मसूरी में ढाल पर अनियंत्रित कार खाई में,सभी चार पर्यटकों की जान गई
मसूरी कार दुर्घटना: जहां हुआ एक्सीडेंट वहां नहीं जाते पर्यटक, शायद खींच लाई चारों की मौत
मसूरी के झड़ीपानी-कोल्हूखेत लिंक मार्ग पर एक पर्यटक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार सभी चार पर्यटकों की दुखद मौत हो गई।
कार सवार सभी चारों पर्यटकों की मौत हो गयी है।
मसूरी में पर्यटक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी
पुलिस, एसडीआरएफ ने मौके पर बचाव अभियान चलाया
मसूरी 10 जून 2026 । मसूरी के झड़ीपानी-कोल्हूखेत लिंक मार्ग पर पुराने टोल चौकी के समीप एक पर्यटक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गयी, जिसमें कार सवार सभी चारों पर्यटकों की मौत हो गयी है। बताया गया कि झड़ीपानी-कोल्हूखेत लिंक मार्ग पर अमूमन पर्यटक वाहन नहीं जाते
तत्काल पुलिस, एसडीआरएफ,अग्निशमन तथा 108 अंबुलेंस टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कार सवारों को दुर्घटनागस्त कार से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
परगनाधिकारी मसूरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी तथा पुलिस अधीक्षक नगर भी दुर्घटनास्थल पहुंचें हैं और रेस्क्यू अभियान देख रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटक कार मारूति सिलेरियो (संख्या डीएल 5सीएस 4610) झड़ीपानी-कोल्हूखेत लिंक मार्ग पर पुराने टोल के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी।
जहां कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, वहां काफी ढाल है और संभवतया स्पीड में होने से चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि कार सवार उत्तरकाशी से आ रहे थे। बताया जा रहा है कि ढाल शुरु होते ही कार सवारों ने रुककर ख़रीदारी की और जैसे ही बैठनै लगे तो कार लेडकने लगी और फिर अनियंत्रित हो गई।
दुर्घटनाग्रस्त कार में सत्यप्रकाश (निवासी सोनीपत), मनीष (उम्र 19 साल), सविता (पत्नी धर्मवीर उम्र 48 वर्ष निवासी 322ए नेहरू नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश) तथा संगीता (पत्नी टीटू उम्र 46 वर्ष, निवासी करोलबाग दिल्ली) सवार थे। पुलिस ने कार सवारों के परिजनों को सूचित कर दिया है।
झड़ीपानी-कोल्हूखेत लिंक मार्ग पर अमूमन पर्यटक वाहन नहीं जाते हैं, इस मार्ग पर मसूरी व देहरादून के कार चालक ही जाते हैं और वह भी ऐसे जो इस मार्ग से भली भांति परिचित होते हैं क्योंकि एक तो यह मार्ग अत्यंत संकरा है और ढाल भी बहुत ज्यादा है। फिर पता नहीं दुर्घटनाग्रस्त कार चालक कैसे वहां चला गया।

