लस्ट जिहाद:फरमान ने अमन तोमर/शर्मा बन UK और हिप्र की 135 बेटियां फंसाई
आरोपित फरमान
देहरादून 24 मई 2026। राजधानी जनपद देहरादून के चकराता में उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर एक महिला को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद आरोप है कि युवक ने महिला पर दबाव बनाकर उसका कनवर्जन भी करा दिया।
आरोपित के फोन में आपत्तिजनक वीडियो फुटेज और अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट मिले हैं। घटना चकराता की है। पुलिस ने मामले में आरोपित फरमान को पकड़ लिया है। आरोपित महिला को देवबंद ले जाने की तैयारी में था।
सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर…
1. इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी आईडी- पुलिस जांच के अनुसार, आरोपित फरमान (निवासी धर्मपुर सरावगी, देवबंद, सहारनपुर) ने इंस्टाग्राम पर ‘Aman_tmr’ (अमन तोमर) नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। इससे पहले वह ‘अमन शर्मा’ के नाम से भी आईडी चला चुका था।
इसी फर्जी हिंदू पहचान का सहारा लेकर उसने चकराता क्षेत्र की एक महिला से दोस्ती की और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।
2. इस्लाम अपनाने को दबाव बनाया-जब महिला आरोपित के पूरी तरह प्रभाव में आ गई, तब उसने अपना असली नाम फरमान बताया। आरोप है कि इसके बाद उसने महिला पर इस्लाम अपनाने को दबाव बनाया।
आरोपित ने पुलिस और शिकायतकर्ता के सामने दावा किया कि उसने महिला का “मस्तिष्क परिवर्तन” कर उसका धर्मांतरण करा दिया है। वह महिला को अपने साथ देवबंद ले जाने की ताक में था।
3. रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपित
घटना का पता तब चला जब महिला के पति को संदेह हुआ। 21 मई को पति अपनी पत्नी के मायके पहुंचा, तो उसने देखा कि फरमान वहां एक कमरे में मौजूद था। पकड़े जाने के डर से आरोपित गौशाला में छुप गया।
जब ग्रामीणों और पति ने उसे पकड़ा, तो उसने गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी।
4. मोबाइल से खुले ‘लस्ट जिहाद’ नेटवर्क के रहस्य-रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर और ग्रामीणों की मौजूदगी में जब आरोपित को पुलिस के हवाले किया गया, तो उसके मोबाइल से चौंकाने वाली जानकारी मिली। आरोपित महिलाओं के अश्लील वीडियो और फोटो अन्य मुस्लिम युवकों को भेजता था।
‘मिस्त्री बनकर रह रहा था’
रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर ने कहा कि आरोपित फरमान (निवासी देवबंद) यहां ‘मिस्त्री’ बनकर रह रहा था और ‘अमन तोमर’ व ‘अमन शर्मा’ जैसे हिंदू नामों का इस्तेमाल कर उत्तराखंड और हिमाचल की करीब 130 बेटियों को अपने जाल में फंसा चुका है।
उन्होंने खुलासा किया कि आरोपित के मोबाइल से कई हिंदू लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिली हैं। तोमर ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों को बिना सत्यापन के घर या दुकान किराए पर न दें।
उन्होंने चेतावनी दी कि, “देवभूमि की बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों को छोड़ेंगें नहीं । इस तरह का यह हमने 134वां लस्ट जिहाद मामला उजागर किया है और हम कानूनी तौर पर दोषियों को कड़ा सबक सिखाएंगे।”
आरोपित उत्तराखंड और हिमाचल की कई हिंदू लड़कियों के संपर्क में था। आरोपित को कथित तौर पर ऐसे वीडियो भेजे जाते थे जिनमें हिंदू लड़कियां फंसाने को उकसाया जाता था और बदले में ‘जन्नत’ का लालच दिया जाता था।
मामले की गंभीरता देखते हुए चकराता पुलिस ने आरोपित फरमान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिख बंदी कर लिया है। पूरे मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) सहसपुर, अनुज कुमार की निगरानी में चल रही है। चकराता पुलिस ने आरोपित के खिलाफ BNS की 10 गंभीर धाराओं में मुकदमा अंकित किया है।
फरमान ने तीन फर्जी इंस्टा ID बनाई; आपत्तिजनक फुटेज भी मिले
चकराता में पहचान छिपाकर मुस्लिम युवक फरमान ने एक हिंदू महिला का मतांतरण कराया।
पहचान छिपाकर मुस्लिम युवक ने चकराता कोतवाली क्षेत्र की हिंदू महिला को गुमराह किया और दबाव बनाकर उसका मतांतरण करा दिया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपित गांव धर्मपुर सरावगी, देवबंद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी फरमान के मोबाइल फोन की जांच में उसके कारनामों की परतें खुलने लगी हैं।
पुलिस को पता चला है कि लस्ट जिहाद में हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाने को फरमान ने तीन फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाई थी। मगर तीसरी फर्जी आडी बनाने से पहले उसने इससे पहले बनाई गई दो आडी डिलीट कर दी। पुलिस की ओर से की गई मोबाइल फोन की जांच में कुछ आपत्तिजनक वीडियो फुटेज भी मिले हैं।
चकराता कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित ने इंस्टाग्राम पर ‘आइ एम अमन तोमर’ नाम से फर्जी आइडी बनाई थी। वह मामले से संबंधित महिला को अपने जाल में फंसा उसे देवबंद ले जाने की ताकक में था। लेकिन पहले ही महिला के पति को इसकी भनक लग गई। पुलिस अब आरोपित से जुड़े विकासनगर के उस संपर्क का भी पता लगा रही है, जहां से आरोपित के पास हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाने को प्रेरित करने वाले मौलानाओं की वीडियो भेजी जाती थी।
चकराता कोतवाली की पुलिस की पूछताछ में आरोपित फरमान ने बताया कि सबसे पहले उसने अमन शर्मा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाई। फिर उसने अमन तोमर के नाम से आइडी बनायी। दोनों आइडी डिलीट करने के बाद फरमान ने फिर से ‘आइ एम अमन तोमर’ नाम से तीसरी आइडी बनाई।
वह अब तक कितनी हिंदू लड़कियों को इस तरह से गुमराह कर चुका है पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपित फरमान पुलिस को बता चुका है कि वह मामले से संबंधित महिला समेत उत्तराखंड व हिमाचल की कई हिंदू लड़कियां ऐसे ही फंसा चुका। पुलिस क्षेत्राधिकारी सहसपुर अनुज कुमार जांच अधिकारी भी हैं।
पुलिस अब आरोपित के सोशल मीडिया अकाउंट्स और मोबाइल डेटा खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और वह अब तक कितनी लड़कियों को शिकार बना चुका है।
त्यूणी में 15 वर्षीय हिन्दू किशोरी से दुष्कर्म, मुस्लिम अनस बंदी
त्यूणी में एक मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 15 वर्षीय हिन्दू किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अनस को पकड़ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा किया है।
सीमांत तहसील त्यूणी क्षेत्र में मुस्लिम युवक ने एक 15 वर्षीय हिन्दू किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना की सूचना से थाना पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और आरोपित पकड़ लिया।
तहसील क्षेत्र की 15 वर्षीय ग्रामीण लड़की 10वीं की छात्रा है। विकासनगर के कुल्हाल के मुस्लिम युवक अनस ने पहचान छिपाकर किशोरी को अपने जाल में फंसाया।
फिर बहला-फुसलाकर त्यूणी बाजार के होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। शनिवार शाम स्वजन व अन्य लोग किशोरी ढूंढने निकले।
रात को एक होटल के कमरे में आरोपित नंगधडंग मुस्लिम युवक लोगों ने पकड़ा लेकिन वह गच्चा देकर भाग लिया। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी ने बताया कि दुष्कर्म आरोपित अनस (निवासी कुल्हाल विकासनगर) के विरुद्ध पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा किया है। उधर, नाबालिग को कमरा देने पर होटल संचालक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

