इंदौर के लव जिहादी मोहसिन पर पाँचवी प्राथमिकी कराई बच्ची ने, इमरान, फैजान की करतूतें भी बताई
इंदौर केस में पांचवीं FIR: 17 वर्षीय लड़की ने राक्षस मोहसिन, इमरान और फैजान की बताई करतूत, कांप जाएगी आत्मा
Indore Shooting Academy case
इंदौर 27 मई 2025:इंदौर में शूटिंग एकेडमी संचालक मोहसिन खान पर 5वां मुकदमा हुआ है. द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय पीड़ित लड़की ने मोहसिन, इमरान और फैजान पर बंधक बनाकर गैंगरेप, अप्राकृतिक यौन संबंध और कन्वर्जन का आरोप लगाया है. पुलिस के अनुसार गैंग बनाकर लड़कियों का यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग आरोपों की जांच हो रही है.
आरोप मामले को नया और संवेदनशील आयाम देते हैं. पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है, जिसमें मोहसिन और उसके साथियों पर लगे नए आरोप, साथ ही पूर्व के मुकदमें भी खंगाल रहे हैं. देखा जाना है कि मामले में और कितने खुलासे होंगें और कितने लोग इस नेटवर्क से जुड़े हैं.
पांचवीं पीड़िता ने मोहसिन खान, उसके भाई इमरान खान और दोस्त फैजान खान पर बंधक बना गैंगरेप और अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप लगाया है. नया आरोप इंदौर की शूटिंग एकेडमी में रेप और ब्लैकमेलिंग में नया गंभीर मोड़ ले आया है. तब पीड़िता की उम्र 17 वर्ष 6 महीने होने से एफआईआर में पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी लगी हैं।
पुलिस के अन्नपूर्णा थाने में दर्ज नई एफआईआर के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 में लॉकडाउन में उसे मोहसिन खान के फ्लैट में बंधक बनाया गया था. तब पीड़िता मोहसिन की शूटिंग एकेडमी में कार्यरत थी. पीड़िता के अनुसार मोहसिन, इमरान और फैजान ने उससे गैंगरेप और अप्राकृतिक यौन कृत्य भी किए. पीड़िता ने शिकायत में कहा कि मोहसिन और उसके साथियों ने लगातार कन्वर्जन का दबाव बनाया. इसके साथ ही, उसे प्रतिबंधित मांस भी खिलाया.
विरोध करने पर पीटा और गर्म प्रेस से दागा
पीड़िता के विरोध पर मोहसिन ने उसे पीटा और गर्म प्रेस से दागा. इस गंभीर एफआईआर के बाद, अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने गहन जांच शुरू की है. मोहसिन खान का नाम पहली बार तब सुर्खियों में आया जब उस पर अपनी शूटिंग एकेडमी में हिंदू लड़कियों की ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म के आरोप लगे. शुरुआती शिकायतें कोचिंग के बहाने शारीरिक शोषण और धमकियों की थीं. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मोहसिन लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बना उनका इस्तेमाल उन्हें ब्लैकमेल करने को करता था.
“लव जिहाद” और हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया
मोहसिन खान पर चार एफआईआर पहले ही हैं, जिनमें यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप थे. दक्षिणपंथी संगठनों ने भी “लव जिहाद” और हिंदू लड़कियों को निशाना बनाने के गंभीर आरोप लगाये. पुलिस ने मोहसिन खान को पकड उसके मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक वीडियो और चैट्स ढूंढे, जिससे संकेत मिला था कि रैकेट में और भी लड़कियां फंसी हैं.

Indore Shooting Academy Scandal: Rape, Religious Pressure, and Exploitation Exposed मोहसिन के वीडियो
सिर्फ हिंदू लड़कियां नौकरी पर रखता था
प्रजापतनगर की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2020 में एक परिचित महिला के माध्यम से वह मोहसिन की एकेडमी में काम पर लगी । लॉकडाउन में मोहसिन ने उसे जबरन फ्लैट में रोका , बाहर जाने से मना कर उसका मोबाइल भी छीना। मोहसिन, उसके भाई इमरान और दोस्त फैजान ने कई बार गैंगरेप किया। मोहसिन फ्लैट में झाडफूंक करता था, युवतियों पर नींबू-मिर्ची उतार उर्दू में कुछ बुदबुदाता था। युवतियों को गलत तरीके से छूता, हिंसा करता और मानसिक प्रताड़ित करता था। उसने पीड़िता को गर्म प्रेस से जला हत्या की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार मोहसिन सिर्फ हिंदू लड़कियां नौकरी पर रख उनका शोषण करता था। वह कहता था कि कम उम्र की लड़कियां लाओ, कमीशन मिलेगा।
जबरदस्ती मांसाहार खिलाया
शिकायतकर्ता के अनुसार, मोहसिन उसे इस्लाम कबूलने को मजबूर करता था और यहां तक कि उसे पांच लाख रुपये में खरीदने की कोशिश भी की। उसने आरोप लगाया कि मोहसिन ने लॉकडाउन में खरगोश काटा और जबरदस्ती मांस खिलाया। अब पीड़िता की शादी हो चुकी और उसने पति को पूरी घटना बताकर पुलिस में शिकायत करवाई है।
दो ओर महिलाओं ने लगाए आरोप
इसी बीच एमआईजी थाना क्षेत्र की एक और महिला ने मोहसिन पर यौन शोषण और लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार शूटिंग एकेडमी खुलवाने और रायफल खरीदने के नाम पर मोहसिन ने उससे मोटी रकम ऐंठी। इससे पहले चंडीगढ़ निवासी एक महिला भी मोहसिन पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा चुकी ।
पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे
एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। मोहसिन खान के खिलाफ बढ़ती शिकायतों में उसके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। जांच को बनी एसआईटी जल्द ही पूरी रिपोर्ट देगी।
संगठित होकर अपराध कर रहा था मोहसिन, भाई-दोस्त के अलावा और कौन-कौन
अब पांचवीं एफआईआर के साथ, जांच दायरा और बढ़ गया है. इसमें न केवल मोहसिन, बल्कि उसके भाई इमरान खान और दोस्त फैजान खान का नाम भी शामिल है, जो गैंगरेप और अप्राकृतिक यौन संबंध जैसे गंभीर कृत्यों के आरोपित हैं. धर्मांतरण और गौ मांस खिलाने के आरोप भी मामले को एक नया और संवेदनशील आयाम देते हैं. पुलिस अब सभी आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है।
tags :
Indore crime
Indore news
Indore news. MP news
Indore Police
Indore viral video

