CBSE 10th ,रुद्रपुर की हर्षा बिना टयूशन 100% चमत्कार

 

CBSE 10th Result 2026: उत्तराखंड की हर्षा ने रचा इतिहास, हासिल किये 100% अंक
हर्षा की मां ने अपनी बेटी की मेहनत और लगन की सराहना की. उन्होंने बताया हर्षा शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रही है.
CBSE 10TH RESULT 2026
उत्तराखंड की हर्षा ने रचा इतिहास

रुद्रपुर(उत्तराखंड) 15 अप्रैल 2026 : सीबीएसई बोर्ड ने आज 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी कर दिये हैं. जिसमें उत्तराखंड के रुद्रपुर की छात्रा हर्षा ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. दिल्ली पब्लिक स्कूल की इस होनहार छात्रा की सफलता ने न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है. उनकी इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है.

हर्षा की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद स्कूल में जश्न का माहौल देखने को मिला. शिक्षक, छात्र और अभिभावक सभी इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित हैं. स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ने हर्षा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा हर्षा की मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह साबित कर दिया है कि यदि छात्र ठान लें तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है.

उत्तराखंड की हर्षा ने रचा इतिहास
सुरजीत सिंह इस उपलब्धि को लेकर भावुक भी नजर आए. उन्होंने बताया हर्षा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगातार मेहनत की. अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा. उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी स्कूल की आलोचना करने वाले लोगों के लिए हर्षा की यह सफलता एक सशक्त जवाब है. हर्षा ने अपने प्रदर्शन से यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन और समर्पण के साथ सफलता निश्चित है. उन्होंने हर्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा वह आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए.

CBSE 10th Result 2026
छात्रों के साथ हर्षा
वहीं, हर्षा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. उन्होंने कहा उन्हें खुद भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वह इतने अच्छे अंक प्राप्त कर पाएंगी. हर्षा के अनुसार, उनके शिक्षकों ने हर विषय को सरल तरीके से समझाया और परिवार ने हमेशा उनका साहस बढ़ाया. उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी भी प्रकार की ट्यूशन नहीं ली, बल्कि स्व-अध्ययन और नियमित अभ्यास से यह  लक्ष्य प्राप्त किया.

CBSE 10th Result 2026
हर्षा की स्कूल में  उत्सव
हर्षा की मां ने भी अपनी बेटी की मेहनत और लगन की सराहना की. उन्होंने बताया कि हर्षा शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रही है. उसने हर दिन पूरी ईमानदारी से तैयारी की. उन्होंने कहा कि बेटी की इस सफलता ने पूरे परिवार को गर्व  है. यह सिद्ध किया है कि निरंतर मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है. हर्षा की यह उपलब्धि उन सभी छात्रों को प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं. यह सफलता यह संदेश देती है कि यदि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से पढ़ाई की जाए तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है.

TAGGED:

CBSE 10TH RESULT 2026
रुद्रपुर हर्षा छात्रा सीबीएसई बोर्ड
सीबीएसई बोर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *