अमजा देहरादून ने किया गोपाल थापा,गिरिधर गोपाल लूथरा व प्रीति लूथरा को सम्मानित
देहरादून 16 मई 2026। ऑल मीडिया जर्नलिस्ट ऐसोसियेशन देहरादून की नियमित बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों गिरधर गोपाल लूथरा और गोपाल सिंह थापा के साथ बोनसाई शिल्पी श्रीमती प्रीति लूथरा को शाल तथा उत्तराखंड टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया.

अमजा प्रदेश अनुशासन समिति संयोजक राजकुमार ग्रोवर की अध्यक्षता तथा महासचिव रवींद्र नाथ कौशिक के संचालन में हुई बैठक में संक्रमणकालीन पत्रकारिता विधा पर प्रस्तावित राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारियों पर चर्चा हुई और तय किया गया कि इसकी तैयारियां आगे बढाने को विशेषज्ञों से संपर्क कर नाम तय करने के साथ कोर कमेटी बनाकर आगे बढा जाये। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा और जिले के न्यूज सेंटर्स ईकाई गठन की प्रगति पर भी चर्चा की गई. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सरदार कुलदीप सिंह और उनके साथियों को सदस्य बनाया गया।
श्री कौशिक ने नये सदस्यों को ऐसोसियेशन की कार्यप्रणाली और केंद्रीय संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का इतिहास बताया । उन्होने सम्मानित गिरधर गोपाल लूथरा, गोपाल सिंह थापा तथा प्रीति लूथरा की उपलब्धियों और प्रेरक व्यक्तित्व को ऐसोसियेशन सदस्यों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

श्री थापा ने राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए व्यवहारिक सुझाव दिये. इस अवसर पर सदस्यों ने श्री कौशिक के राज्य विज्ञापन संबद्धता समिति में मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया । श्री लूथरा ने कहा कि सूचना विभाग की महत्वपूर्ण समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्तर से ऐसोसियेशन महासचिव कौशिक का मनोनयन ऐसोसियेशन की प्रतिष्ठा का परिचायक है।
बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकमल गोयल, महिला संयोजक रेणु सेमवाल, जिलाध्यक्ष सोनू सिंह, सुनील बडोला,बिपिन नौटियाल, तरूण मोहन ,राजेश पांडेय आदि ने भी उपयोगी सुझाव दिये .

