BJP नेता विनोद कश्यप मॉब लिंचिंग: इंतजार भी धरा गया,हिदू नेता ललित शर्मा पर मुकदमा
BJP leader murder case In Vikasnagar Police arrested Another accused from Timli village
बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर शनिवार शाम भाजपा नेता और आरटीआई एक्टिविस्ट विनोद कश्यप की माॅब लिंचिंग के बाद हमलावर तो भाग गये लेकिन हत्या से भडके लोगों ने आगजनी, पथराव कर हाईवे जाम कर दिया । इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपितों को पकड लिया था। एक आरोपित इन्तजार आज पकड़ा गया है।
देहरादून 17 जून 2026। सहसपुर में पुरानी रंजिश में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। आराेपित इन्तजार (22 वर्ष, पुत्र जमील निवासी सहसपुर) तिमली गांव से पकड़ा गया है।
वहीं, इससे पहले भी पुलिस पांच आरोपितों रज्जाक(28 वर्ष, पुत्र मासूम), सलमान(24 वर्ष पुत्र युनुस), जावेद(22 वर्ष, पुत्र मासूम), शहबाज(27वर्ष, पुत्र शहीद) और इम्तियाज(58 वर्ष, पुत्र शमसुद्दीन निवासी लखनवाला) थाना सहसपुर को पकड़ चुकी है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया सह संयोजक विनोद कश्यप हत्याकांड में पुलिस भागे छह आरोपितों की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। उनके बाहर भागने की आशंका है। आरोपितों की गिरफ्तारी को पांच टीमें लगी हैं।
शनिवार शाम खेत में पानी को लेकर हुए विवाद के बाद मुस्लिम भीड ने हथौड़े, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर विनोद कश्यप की हत्या कर दी थी।
इस हमले में उनके भाई अशोक कुमार, राजेश और बहन सुषमा भी गंभीर रूप से घायल हुईं थीं। अशोक की लिखित शिकायत पर सहसपुर कोतवाली में 12 नामांकित और 30 से 35 अन्य लोगों पर मुकदमा किया गया है।
पुलिस अब तक रज्जाक और उसके भाई जावेद, सलमान, शहबाज और इम्तियाज के बाद आज इंतजार को भी पकड़ चुकी है। भागे चल रहे छह नामांकित हमलावरों अमन, यूनुस, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून की पकड़ को सहारनपुर, मेरठ व अन्य स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।
भड़काऊ टिप्पणी पर हिंदू रक्षक दल के ललित शर्मा पर केस
सहसपुर कोतवाली में हिंदू रक्षा दल अध्यक्ष ललित शर्मा के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी पर मुकदमा किया गया है।
भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद दिए थे बयान
सहसपुर कोतवाली में हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ता पर केस
सहसपुर कोतवाली में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता ललित शर्मा पर भड़काऊ टिप्पणी पर मुकदमा लिखा गया है।
पुलिस के अनुसार, ललित शर्मा ने बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या बाद भीड में मुस्लिमों के खिलाफ अत्यंत उत्तेजक, भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणियां की थीं।
हिंदू परिवार पर मुसलमानों का हमला
कोतवाली सहसपुर में दरोगा राजीव धारीवाल ने बयान में कहा कि 13 जून को सहसपुर क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में सिंचाई के पानी को लेकर दो समुदायों में विवाद हुआ, जिसमें हिन्दू पक्ष के भाजपा नेता विनोद कुमार, जो भगवत प्रसाद के पुत्र हैं, की हत्या कर दी गई। हमले में मृतक के भाई अशोक, राजेश और भाभी सुषमा भी घायल हुए। मृतक के भाई अशोक की लिखित शिकायत पर 12 लोगों पर नामांकित और 30-35 पर हत्या और बलवे आदि धाराओं में मुकदमा हुआ था। अगले दिन 14 जून को बैरागीवाला में हिंदू संगठन एकत्रित होकर अपना विरोध और आक्रोश व्यक्त कर रहे थे। इस दौरान हिंदू रक्षा दल (एचआरडी) के ललित शर्मा ने मुस्लिम विरोधी भड़काऊ टिप्पणियां की।
प्रथम दृष्टया, ऐसे बयान दो समुदायों में वैमनस्य, घृणा और शत्रुता को बढ़ावा देने वाले प्रतीत होते हैं, जो लोक शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित कर सकते हैं।
ये था मामला
बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने और पैसे के तकादे को लेकर शनिवार शाम पूर्व प्रधान मासूम अली और भाजपा नेता विनोद कश्यप के परिवार बीच संघर्ष हो गया था। मुस्लिम समुदाय के करीब 40 लोगों ने भाजपा नेता विनोद और उसके भाइयों अशोक व राजेश के घर बच्चों और महिलाओं के सामने हमला कर दिया। आरोप है कि विनोद के सिर पर अमन समेत कई लोगों ने हथौड़े से वार कर दिया इससे उसकी मौत हो गई। अशोक और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा नेता की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। रविवार को सामुदायिक हिंसा और भड़क गई। आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपितों के दो घरों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गांव से भागी भीड़ ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया जहां करीब आधे घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक चली। इसके बाद शाम को फिर पत्थर बिछाकर हाईवे जाम कर दिया। तनाव को देखते हुए दून-पांवटा साहिब हाईवे पर शाम को आईटीबीपी तैनात कर दी। शाम को प्रशासन ने हत्यारोपितों का घर पूरी तरह जमींदोज दिया। इससे पहले दोपहर में दो दुकानें ढहाईं थीं।

