देहरादून: नगर निगम भाजपा पार्षद अनीता सिंह के परिवार को जहर दे लूट ले गया नेपाली नौकर
Dehradun BJP Councillor House Robbed after being drugged servant absconding Nepali Domestic Worker Hired by Daughter Through Online Platform the servant was not alone
भाजपा पार्षद के घर लूट, बेटी ने कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हायर किया था नौकर
देहरादून 30 सितंबर 2026 । देहरादून नगर निगम में वरिष्ठ भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ पिलाकर नौकर घर लूटकर भाग गया। घटना के बाद पार्षद अमिता सिंह, उनके पति महिपाल और बेटे शुभम की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देहरादून में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से नौकर रखना BJP पार्षद को भारी पड़ गया। नेपाली नौकर ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार बेहोश किया और घर से लाखों रुपए कैश के साथ सोने की ज्वेलरी ले भागा। बताया जा रहा है कि उसके साथ चार अन्य लोग भी थे, जो घर के बाहर रहे।
जहरीले भोजन से BJP पार्षद अमिता सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। नेपाली नौकर उनकी बेटी मेघा ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से रखा था। मेघा दिल्ली में रहती हैं। 25 दिन पहले ही नौकर घरेलू कामकाज को रखा गया था।
पार्षद की शिकायत पर मुकदमे की कार्रवाई हो रही है। पुलिस आरोपित घरेलू सहायक और उसके साथियों की तलाश में जुटी है। घर से गायब कैश और ज्वेलरी की कीमत का भी आकलन किया जा रहा है।
नौकर पार्षद के घर रहकर घरेलू कामकाज करता था और कम समय में ही उसने परिवार का भरोसा पा लिया था।
पुलिस अब यह भी जांच रही है कि नौकर ऑनलाइन रखते समय उसकी पहचान और पते से जुड़े अभिलेख सत्यापित हुये कि नही। उसके बताए पते और पहचान की जानकारी थी भी कि नही।
देहरादून भाजपा पार्षद के घर लूट, अकेला नहीं था नौकर, साथी भी पहुंचे थे घर
भाजपा पार्षद के घर परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर लूट, नौकर फरार
पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि वारदात के बाद फरार हुआ नौकर कहां गया। उसके मोबाइल नंबर, ऑनलाइन संपर्क और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।


