कर्णप्रयाग हिंसा में चार निहंगों को जमानत,कुल्हाल सीमा पर उपद्रव में गंभीर धाराओं में मुकदमा
Breaking border barrier entered In Uttarakhand Unknown Nihang Sikhs booked on serious charges
बैरियर तोड़ उत्तराखंड में किया प्रवेश: अज्ञात निहंग सिखों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोपों में FIR दर्ज
विकासनगर(देहरादून) 27 जून 2026 । देर रात चंडीगढ़ की तरफ से बड़ी संख्या में निहंग सिख कुल्हाल बॉर्डर पहुंचे थे। यहां उन्होंने बवाल किया और बैरियर तोड़ते हुए दून की तरफ चले गये।
बॉर्डर पर निहंगों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब को चले निहंग सिखों के पहले जत्थे के बृहस्पतिवार रात कुल्हाल बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में प्रवेश मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी लिखी है। पुलिस का आरोप है कि बैरिकेडिंग तोड़, पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने, हथियार लहराकर भय फैलाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं हुईं हैं।
पुलिस अधीक्षक देहात पंकज गैरोला ने बताया कि कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों में विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर 25 जून को बड़ी संख्या में निहंग सिखों के कर्णप्रयाग पहुंचने की अपील हुई थी। इससे कुल्हाल बैरियर पर पुलिस, पीएसी और आईटीबीपी लगाई गई थी। पुलिस ने जत्थे से बिना हथियार और छोटे-छोटे समूहों में यात्रा करने का अनुरोध किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।
वार्ता विफल होने पर निहंग सिख बैरिकेडिंग तक पहुंचे और तलवार, कृपाण, फरसे, भाले व अन्य हथियार लहराते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गए। इस बीच बैरिकेडिंग के आसपास खड़े वाहन भी तोड़े गये और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाये गये, जिससे मौके पर अफरातफरी हो गई।
अज्ञात निहंग सिखों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक पर हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक बल प्रयोग और लोगों में भय पैदा करने जैसे आरोपों में प्राथमिकी हुई है।
कर्णप्रयाग निहंग मारपीट मामला, कोर्ट से चारों आरोपितों को जमानत, सुनवाई जारी रहेगी
चमोली कर्णप्रयाग निहंग विवाद में आरोपियों को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने चारों आरोपितों को जमानत दे दी है।
कर्णप्रयाग निहंग मारपीट मामला
चमोली जिले में 16 जून को कर्णप्रयाग में विवाद के बाद गिरफ्तार चारों निहंगों को आज गोपेश्वर जिला न्यायालय से जमानत मिल गई है. जिला और सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. हालांकि, मामले की सुनवाई कोर्ट में जारी रहेगी. कानूनी प्रक्रिया में ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. चारों निहंग सिखों को जेल से छुड़वाने को उत्तराखंड में निहंगों ने हंगामा कर रखा था.
पूरा मामला जानिए: दरअसल, 16 जून को हेमकुंड साहिब के दर्शन कल निहंगों का एक दल बाइक से वापस जा रहा था. इसी बीच रास्ते में निहंगों को किसी बात पर कर्णप्रयाग बाजार में स्थानीय व्यापारियों से विवाद हो गया. कुछ ही देर में विवाद मारपीट तक पहुंच गया. इसमें निहंगों ने तलवार से हमला कर कई स्थानीय लोगों को घायल भी किया था.
इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बदरीनाथ हाईवे भी जाम कर दिया था. उन्होंने निहंगों के गिरफ्तारी की मांग की थी. इसके बाद पुलिस ने चार निहंगों को पकड़ जेल भेज दिया था. तभी से विवाद लगातार बढ़ रहा है. इस घटना के बाद से ही कर्णप्रयाग में तनाव है. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस विवाद और हवा दी.
चारों निहंगों की गिरफ्तारी के विरोध में पंजाब के निहंगों ने 25 जून को उत्तराखंड कूच की घोषणा की थी. 25 जून को 400 निहंगों ने पंजाब से उत्तराखंड कूच भी किया था, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने सभी को देहरादून जिले में हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर कुल्हान में ही रोक लिया था. वहां भी निहंगों ने उत्तराखंड की सीमा में घुसने का प्रयास किया था, कुछ निहंगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी थी और देहरादून पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया था.
निहंगों ने उत्तराखंड शासन और पुलिस-प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि यदि दो दिनों में जेल में बंद निहंग नहीं छोड़े गये तो वे फिर उत्तराखंड आयेंगे. फिलहाल सभी निहंग हिमाचल पांवटा साहिब गुरुद्धारे में रुके हैं. इसी कड़ी में आज कर्णप्रयाग विवाद में जेल में बंद चारों निहंगों को कोर्ट से जमानत मिल गई.
TAGGED:
COURT GRANTED BAIL TO NIHANG
KARNAPRAYAG NIHANG CONTROVERSY
कर्णप्रयाग निहंग विवाद
कर्णप्रयाग निहंगों को मिली जमानत
KARNAPRAYAG NIHANG ASSAULT CASE

