गुंडा एक्ट में आरिफ और राहुल जिले से बाहर, लाल मोहम्मद को पत्नी हत्या में जेल

सेलाकुई में पत्नी की हत्या के बाद भागा पति गिरफ्तार, गुंडा एक्ट में 2 अपराधी तड़ीपार
विकासनगर में दहेज न मिलने पर चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, आरोपित पति हुआ गिरफ्तार, 2 आरोपित तड़ीपार
Vikasnagar Criminals Jila Badar
ढोल दमाऊं के साथ आरोपित तड़ीपार (फोटो सोर्स- Police)

विकासनगर 04 मई 2026 : आखिरकार दहेज हत्या के भागे आरोपित को सेलाकुई पुलिस ने दबोच लिया है. आरोपित ने दहेज में बाइक न मिलने पर हुए विवाद में अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की थी. पत्नी की हत्या के बाद रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भम्रित करने के लिए बीमारी के कारण मौत होने की झूठी कहानी गढ़ी थी. वहीं, गुंडा एक्ट में 2 आरोपित को दून पुलिस ने तड़ीपार किया.

साल 2025 में हुआ था निकाह: दरअसल, बीती 1 मई को यूपी के लखीमपुर के शारदा नगर निवासी लाल मोहम्मद ने थाना सेलाकुई में एक सूचना दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि साल 2025 में उनकी बेटी का निकाह आरिफ अली के साथ हुआ था. आरोप था कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी.

इस सूचना के आधार पर थाना सेलाकुई में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई. इसके बाद पुलिस टीम गठित कर भेदियों को सक्रिय किया गया. साथ ही आरोपित के सभी संभावित ठिकानों पर छापे मारे गए. इसी कड़ी में भेदिये के बताये 3 मई को भागा आरोपित आरिफ अली को सेलाकुई बाजार क्षेत्र से पकड़ लिया गया.

दहेज हत्या में भागा आरोपित गिरफ्तार (फोटो सोर्स- Police)
काम के सिलसिले में दोनों आए सेलाकुई: पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वो दिहाड़ी मजदूर है. साल 2025 में उसकी शादी हुई थी. शादी में उसके ससुराल वालों ने न तो उसे दहेज दिया, न ही शादी में उसकी किसी प्रकार की सहायता की गई. एक महीने पहले आरोपित अपनी पत्नी के साथ काम के लिए सेलाकुई आया. जहां जमनपुर में किराए का कमरा लेकर अपनी पत्नी के साथ रहने लगा.

आरोपित मजदूरी तो पत्नी करने लगी कंपनी में काम: आरोपित दिहाड़ी मजदूरी करने लगा तो उसकी पत्नी एक कंपनी में काम करने लगी. अक्सर दहेज में बाइक न मिलने को लेकर पत्नी से विवाद रहता था. उसे शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है. इसे लेकर दोनों में झगड़ा हो गया.

पत्नी ने मारी लात, चुन्नी से घोंट दिया गला: झगड़े के दौरान उसकी पत्नी ने उसे लात मार दिया. जिससे खार खाकर आरोपित ने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद अपने रिश्तेदारों व आसपास के लोगों को बताया कि तबीयत खराब होने से उसकी बीबी की मौत हो गई है, लेकिन पुलिस ने नहीं बच सका.

विकासनगर में गुंडा एक्ट में 2 को दून पुलिस ने किया जनपद से बाहर: देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेश पर गुंडा एक्ट में 2 आरोपितों को 6 महीने को जिले से बाहर कर दिया गया है. पुलिस ने दोनों अपराधियों को ढोल बजाते हुए हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब बॉर्डर पर ले जाकर जिले की सीमा से बाहर किया है. साथ ही निर्धारित अवधि तक जिले की सीमा में कदम न रखने के स्पष्ट निर्देश दिये है.

बता दें कि 4 मई को पुलिस ने राहुल कश्यप (निवासी जीवनगढ) और आसिफ (निवासी मुस्लिम बस्ती कोतवाली विकासनगर) को जिले की सीमा से बाहर पांवटा साहिब में छोड़ा गया और 6 महीने की अवधि तक जिले की सीमा में प्रवेश न करने के कठोर निर्देश दिये गए . इस कार्रवाई के संबंध में हिमाचल प्रदेश पुलिस को आरोपितों के आपराधिक इतिहास और जिला सो बाहर किए जाने के संबंध मे अवगत करा दिया गया है.

आरोपित किया गया जिला बदर (फोटो सोर्स- Police)
पुलिस ने बताया कि आरोपित राहुल कश्यप का आपराधिक इतिहास में आर्म्स एक्ट समेत 8 मुकदमे विकासनगर कोतवाली में पंजीकृत हैं. जबकि, आसिफ (निवासी मुस्लिम बस्ती विकासनगर ) के खिलाफ भी भादवी और सीआरपीसी आर्म्स एक्ट समेत 18 मुकदमे पंजीकृत हैं. ऐसे में दोनों को जिला बदर किया गया है. जो 6 महीने तक वापस नहीं आ सकेंगे.

देहरादून में चोर गिरफ्तार: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भेद खोल कैंट थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपित  पकड़ा है. आरोपित से घटना में चोरी किया गया माल भी मिल गया है. साथ ही आरोपित ने अपने साथियों के साथ रेकी कर चोरी की थी . वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपितों की पकड को सभी संभावित स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं.

TAGGED:

VIKASNAGAR WOMAN MURDER FOR DOWRY
CRIMINAL ZILA BADAR VIKASNAGAR
विकासनगर आरोपित जिला बदर
सेलाकुई पत्नी की हत्या पति गिरफ्तार
SELAQUI HUSBAND MURDER WIFE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *