CM Dhami inspected the areas affected by heavy rains, also heard the problems of the people
मुख्यमंत्री धामी ने किया अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने नियमित रूप से नालियों की सफाई करने और जल भराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।
धामी ने किया बारिश से प्रभावित जगहों का निरीक्षण
देहरादून 10 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री धामी ने किरसाली चौक, आई.टी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन, शांति विहार में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्यायें भी सुनी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन को प्रभावित लोगो को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किरसाली चौक, आई.टी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन, शांति विहार में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन को प्रभावित लोगो को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नियमित रूप से नालियों की सफाई करने और जल भराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतते हुए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएं।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय पुलिस बलों, सभी विभागों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही रिस्पॉन्स समय को कम से कम रखते हुए प्रभावित लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करें।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय पुलिस बलों, सभी विभागों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्यवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही रिस्पॉन्स टाइम को कम से कम रखते हुए प्रभावित लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास
Dehradun DM Savin Bansal Crossed river and Reached Batoli village By walking which was cut off due to heavy rain

जिलाधिकारी पहुचे अतिवृष्टि से कटे गांव , नदी पार की, पथरीले रास्तों पर पैदल पहुंचे ग्रामीणों के बीच
बटोली गांव में खुली बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शामिल होने के लिए जिलाधिकारी कोटी से करीब ढाई किलोमीटर के दुर्गम रास्ते पर पैदल चलकर नीचे गांव में पहुंचे।
देहरादून में अतिवृष्टि के बाद दूरस्थ गांव का शहर से संपर्क कटा तो डीएम ने तत्परता दिखाई। जिलाधिकारी सविन बंसल पथरीले रास्तों पर पगडंडी नापते हुए नदी पार कर प्रभावितों के द्वार पहुंच गए। यहां उन्होंने ग्रामीणों ने समस्याएं सुनी।
मिसरास पट्टी के बटोली मजरे में पहुंचे जिलाधिकारी सविन बंसल ने लोक निर्माण विभाग को गांव से थान गांव तक वैकल्पिक सड़क मार्ग तैयार करने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मौजूदा कोटी-बटोली मार्ग को लोक निर्माण विभाग को सौंपने के लिए भी कहा। उन्होंने तहसीलदार को ग्रामीणों की समस्या के निराकरण के लिए गांव में शिविर लगाने के लिए कहा। ग्रामीणों को तीन माह तक किराये पर कमरे लेकर रहने के लिए 3.64 लाख रुपये की धनराशि के चेक भी वितरित किए गए।
बृहस्पतिवार सुबह बटोली गांव में खुली बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शामिल होने के लिए जिलाधिकारी कोटी से करीब ढाई किलोमीटर के दुर्गम रास्ते पर पैदल चलकर नीचे गांव में पहुंचे। उसके बाद करीब 500 मीटर खड़े पहाड़ पर बनाए गए अस्थाई रास्ते को पार किया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को समस्या बताते हुए मांगों से अवगत करवाया।

आपदा प्रभावित गांव पहुंचे DM
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को बरसात में बार-बार क्षतिग्रस्त होने वाले रास्ते को खोलने और सफाई के लिए तीन माह तक 24 घंटे श्रमिक और मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार विवेक राजौरी से कहा कि ग्रामीणों की समस्या सुनने और उनके निराकरण के लिए वह गांव में शिविर लगाएं।
आपदा प्रभावित गांव पहुंचे जिलाधिंकारी
जिलाधिकारी ने एसडीएम विनोद कुमार से कहा कि गर्भवती और शिशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गांव में नियमित रूप से एएनएम को भेजा जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपदा की स्थिति में राहत कार्यों के लिए गांव के पास 15 दिन में हैलीपेड बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गांव के सभी परिवारों को तीन माह तक किराये पर कमरे लेकर रहने के लिए 3.84 लाख रुपये के चेक दिए।
आपदा प्रभावित गांव पहुंचे डीएम
घर के पास हीर किराये के भवन में संचालित करें विद्यालय
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि वह वर्षाकाल में अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। उन्होंने अधिकारियों को वर्षाकाल तक घरों के पास एक किराये के भवन में विद्यालय संचालित करने के निर्देश दिए। किराये के भवन के लिए तीन माह के अग्रिम भुगतान का चेक भी दिया।
आपदा प्रभावित गांव पहुंचे डीएम – फोटो : संवाद
रास्ते के सुधार के लिए लोनिवि 3.98 लाख जारी किए
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बटोली गांव की सड़क के सुधार के लिए 3.89 लाख रुपये जारी किए। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि गांव तक आवागमन के लिए झूलापुल के निर्माण के सर्वे के लिए सचिव लोनिवि को पत्र लिखा गया है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर अधिकारियों को गांव में 20 सोलर लाइट लगाने के लिए भी निर्देशित किया।
Post Views: 530