर्मांतरण मामले में रहमान कुरैशी नामक व्यक्ति का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है, जिससे 11 गिरफ्तारियां हुई हैं। रहमान, जो अवैध धर्मांतरण गिरोह का सदस्य है, यूट्यूब चैनल चलाता था और पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर से जुड़ा था।
सुनील साकेत,
आगरा 25 जुलाई2025। : उत्तर प्रदेश में आगरा की दो सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में रोज नई बातें सामने आ रही हैं। इस मामले में अब तक 11 लोग गिरफ्तार हो चुके जिसमें आगरा के रहमान कुरैशी का पाकिस्तान कनेक्शन मिला है। रहमान अवैध धर्मांतरण गिरोह प्रमुख सदस्य बताया जा रहा है। वह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाता है। उसके 1.56 लाख सब्क्राइबर्स हैं। इस से पाकिस्तान के इंफ्लूएंसर से भी जुड़ा है। आईबी और एनआईए की टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं।
खेरिया मोड़ की तंग गली निवासी रहमान कुरैशी जूते के स्टीकर बनाता है। एक लैपटॉप भी रखता है। सोशल मीडिया से हिंदू युवतियों का ब्रेनवॉश करता है। सगी बहनों के धर्मांतरण और अपहरण के मामले में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है। दोनों से वह लगातार संपर्क में रहता था। वह डार्क वेब प्रयोग करता था। उसे कंप्यूटर की कई भाषाएं आती हैं। कंप्यूटर में इतनी जानकारी थी कि वह एक सॉफ्टवेयर तक बना सकता था। एक संस्थान से उसने अपना एक फर्जी प्रमाण पत्र भी बना लिया था।
पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि रहमान कुरैशी का कंप्यूटर खंगाला जा रहा है। उसके कई पाकिस्तानी कनेक्शन मिले हैं। विदेशी करेंसी और क्रिप्टो में भुगतान के सूत्र मिले हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर वह धर्मांतरण के वीडियो अपलोड करता था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच में पता लगाया जा रहा है कि वह पाकिस्तान के किन-किन लोगों से संपर्क में था। वह किस तरह से पैसे ले रहा था। उसका उद्देश्य क्या था। बैंक खातों और उसकी एक साल की कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है।
एनआईए की पूछताछ जारी
रहमान कुरैशी से एनआईए और आईबी पूछताछ कर रही है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि की जांच हो रही है। फॉरेंसिक से उसके लैपटॉप का डाटा रिकवर कराया जा रहा है। रहमान का किन-किन लोगों से संपर्क था। धर्मांतरण गिरोह में उसकी भूमिका किस हद तक थी। पूरी जानकारी की जा रही है।

