हाथ उठाकर चुनाव,भाजपा के सौरभ जोशी चंडीगढ के मेयर
BJP ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मारी बाजी, सौरभ जोशी जीते, AAP के पक्ष में आए सिर्फ 11 वोट
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP के सौरभ जोशी विजयी हुए हैं. 1996 के बाद पहली बार हाथ उठाकर हुई वोटिंग में BJP को 18, AAP को 11 और कांग्रेस को 7 वोट मिले
चंडीगढ़,29 जनवरी 2026,भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर चुन लिए गए हैं. पिछले साल के विवादों से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन ने वोटिंग के लिए हाथ उठाकर मतदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसकी निगरानी पीठासीन अधिकारी रमनीक सिंह बेदी ने की. 1996 के बाद पहली बार हाथ उठाकर हुई वोटिंग में BJP को 18, AAP को 11 और कांग्रेस को 7 वोट मिले.
नगर निगम हाउस में गुरुवार को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए वोटिंग हुई. जीत के लिए जादुई आंकड़ा 19 वोट का था. तीनों पार्टियों (BJP, कांग्रेस और AAP) ने गठबंधन के बजाय अकेले चुनाव लड़ा.
घोषित नतीजों में BJP के सौरभ जोशी को 18 पार्षदों के वोट मिले, जबकि AAP के योगेश ढींगरा को 11 और कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गब्बी को 07 वोट मिले. इनमें 6 पार्षद और एक वोट सांसद मनीष तिवारी का शामिल था।
हालांकि, बहुमत के लिए 19 वोटों की जरूरत थी, लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में सबसे अधिक वोट (18) प्राप्त करने के आधार पर सौरभ जोशी को विजेता घोषित किया गया.
बता दें कि 1996 के बाद पहली बार बैलेट पेपर के बजाय पार्षदों ने हाथ उठाकर और मौखिक घोषणा के साथ अपने मत का प्रयोग किया. सभी पार्षदों ने अपने वोट के बाद दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सदन में पहुंचकर मतदान किया. मतदान से पहले उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया.
पीठासीन अधिकारी रमनीक सिंह ने पारदर्शिता के लिए सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू की थी, ताकि पिछली बार जैसी धांधली की कोई गुंजाइश न रहे.
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 18 वोट पाकर सौरभ जोशी भाजपा के नए मेयर चुने गए. उन्होंने आप के योगेश ढींगरा को हराया. इसके अलावा सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह बने है.
कांग्रेस ने किया बॉयकॉट
मेयर चुनाव के बाद सीनियर डिप्टी मेयर को वोटिंग हुई, जिसका कांग्रेस ने बहिष्कार कर दिया. क्योंकि पार्टी के छह पार्षद मेयर वोटिंग के बीच ही सदन से चले गए थे. ऐसे में वोटिंग हुई और भाजपा के जसमनजीत सिंह को 18 वोट और आप के 11 वोट उनकी पार्टी के प्रत्याशी को मिले. भाजपा के जसमनजीत सिंह चंडीगढ़ के नए सीनियर डिप्टी मेयर बने हैं. वोटिंग में आप से मुन्नवर खान को 11 वोट मिले । कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी और पार्षद सदन से बाहर चले गए तो कांग्रेस से सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव लड़ रहे सचिन गालव को कोई वोट नहीं मिला. सचिन गालव स्वयं भी सदन में नहीं थे, इसलिए उन्हें अपना वोट भी नहीं मिला.
निगम में 36 वोट थे
चंडीगढ़ नगर निगम में 35 काउंसिलर्स हैं और इसके अलावा, 1 वोट सांसद का रहता है. इस बार कांग्रेस के पास जहां सात वोट और आम आदमी पार्टी के पास 11 पार्षद थे. उधऱ, भाजपा के पास सबसे अधिक 18 पार्षद हैं. निगम चुनाव से पहले आप और कांग्रेस का गठबंधन भी टूट गया था. वर्ना वोटिंग में कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता था.
भाजपा ने डिप्टी मेयर का चुनाव भी जीता
उधर, डिप्टी मेयर के चुनाव में भी भाजपा की जीत हुई है औऱ सुमन शर्मा चंडीगढ़ की नई डिप्टी मेयर बन गई है. डिप्टी मेयर पद को भाजपा की सुमन शर्मा को 18 वोट मिले और आप से जसविंदर कौर को 11 वोट मिले. कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी और पार्षद सदन से बाहर चले गए। इसलिए कांग्रेस से डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव लड़ रही निर्मला देवी को कोई वोट नहीं मिला. निर्मला देवी स्वयं भी सदन में नही थीं.
who is saurav joshi chandigarh new bjp mayor municipal corporation elections vote count Chandigarh Mayor: कौन हैं BJP के सौरभ जोशी जो चुने गए चंडीगढ़ के नए मेयर
चंडीगढ़ के मेयर चुने गए सौरभ जोशी
Source : x@thind_akashdeep
चंडीगढ़ नगर निगम को नया मेयर मिल गया है. भाजपा के सौरभ जोशी को तिकोने मुकाबले में जीत हासिल हुई है और वे चंडीगढ़ के नए मेयर चुने गए हैं. मेयर पद के लिए हुई वोटिंग में भाजपा ने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए बाजी मार ली.
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस भी मैदान में थीं लेकिन इस मुकाबले में जीत भाजपा के खाते में गई.
कौन हैं सौरभ जोशी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सौरभ जोशी चंडीगढ़ की स्थानीय राजनीति में सक्रिय और मुखर नेता माने जाते हैं. वे लंबे समय से शहर के नागरिक मुद्दों पर काम कर रहे हैं और बीजेपी संगठन में एक मेहनती पार्षद के रूप में उनकी पहचान है. उनकी जीत को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अब उनसे उम्मीद है कि वे चंडीगढ़ के विकास, सफाई, ट्रैफिक और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाऐंगें।
मेयर चुनाव में किस पार्टी को कितने मिले वोट
मेयर चुनाव में कुल वोटिंग के दौरान भाजपा को 18 वोट, आप को 11 वोट और कांग्रेस को 7 वोट मिले. आप के प्रत्याशी योगेश ढींगरा को सौरभ जोशी ने हराया. यह मुकाबला तिकोना था, लेकिन भाजपा की रणनीति और संख्या बल ने नतीजा उसके पक्ष में कर दिया. इस बार मेयर का चुनाव हाथ खड़े करके कराया गया.
पार्षदों से खुले तौर पर पूछा गया कि वे किसका समर्थन कर रहे हैं और फिर उनसे हस्ताक्षर भी करवाए गए. इस प्रक्रिया के कारण किसी तरह की क्रॉस वोटिंग नहीं हुई और हर पार्टी को उतने ही वोट मिले, जितने उसके पार्षदों की संख्या थी.
कौन हैं सौरव जोशी जो बने चंडीगढ़ के नए मेयर? किस वार्ड से हैं काउंसलर, जानिए
भारतीय जनता पार्टी के नेता सौरभ जोशी ने चंडीगढ़ के मेयर चुनाव जीत लिया है। जोशी की पहचान मेहनती पार्षद की है।
Image Source : FACEBOOK (SAURABH JOSHI)/PTI
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। भाजपा के उम्मीदवार सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर चुन लिए गए हैं। उन्होंने त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को हरा दिया है। चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर के चुनाव में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा के सौरभ जोशी को 18 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेश ढिंगरा को 11 वोट तो वहीं, कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी को 7 वोट हासिल हुए। बता दें कि चुनाव में पारदर्शिता बरतने के लिए गुप्त मतदान की जगह अपने उम्मीदवार का हाथ उठाकर समर्थन देने का तरीका अपनाया गया।
कौन हैं सौरभ जोशी?
आपको बता दें सौरभ जोशी भाजपा के एक काफी सक्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। वर्तमान में वह चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 12 के काउंसलर हैं। इस वार्ड के तहत सेक्टर 15, 16, 17 और 24 आते हैं। सौरभ जोशी लगातार सदन की बैठकों में नागरिक मुद्दों पर सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं और उन्हें मुखर रुख के लिए जाना जाता है। वे काफी समय से चंडीगढ़ के स्थानीय मुद्दों पर काम कर रहे हैं और भाजपा के भीतर उनकी पहचान एक मेहनती पार्षद के रूप में होती है। बता दें कि सौरभ जोशी ने अपने X हैंडल पर बताया है कि वह वकील भी हैं।
शहर के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी- BJP
मेयर चुनाव में जीत हासिल करने पर चंडीगढ़ भाजपा ने सौरभ जोशी को बधाई देते हुए लिखा- “चंडीगढ़ को एक सशक्त, विकासशील और दूरदर्शी नेतृत्व प्राप्त हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के महापौर के रूप में सौरभ जोशी जी के चयन से शहर के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। उनके नेतृत्व में चंडीगढ़ प्रगति, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित होंगे। सौरभ जोशी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
चंडीगढ़ नगर निगम में 35 सदस्य हैं। सदन में भाजपा के 18 पार्षद, आम आदमी पार्टी के 11 और कांग्रेस के 6 पार्षद हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ के सांसद को भी मतदान का अधिकार प्राप्त होता है।

