नही रहा सूर्या चौहान का हत्यारा असद,पुलिस मुठभेड,अस्पताल में मौत
Show Asad Encounter Picture Surya Mother Demanded From Ghaziabad Police,Police Awarded Reward On Assad Before His Encounter In Surya Murder Case
‘असद का एनकाउंटर की तस्वीर मुझे दिखाओ’, सूर्या की मां की गाजियाबाद पुलिस से मांग
- दिल्ली से सटे खोड़ा एरिया में बकरीद पर किशोर की हत्या
- रविवार को हत्यारोपित असद का एनकाउंटर
- बाकी आरोपितों को जेल
यही है दोस्त सूर्या का हत्यारा असद जो पुलिस एनकाउंटर में मारा गया, Ghaziabad पुलिस ने 50 हजार रखा था इनाम
गाजियाबाद के खोड़ा एनकाउंटर में असद का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला
गाजियाबाद 31 मई 2026। खोड़ा के चर्चित सूर्या हत्याकांड मामले में मुठभेड़ में मारे गए मुख्य आरोपित असद पर पुलिस से 50 हजार रुपये इनाम घोषित था। असद शनिवार तड़के चोरी-छिपे अपने साथियों से पैसै लेने खोड़ा आया था। भनक लगते ही खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी की और क्रॉस फायरिंग में वह ढेर हो गया। कार्रवाई में पुलिस का एक सिपाही भी घायल हुआ ।
असद का एनकाउंटर
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि 50 हजार का इनामी असद साथी के साथ बाइक से तड़के दोस्तों से पैसे और जरूरी सामान लेने आया था, ताकि गाजियाबाद से कहीं बहुत दूर भाग सके। लेकिन आने से पहले ही पुलिस को उसके आने की सूचना मिल गई।
साथी भाग निकला
डीसीपी ने बताया कि पहले ही ताक़ में बैठी पुलिस टीम ने रुकने को कहा, तो उसने आत्मसमर्पण की बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। असद की गोली एक कॉन्स्टेबल को लगी और पुलिस की जवाबी क्रॉस फायरिंग में असद मारा गया, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठा भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में छापे मार रही है. मुठभेड स्थल से असद से एक पिस्तौल और बाइक मिली ..दोनों वस्तुयें फोरेंसिक जांच को भेजी गई हैं
आठ महीने पहले हुई थी मारपीट
नवनीत विहार इलाके में बकरीद पर असद ने अपने पिता और चार दोस्तों के साथ सूर्या की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। दोनों पहले दोस्त थे, आठ महीने पहले आपसी झगड़ा और मारपीट हुई तो परिजनों ने और लोगों ने दोनों में समझौता करा दिया था।
वीडियो में सूर्या को पकड़े दिखे थे आरोपित
ईद को असद ने सुनियोजित तरीके से सूर्या को कॉल कर बकरीद मनाने बुलाया और वहां उसकी निर्मम हत्या कर दी । हत्या से ठीक पहले का वीडियो भी है जिसमें असद और उसके साथी सूर्या को पकड़े हुए हैं।
पूरे इलाके में आक्रोश
सूर्या की निर्मम हत्या से पीड़ित परिवार गहरे सदमे और आक्रोश में था। सूर्या के अंतिम संस्कार से ठीक पहले उसकी मां, बहन और भाई यश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगा आरोपितों के तुरंत एनकाउंटर की मांग की थी। हत्या बाद नवनीत विहार में जमकर हंगामा हुआ। मामला गंभीर देख खोड़ा में भारी पुलिस बल लगाया गया था।
हत्या से राजनीति गर्म
सूर्या हत्याकांड ने न सिर्फ गाजियाबाद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया था। मामला हिंदू-मुस्लिम होने से बेहद संवेदनशील था, जिससे पुलिस प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा था। मामले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कानून-व्यवस्था पर प्रदेश सरकार घेरी थी। विपक्षी हमलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने साफ किया था कि अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई होगी। पीड़ित परिवार को हर हाल शीघ्रातिशीघ्र न्याय मिलेगा। इसके कुछ ही घंटों में इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य आरोपित अपने अंत तक पहुंच गया।
परिजनों ने कहा था कि जब तक असद का एनकाउंटर नहीं हो जाता, तब तक सूर्या का अंतिम संस्कार नहीं करेंगें। अधिकारियों के समझाने पर शनिवार सूर्या का अंतिम संस्कार किया गया। रविवार तड़के गाजियाबाद पुलिस ने आरोपित असद के एनकाउंटर की जानकारी सूर्या की मां को हुई तो उन्होंने गाजियाबाद पुलिस का आभार जताया। साथ ही असद के एनकाउंटर वाली फोटो दिखाने की मांग की।
टोपी लगाए आरोपित असद, मृतक सूर्या की मां और सूर्या चौहान
सूर्या की मां ने कहा कि असद ढेर कर दिया है। एनकाउंटर की तस्वीर मुझे दिखाई जाए। पुलिस-प्रशासन ने मुझे न्याय दिलवाया, बहुत अच्छा। पर, असद की तस्वीर मुझे दिखाई जाए और हमारी मांगें पूरी की जाए। जैसे हमें उन्होंने रोड पर ला दिया , उसी तरह उन्हे भी घर बुलडोजर चलाकर सड़क पर लाए। उनके 5 से 8 औलादें होती हैं, उनका 1 चला जाए तो 5-6 रहेंगे। मेरा तो एक चिराग था, वही उजाड़ दिया। मेरा कोई सहारा नहीं।
बकरीद के दिन हुई थी हत्या
बकरीद के दिन 17 वर्षीय किशोर सूर्या की हत्या हुई थी। हत्या इतनी बेरहमी से कि आंतें बाहर आ गई थीं। मृतक सूर्या के परिजनों ने बताया था कि बकरीद के दिन आरोपित सूर्या को घर से बुला ले गए थे। लगा ऐसे ही ले जा रहे हैं, अंदाजा नहीं था कि उसकी हत्या कर देंगें। हत्यारों ने हत्या से पहले सूर्या से पूछा था कि कभी बकरा हलाल होते देखा है। आओ दिखाते हैं। हत्या के बाद से खोड़ा में देख पुलिस फोर्स तैनात थी। परिवार ने आरोपितों के एनकाउंटर की मांग की थी।
खोड़ा थाने में 28 मई को सूर्या चौहान की हत्या मामले में लिखित शिकायत हुई थी। सूर्या के भाई ने थाने में आरोप लगाया कि सूर्य प्रताप चौहान को असद ने पेट में चाकू घोंपकर गंभीर घायल कर दिया। इलाज में सूर्या की नोएडा के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने जांच कर तीन आरोपित गिरफ्तार किये। तीनों की पूछताछ में आया कि असद के पिता नवाब ने उसे चाकू मारने को उकसा कहानी खत्म करने को कहा।
गाजियाबाद के सूर्या मर्डर केस में तीन आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताई कहानी (फोटो: सोशल मीडिया)
पुलिस ने शुरू किया एक्शन
सूर्या चौहान की मौत के बाद विवाद गहराया। शिकायत बाद खोड़ा थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 352 और 109(1) में केस लिखा। प्रकरण की गंभीरता देख पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी और मैनुअल इनपुट के आधार पर जांच की। जांच बाद असद (पुत्र नवाब), नवाब, फरहान, आतिफ, सारिक मेवाती और अन्य अज्ञात के नाम मुकदमा हुआ। 30 मई को इलाज में सूर्य प्रताप की मौत बाद केस में बीएनएस की धारा 109(1) हटा धारा 103(1) बढ़ायी गयी। इसको लेकर 31 मई को थाना खोड़ा पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर एक्शन लिया।
पुलिस ने नवाब (पुत्र शेर अली निवासी लोकप्रिय विहार खोड़ा), फरहान (पुत्र अगवान अली निवासी गली नंबर-3 नवनीत विहार खोड़ा) और आतिफ (पुत्र ताज उर्फ बाबू निवासी चौधरी चरण सिह गेट के पास खोड़ा) को चौधरी चरण सिंह गेट के पास जा पकड़ा । 30-31 मई रात असद (पुत्र नवाब) पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। इलाज में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों पर आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई हो रही है।
पूछताछ में अनावरण
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में बड़े अनावरण हुए हैं। आरोपित फरहान ने पुलिस को बताया कि मेरी अतीक, सारिक मेवाती, असद और सूर्य प्रताप से दोस्ती थी। फरहान ने बताया कि 28 मई को दोपहर बाद 3 बजे बाइक चलाने को लेकर असद का सूर्य प्रताप से झगड़ा हो गया। असद ने ये बात अपने पिता नवाब और हमें बताई। इसके बाद हमने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई। सूर्य प्रताप को हमने नवनीत विहार गली नंबर-4 में दोपहर बाद करीब 3:30 बजे घेर लिया। मैंने असद को चाकू दिया।
फरहान ने बताया कि तभी असद के पिता ने कहा कि आज इसकी कहानी खत्म कर दे। असद ने सूर्य प्रताप के पेट में चाकू घोंप दिया। सूर्य प्रताप लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो हम सभी उसे मरा समझ वहां से चले गए थे। पुलिस ने सभी आरोपितों को पकड आगे की कार्रवाई शुरू की।
सूर्या चौहान के परिजन को नौकरी और सहायता राशि देगी उत्तर प्रदेश सरकार
राज्य के मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने सूर्या की हत्या को जघन्य अपराध बताया है
उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद के खोड़ा इलाक़े में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य अभियुक्त की रविवार सुबह एक पुलिस एनकाउंटर में घायल होने के बाद मौत हो गई.
अब उत्तर प्रदेश सरकार ने सूर्या के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया है. इसके अलावा एक संविदा की नौकरी देने का भी एलान हुआ है.
उत्तर प्रदेश के मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा, “उनके परिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है. स्थानीय स्तर पर ज़िलाधिकारी और हम सब ने मिलकर तय किया है कि उनके किसी परिजन को तत्काल नगर पालिका में संविदा पर रखा जाएगा.”
उन्होंने सूर्या की हत्या जघन्य अपराध बताया और कहा, “हम सब लोग उनके परिवार के साथ हैं. जिसने हत्या की थी उसे दंड भी मिल गया.”

