धर्म की आड़ में ठगी पर मुमं धामी कठोर…छद्म वेशधारियों से निबटेगा ‘ऑपरेशन कालनेमि’

Operation Kalnemi Launched Against Fake Saints in Uttarakhand CM Dhami Orders Strict Action
सनातन धर्म की आड़ में ठगी…छद्म वेशधारियों पर चलेगा ऑपरेशन कालनेमि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कठोर निर्देश
देहरादून 10 जुलाई 2025। देवभूमि उत्तराखंड में सनातन धर्म की आड़ लेकर लोगों को ठगने वाले छद्म भेषधारियों के खिलाफ अअब कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को ऑपरेशन कालनेमि शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां असामाजिक तत्व साधु-संतों का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं को ठग रहे हैं। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सनातन परंपरा की छवि को भी ठेस पहुंच रही है।

मुख्यमंत्री धामी  ने कहा कि जिस प्रकार असुर कालनेमि ने साधु का रूप धरकर लोगों को भ्रमित किया था, वैसे ही आज कई कालनेमि समाज में सक्रिय हैं। सरकार सनातन संस्कृति की रक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आस्था के नाम पर पाखंड फैलाने वालों को किसी भी हालत में क्षमादान नहीं दिया जाएगा और उनके खिखिलाफ कठो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *