ट्रेनर इदरीस का जिम में महिला से रेप प्रयास, पीटा,डरावना वीडियो
West Bengal KolkataBodylab Power Gym Ranaghat West Bengal Trainer Idrish Jamal Physically Assault Woman West Bengal Police Arrest
एक्सरसाइज कर रही थी महिला, कपड़े उतारकर टूट पड़ा जिम ट्रेनर इदरीश, हिला देगी बंगाल के राणाघाट की यह घटना
पश्चिम बंगाल के राणाघाट की यह घटना आपको हिलाकर रख देगी। यहां एक जिम में महिला एक्सरसाइज कर रही थी, तभी जिम में मौजूद ट्रेनर उसके ऊपर टूट पड़ा। महिला को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्य बिंदु
बंगाल के राणाघाट जिम में हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना
रात को जिम में अकेली रह गई थी महिला, एक्सरसाइज कर रही थी
जिम ट्रेनर ने कपड़े उतारे और पीछे से पकड़ा, महिला भागी
महिला को पीटा और जमीन पर गिराकर उस पर सवार हो गया
Gym trainer Physically Abuses Woman
महिला पर यौन आक्रमण करता इदरीस ज़माल
कोलकाता 11 मई 2024: पश्चिम बंगाल के राणाघाट जिले में एक डरा देने वाली खबर सामने आई हैं। यहां एक जिम के अंदर जो हुआ, वह आपको चौंका देगा। जिम के अंदर ट्रेनर इदरीश जमाल ने एक महिला को प्रताड़ित किया। उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की तो उसे पीटा। महिला को जमीन पर गिराकर ऊपर बैठ गया और उसे जबरन किस किया। महिला किसी तरह खुद को बचाकर भागने में कामयाब हुई।
आरोपित की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
ट्रेनर को महिला के साथ शारीरिक रूप से मारपीट करते हुए साफ देखा जा सकता है। नजर आ रहा है कि जिम में महिला एक्सरसाइज कर रही है और ट्रेनर अचानक उसके ऊपर हमला कर देता है।
भागने की कोशिश करती रही महिला
फुटेज में नजर आ रहा है कि ट्रेनर अपने कपड़े उतार महिला को पीछे से जाकर जकड़ता है। वह खुद को छुड़ाने की कोशिश में गिर पड़ती है। महिला गिरती पड़ती भागने की कोशिश करती है तो ट्रेनर उसे लातों घूसों से पीटता है।
मदद को चीखती रही
वह महिला को फर्श पर खींचता है। उस पर क्रूर हमला करता है। जमीन पर घसीट कर उसके चेहरे और पेट पर लातों और घूंसों से बेरहमी से हमला करता है। महिला रो रही है और मदद के लिए चिल्ला रही है। मदद को महिला के रोने की आवाज पूरे वीडियो में सुनी जा सकती है।
आरोपित गिरफ्तार
वायरल वीडियो ने एक्स उपयोगकर्ताओं के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है। राणाघाट जिला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित इदरीश को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने समुदाय को यह भी आश्वस्त किया कि पीड़ित को कोई नुकसान नहीं हुआ है और वह सुरक्षित है।
Hello @ruchikokcha, thank you for bringing this to our notice. The perpetrator in this video has been identified and arrested by Ranaghat District Police. A case has been initiated against him. The victim lady was also contacted and at present, she is safe and secure. pic.twitter.com/7KCcGI3wNO
— Ranaghat Police District (@PoliceRanaghat) May 5, 2024
पुलिस ने जारी किया बयान
राणाघाट जिला पुलिस ने एक्स पर लिखा, ‘इस वीडियो में अपराधी की पहचान की गई है और राणाघाट जिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला से भी संपर्क किया गया और वर्तमान में वह सुरक्षित है।’

