देहरादून में फ्लैग मार्च:उपद्रवियों पर भी मुकदमा,वीडियो-सीसीटीवी से हो रही पहचान

Dehradun Cases filed against rioters identification done through video and CCTV, flag march taken out
उपद्रवियों पर भी मुकदमा,वीडियो और सीसीटीवी से हो रही पहचान, फ्लैग मार्च

उत्तराखंड 01 अक्टूबर 2025। सड़कों पर आए सैकड़ों लोगों को पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की जानकारी देकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए।
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सड़कों पर हंगामा करने वालों पर भी पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपद्रव के दौरान बने वीडियो और आसपास के सीसीटीवी फुटेज से दंगाइयों की पहचान की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि घटनाक्रम में दो मुकदमे लिखे गए हैं। पहला मुकदमा सोमवार रात आपत्तिजनक पोस्ट करने पर लिखा गया और आरोपित फौरन गिरफ्तार कर आपत्तिजनक पोस्ट हटवायी गयी। तब सड़कों पर आए सैकड़ों लोगों को पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की जानकारी देकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए।

प्रदर्शन में सड़कों पर नारेबाजी करके मजहबी उन्माद फैला शांति व्यवस्था प्रभावित की जा रही थी। ऐसे में सामान्य जनों के साथ आसपास के अस्पतालों की ओर जाती एंबुलेंसें जाम में फंसी थीं। पुलिस को बल प्रयोग कर भीड तितर-बितर करनी पड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि जैसे 700 से ज्यादा लोगों की भीड़ एकाएक सड़कों पर उतरी और उपद्रव की कोशिश की, उससे पूरे घटनाक्रम के पीछे षडयंत्र से इन्कार नहीं किया जा सकता। इस सिलसिले में जांच हो रही है।

पांच पुलिसकर्मी घायल
पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकित कंडारी ने बताया कि पुलिस बल ने भीड़ तितर-बितर करने की कोशिश की तो भीड़ से कई लोग पुलिस पर हमलावर हो गए। खींचतान और धक्का-मुक्की में एक महिला सिपाही शिखा चौधरी के अलावा सिपाही विनोद कुमार, सिपाही प्रवीण कुमार, सिपाही संदीप कुमार और सिपाही मंजीत सिंह को चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। इस संबंध में उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा की लिखित शिकायत पर हुड़दंग और मजहबी उन्माद फैलाने के आरोप में मुकदमा लिखा गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को पटेलनगर के संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों की तलाश कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Minor With Sharp Weapon Attempts Attack After Shouting Religious Slogans

भीड़ से निकले नाबालिग के हाथ में धारदार हथियार,मजहबी नारे लगाते घर में घुसकर हमले की कोशिश

सोमवार शाम करीब आठ बजे एक समूह सोशल मीडिया पर हुए पोस्ट के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचा था। उनके साथ ही बड़ी संख्या में भीड़ ने पहुंचना शुरू कर दिया। देखते ही देखते 300 से ज्यादा लोग जमा हो गए। लालपुल से लेकर निरंजनपुर सब्जी मंडी के चौराहे के आसपास के रास्तों पर लंबा जाम लग गया।
पुलिसकर्मियों ने भीड़ खदेड़ी
सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक कमेंट के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने सोमवार रात बाजार चौकी पर हंगामा कर दिया था। हंगामे और नारेबाजी के बीच एक आश्चर्यजनक घटना सामने आई। पुलिसकर्मी भीड़ खदेड़ रही थी तौ उससे एक नाबालिग एक घर में घुसा और धार्मिक नारा लगाकर वहां एक व्यक्ति पर हमले की कोशिश की।

उसके हाथ में कुछ धारदार चीज थी, तभी भीड़ तितर-बितर करने की कोशिश कर रहे दो पुलिसकर्मियों ने उस पर काबू करने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। इसी में एक पुलिसकर्मी की हथेली में चोट आई। पुलिस उसके नाबालिग साथी को लेकर चौकी पहुंची और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार भीड़ में इतने उपद्रवी लोग शामिल थे कि एक बार को अपने सरकारी हथियार बचाने मुश्किल हो गए। यह भीड़ आठ से 9:30 बजे तक सड़क घेरे रही।

वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति संभालने को हल्के बल प्रयोग के आदेश दिए
उसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ में आसपास के मुस्लिम बहुल इलाकों से भी बड़ी संख्या में युवा और नाबालिग जमा होने लगे थे। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को भरसक समझने की कोशिश की, उसके बाद भी हंगामा होता रहा तो वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति संभालने के लिए हल्के बल प्रयोग का आदेश दिया।

भीड़ खदेड़ने के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस बल सतर्क रखा गया। आसपास के थानों से भी पुलिस बुला ली गई। देर रात तक लगातार पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाकर लोगों को सावधान कर रहीं थी कि अकारण सड़क पर जमा न हों।

देहरादून की शांति भंग करने की फिराक में थी भीड़,400 पर मुकदमा;पांच पुलिसकर्मी घायल

दून में फेसबुक पोस्ट पर टिप्पणी से शुरू हुए विवाद से हुई धक्का मुक्की के चलते पांच पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने 400 उपद्रवियों के विरुद्ध मुकदमा लिखा है।

पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है, जिसके आधार पर जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। इसके साथ ही पुलिस प्रदर्शनकारियों को भड़काने वालों का भी पता लगा रही है।

29 सितंबर की रात की घटना
पटेलनगर कोतवाली में दी लिखित शिकायत में आइएसबीटी चौकी प्रभारी हर्ष अरोड़ा ने बताया कि 29 सितंबर की रात उन्हें चौकी बाजार क्षेत्र में 300 से 400 लोग एकत्र होकर शोर मचा हुडदंग करने की सूचना मिली।

एक युवक गुलशन ने इस्लाम के नबी के विरुद्ध टिप्पणी की थी, जिसके विरोध में मुस्लिमजन चौकी बाजार में एकत्रित होने लगे व चौकी के बाहर 300 से 400 मुस्लिम एकत्र होकर हुडदंग कर धार्मिक उन्माद व धार्मिक टिप्पणियां करने लगे।

इसी दौरान वहां पर मौजूद लोगों की भीड़ काफी बढ़ने लगी और उग्र होने लगे। उन्हें समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन लगातार नारेबाजी कर धार्मिक उन्माद फैलाने व शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सडक जाम कर मार्ग अवरूद्ध करने लगे। इससे आने-जाने वाले वाहन, एंबुलेंस, महिलाओं, बुजुर्गों इत्यादि का मार्ग अवरुद्ध होने लगा।

मौके पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर कोतवाली ने उच्च अधिकारियों को फोन कर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की। इसी बीच क्षेत्राधिकारी सदर अंकित कंडारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रदीप पंत, थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन मोहन सिंह, थानाअध्यक्ष नेहरू कालोनी संजीत कुमार मौके पर पहुंचे।

भीड़ और अधिक उग्र होकर नारेबाजी करने लगे और मजहबी टिप्पणी कर उन्माद फैलाने लगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने को तत्काल हल्का पुलिस बल का प्रयोग कर भीड हटा तितर-बितर की गई।

कार्रवाई में भीड़ में मौजूद व्यक्तियों ने पुलिस बल से धक्का मुक्की और खींचातानी कर दी, जिससे पटेलनगर कोतवाली के सिपाही विनोद कुमार, प्रवीन कुमार, संदीप कुमार, मंजीत सिह, महिला सिपाही शिखा चौधरी को चोटें आई जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

मौके पर उग्र भीड़ को आवश्यक बल प्रयोग तितर-बितर नहीं किया जाता तो कोई बड़ी घटना व शांति व्यवस्था को खतरा बन सकते थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी पटेलनगर कोतवाली अंकित कंडारी ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर 40] उपद्रवियों के विरुद्ध मुकदमा लिख लिया गया है।

पुलिस ने खंगाला एक-एक घर
सोमवार रात को उपद्रव के बाद मंगलवार को पुलिस की विभिन्न टीमों ने ब्रह्मपुरी व ब्राह्मणवाला क्षेत्र में एक-एक घर छाना। क्षेत्राधिकारी अंकित कंडारी के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी टीमें घर-घर पहुंची और उपद्रवकारियों की फोटो दिखाकर उनकी पहचान के प्रयास किए।

जल्द ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस अब निरंजनपुर सब्जी मंडी में भी सत्यापन अभियान चलाएगी। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में बाहरी लोग बिना सत्यापन मंडी में काम करते हैं।

तिराहे व चौराहों पर उपद्रवियों के पोस्टर लगाएगी पुलिस
पुलिस बाजार चौकी के बाहर उपद्रव मचाने वाले उपद्रवियों के जल्द ही पोस्टर बनाकर तिराहों व चौराहों पर लगाएगी। इसको पुलिस पोस्टर तैयार करवा रही हैं।

इंटरनेट मीडिया पर चल रहे फोटो व वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान हो रही है। ये पोस्टर ब्रह्मपुरी, ब्राह्मणवाला, निरंजनपुर सब्जी मंडी व माजरा क्षेत्र में लगाए जाएंगे। पहचाने जाने पर गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *