बड़ा जिहादी खेल: मोनालिसा लव जिहाद के पीछे PFI,अब सनोज मिश्रा को “सर तन से जुदा” धमकी
‘सिर तन से जुदा कर देंगे’ मोनालिसा की शादी को बताया लव जिहाद, डायरेक्टर सनोज मिश्रा को मिली जान से मारने की धमकी
Monalisa Marriage Controversy: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान खान से शादी कर ली. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया, तो अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी है. इस जानकारी को उन्होंने खुद साझा किया है.
Monalisa with director sanoj mishra
Director Sanoj Mishra on Monalisa: साल 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ में माला बेचते एक लड़की वायरल हुई, जिसका नाम मोनालिसा था. वह इतनी पॉपुलर हुई कि उसे फिल्मों में काम देने कई डायरेक्टर आगे आए. इस कड़ी में सबसे पहला नाम डायरेक्टर सनोज मिश्रा का आया. अब मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि उसने फरमान खान से शादी कर ली है. इसे लेकर सनोज मिश्रा ने कहा कि ये लव जिहाद है. इसके बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.


डायरेक्टर को मिली जान से मारने की धमकी
निर्देशक सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है. इसमें उन्होंन लिखा, ‘मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है. PFI ने जाल बनाकर केरल में कराया मोनालिसा का लव जिहाद.’ आपको बता दें कि पीएफआई एक इस्लामिक राजनीतिक संस्था है.
क्यों मिल रही धमकी?
मोनालिसा ने जब शादी की, तो सनोज मिश्रा ने एक वीडियो साझा कर इस शादी का विरोध किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा को लव-जिहाद में फंसाया गया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया था कि मोनालिसा को फंसाया गया है. साथ ही उन्होंने कई और बडे़े आरोप भी लगाए थे.

मोनालिसा ने मुस्लिम युवक से हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
आपको बता दें कि मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में कोर्ट मैरिज की. फिर एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर शादी की. इसी के बाद से बवाल बढ़ गया है, क्योंकि मोनालिसा हिंदू है. अब ये मामला सांप्रदायिक मोड़ लेता भी नजर आ रहा है. अब मोनालिसा के परिवार वालों को भी बयान आ रहा है, जो इसका विरोध कर रहे हैं.
‘मोनालिसा को फंसाया गया’, फरमान खान संग शादी पर भड़के पिता, बोले- मेरा मर जाना अच्छा है
मोनालिसा और फरमान खान की इंटरफेथ शादी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. मोनालिसा के पिता का कहना है ये शादी गलत है. उनसे धोखा हुआ है.
मोनालिसा की शादी के खिलाफ पिता (Photo: Social Media)
महाकुंभ से लाइमलाइट में आईं मोनालिसा सुर्खियों में है. उत्तर प्रदेश के बागपत के फरमान खान संग उन्होंने शादी की. फरमान मुस्लिम हैं और मोनालिसा हिंदू. दोनों की इंटरफेथ मैरिज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी है. लोग इस शादी को लव जिहाद बता रहे हैं. लेकिन कपल का कहना है ये उनका प्यार है कोई लव जिहाद नहीं. फरमान की दुल्हन बनने के लिए मोनालिसा ने अपने परिवार का दिल तोड़ा. इस रिश्ते पर उनके पिता जयसिंह भोंसले का रिएक्शन सामने आया है.
मोनालिसा के पिता का दर्द
उनके पिता ने बताया कि वो और मोनालिसा केरल एक्टिंग के सिलसिले में गए थे. वहां काम खत्म कर वे वापस लौटने वाले थे. उनकी और मोनालिसा की टिकट बुक थी. लेकिन आखिरी मोमेंट में उनकी बेटी ने साथ आने से मना कर दिया. मुझे और मोनालिसा को फोन आया था, हम केरल गए थे. उन्होंने कहा था कुछ एक्टिंग सिखाएंगे, गाना भी बना कर देंगे. महीनेभर से फोन कर रहे थे. मैंने सोचा कि चलो देखकर आते हैं, वहां कैसा है माहौल. मालूम पड़ा कि एक्टिंग क्लास अच्छी है, कत्थक भी सस्ते में सिखाते हैं. मैंने सोचा चलो देखते हैं. 2 दिन रुकने से क्या होगा. मैं और मोनालिसा वहां गए. मैंने कहा- एक्टिंग सीखने को यहां मुझे घर भी चाहिए. वो इसके लिए माने. मैंने कहा कि परिवार का राय लेकर बताता हूं.
”मैं 4-5 दिन वहां रुका. इस बीच घर से फोन आ रहे थे. मां की तबीयत खराब थी. मैंने कहा- मुझे घर जाना है, टिकट का इंतजाम कर दो. हम एयरपोर्ट जा रहे थे तभी उन्होंने पुलिस स्टेशन में गाड़ी रोकी. मोनालिसा को थाने ले गए, मैंने पूछा तो कहते- तुम मोनालिसा की जबरदस्ती शादी करा रहे हो. मैंने काफी देर तक वहां हंगामा भी किया. उन्होंने मुझे कहा कि मोनालिसा मेरे साथ नहीं आना चाहती. मोनालिसा ने भी मुझे वहां से जाने को कहा. उसने कहा- पापा आप जाओ, मैं यहीं रहकर एक्टिंग, डांस सीखूंगी, फिल्में करूंगी. मैं बेटी, अकेले छोड़कर नहीं जाना चाहता था.”
”मुझे थाने के अंदर नहीं जाने दिया. घंटों बाहर ही रोके रखा. वो मेरी आंखों के सामने मोनालिसा छीनकर ले गए. मुझे लग रहा है मेरी बेटी को फंसाया गया है या कुछ किया है. मेरी बेटी को बहकाया गया है. मेरी बेटी मुझसे 2 मिनट दूर नहीं जाती थी. आखिर ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने मुझे ही भगा दिया, लड़की को भी लेकर चले गए.” ये सब बताते हुए मोनालिसा के पिता रो पड़े.
मोनालिसा की शादी पर उनके पिता ने कहा- बहुत बुरा लग रहा है. मैंने बेटी के लिए काफी मेहनत की थी. मोनालिसा ने कहा था कि वो एक्टिंग सीखकर आएगी. मैं उसके इंतजार में हूं. देखता हूं कब वो आती है. उसने 10 दिन में लौटने की बात कही है. लेकिन शादी की बात देखकर लग नहीं रहा वो आएगी. लव जिहाद के आरोपों पर वो बोले- मुस्लिम से शादी गलत है. मैंने तो वहां पर सोचा कि मर जाना ही अच्छा है. लेकिन बेटा कहता है पापा मेरे लिए जियो. मोनालिसा जैसी बेटी का क्या करूं?
‘मेरी बेटी आंखों के सामने छीन ले गए…’, केरल से हताश लौटे मोनालिसा के पिता, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी का खुलासा
Monalisa Bhonsle Farman Khan Marriage: प्रयागराज महाकुंभ में अपनी नीली आंखों के जादू से रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनी मोनालिसा भोंसले फिर चर्चा में आई तो गलत कारण से, महेश्वर की इस ‘वायरल गर्ल’ ने अपने पिता की मर्जी खिलाफ जाकर केरल में फरमान खान से शादी कर ली .
मोनालिसा ने केरल में फरमान खान से की शादी
MP के खरगोन जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर पर्यटन नगर महेश्वर फिर चर्चा में है. प्रयागराज के महाकुंभ में वायरल वीडियो से चर्चा में आई युवती मोनालिसा भोंसले ने अपने पिता की इच्छा विरुद्ध जाकर केरल में फरमान खान से मंदिर में शादी कर ली है. इस घटना के बाद मोनालिसा का परिवार स्तब्ध है. उसके सीधे सादे पिता इसे जादू-टोना बता रहे हैं.
मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने बताया कि 2 मार्च को कुछ लोग केरल से आए थे, जिन्होंने उनकी बेटी को फिल्म में काम दिला एक्टिंग सिखाने का भरोसा दिया था. उन्होंने बताया कि वे अपनी बेटी के साथ उन लोगों के साथ केरल गए थे, लेकिन वहां मोनालिसा ने उन्हीं में से एक फरमान खान से शादी कर ली.
जयसिंह ने कहा, ”मैंने इसका विरोध किया और उसे वापस महेश्वर लौटने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई.” उनके अनुसार वे केरल के संपन्नूर पुलिस स्टेशन भी पहुंचे और वहां शिकायत की. लेकिन पुलिस ने उन्हें बताया कि मोनालिसा 18 वर्ष की है और बालिग होने से वह अपनी इच्छा से शादी करने को स्वतंत्र है।
जयसिंह ने कहा, ”हम लोग ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, हमें समझ नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हो गया? हो सकता है उस पर किसी ने जादू-टोना कर दिया हो.”उन्होंने कहा कि अब परिवार के पास ज्यादा कुछ करने को नहीं बचा.उसके भाग्य में जो लिखा होगा, वही होगा. हम बस यही चाहते हैं कि उसका करियर अच्छा बने और वह जीवन में आगे बढ़े.
बेबस पिता ने यह भी बताया कि मोनालिसा की शादी को केरल में कुछ प्रभावशाली लोगों का समर्थन भी है. जयसिंह हताश और निराश वापस लौटे हैं. उन्होंने बताया कि फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ साइन करने के बाद मोनालिसा को जो राशि मिली, वह घर के काम आने के बजाय उसके आने-जाने, रहने और ट्रेनिंग में ही खर्च हो गई.
शादी से दुखी परिवार
मोनालिसा भोंसले अपने परिवार के साथ खरगोन जिले के महेश्वर के वार्ड नंबर 9 में रहती हैं. ये पारदी लोग हैं, जो जगह-जगह घूमकर रुद्राक्ष और स्टोन की मालाएं बेचते हैं. मोनालिसा को हीरोइन के रूप में देखने का सपना देखने वाले पारदी परिवार के लोग मुस्लिम युवक से शादी करने के फैसले से नाराज और भारी दुखी हैं.
बाहर मीडिया का जमावड़ा
मोनालिसा के मुस्लिम युवक से शादी करने की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही दो दिन से कई मीडिया कर्मी मोनालिसा के घर के बाहर परिजनों से बात करने को जमा हैं. गुरुवार पहुंचे मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने किसी से मिलना नही चाहते .
मोनालिसा के पिता जयसिंह ने नम आंखों से कहा, ”बेटी हीरोइन बन रही थी, सोचा फिल्मों में और आगे काम मिलेगा. मैं उसके साथ हमेशा रहा, बेटी को धोखे से फंसा लिया. मुझे अब उम्मीद नहीं है. मैं तो यहां महेश्वर पहुंचा तब पता चला कि बेटी ने किसी मुस्लिम से शादी की है. मैंने तो मोबाइल भी नहीं चलाया था.”
जयसिंह भोंसले ने कहा, ”मैं उम्मीद लेकर गया था कि बेटी दो-दो फिल्मों में एक्टिंग कर रही है. फिर बेटी ने कहा कि मुझे एक्टिंग और डांस सिखा रहे हैं। मैंने सोचा कि दो मूवी बन गई हैं, तब तीसरी भी बन जाएगी. नहीं मालूम था कि ऐसा कुछ हो जाएगा. उन लोगों ने मेरी बेटी को पता नहीं कैसे फंसा लिया?
‘मोहन यादव सर, मेरी बेटी बचाओ’
जयसिंह ने बताया कि केरल से मुझे भगा दिया गया, पुलिस ने कहा- ”अब यहां तुम्हारा कोई काम नहीं. मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव सर से निवेदन करता हूं कि मेरी लड़की ने थोड़ा बहुत नाम हमको दिया था, देशभर में नाम ऊंचा किया, अब उसे सुरक्षित वापस दिला दो. मैं एयरपोर्ट आ रहा था बेटी लेकर. अचानक आकर बेटी ले गए और मुझे वहां से भगा दिया. मुझे ये लव जिहाद ही लग रहा है.”
मेरी इज्जत पर दाग मत लगाओ’, मोनालिसा के पिता ने जोड़े हाथ, रुंधे गले से बोले-पता नहीं लगा फरमान मुस्लिम है।
मोनालिसा के पिता ने रुंधे गले से वापस आने की लगाई गुहारमोनालिसा के पिता जय सिंह ने बताया कि फरमान रुद्राक्ष माला पहनता था और पूजा पाठ करता था. मैं हिंदू मुस्लिम में भेद नहीं कर पाया. मोनालिसा के पिता ने फरमान के दो नाम होने के बात भी कही है.4 से पांच महीने पहले ही फरमान संपर्क में आया था.
मेरी लड़की को फंसाया गया: मोनालिसा के पिता
मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले ने कहा कि फरमान और मोनालिसा की शादी हो गई. इस बात की जानकारी मुझे यहां (महेश्वर) आकर लगी.
मोनालिसा को बोला था कि अच्छे वीडियो देखकर एक्टिंग करो. आपके साढ़े तीन लाख फॉलोअर हैं. आपके वीडियो बनाकर आपकी आईडी पर डालेंगे. 
कैमरे के सामने मोनालिसा के पिता ने जोड़े हाथ
जय सिंह भोंसले ने कैमरे पर हाथ जोड़कर मोनालिसा से कहा कि ऐसे लोगों से दूर हो बेटा आ जाओ. हमारी इज्जत पर दाग मत लगाओ. ऐसे दूसरे लोगों में घुसना अच्छी बात नहीं, आपकी लाइफ खराब हो जाएगी. उसको छोड़कर आ जाए और हिंदू धर्म से माफी मांग ले.
पिता ने मोनालिसा को बताया झूठा
उन्होंने कहा कि बुआ के लड़के के साथ रिश्ते वाली बात पर जयसिंह ने कहा कि अब वो बड़ी एक्टर हो गई है, झूठ बोल रही है. शादी करवाना होता तो फिल्म थोड़ी करने देता. वो पुलिस से सुरक्षा मांग रही है. मैं डाकू हूं क्या? जो मार डालूंगा।
Farman Called Monalisa Didi And Sister Uncle Vijay Bhosle Reveals About Relation
‘मोनालिसा को दीदी और बहन कहता था फरमान’:चाचा विजय भोसले , बताया- रुद्राक्ष पहनकर आता था मंदिर
मोनालिसा की शादी के बाद अपने घर चाचा विजय भोसले ने बताया है कि मोनालिसा को फरमान बहन और दीदी कहता था। उसने रिश्ता तार-तार किया है।
महेश्वर की मोनालिसा के चाचा विजय भोसले ने चौकाने वाली जानकारी दी है कि फरमान खान मोनालिसा को बहन मान उसे दीदी कहता था। यह रिश्ता तार-तार कर शादी करने से हम सब सदमे में हैं। विजय भोसले ने फोन पर बताया कि फरमान उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन को आया था । वह हिंदू धर्मानुकूल रुद्राक्ष की माला टीका आदि धारण किए था।
Farman And Monalisa
फरमान के साथ मोनालिसा
मोनालिसा को दीदी कहकर बुलाता था वह
वह मोनालिसा को हमेशा बहन मान दीदी पुकारता था। हमें नहीं मालूम था कि दीदी पुकारने वाला रिश्ता तार-तार कर देगा। हमारे साथ धोखा हुआ है। फरमान ने छुप-छुप कर रील और गाने डालकर मोनालिसा और उसके पिता को प्रभावित कर लिया। केवल मोनालिसा नहीं पूरा परिवार फंसाया गया। वह कहता था कि एक महीने की ट्रेनिंग में कहां से कहां पहुंच जाओगे, ऐसी लाइफ बनेगी कि हमको याद करोगे।
मुझे पापा और अंकल बोलता
विजय भोसले ने बताया कि उन्होंने अपने छोटे भाई जय सिंह से पूछा कि यह व्यक्ति कौन है, तो उन्होंने बताया कि वह मोनालिसा को बहन बोलता है और मुझे पापा या अंकल बोलता है। उन्होंने बताया कि फरमान और उसके साथियों ने सनोज मिश्रा और ट्रेनर महेंद्र लोधी के खिलाफ भड़का कर उनसे दूर कर दिया और उसे केरल ले गए।
मां की तबीयत खराब हो गई
विजय ने बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब होने पर उन्होंने छोटे भाई जय भोंसले को फोन लगाकर वापस महेश्वर आने को कहा। जय ने मोनालिसा को बताया तो उसने कहा कि पापा वापस चलते हैं, आप टिकट करा लीजिए। जय सिंह ने फरमान को राशि देकर उसे अगले दिन के खुद और मोनालिसा के एयर टिकट करा लिए।
बड़े नेता के घर पार्टी के नाम पर रोका
उन्होंने बताया कि उसी रात फरमान ने कहा कि वह उन्हें केरल के किसी बड़े नेता के यहां पार्टी में ले जाना चाहता है जहां बड़े-बड़े लोग मिलेंगें। उसके कहने पर वे दोनों पार्टी में चले गए और अगले दिन एयरपोर्ट जाने को कहा तो वह एयरपोर्ट ना ले जा उसे थाने ले गया। थाने में जय सिंह को सपोर्ट नहीं मिला और मोनालिसा भी बोली कि वह एक्टिंग सीख कर ही आएगी।
काट दिया जाएगा
उन्होंने बताया कि जय और मोनालिसा की फ्लाइट सुबह 9 बजे की थी लेकिन थाने में ही 2 बज गए। थाने में जय सिंह को बोल दिया गया कि मोनालिसा 18 वर्ष की है और वह अपना भला बुरा समझती है। फरमान के साथी ने जय सिंह को धमकाया कि वह केरल से चले जाएं अन्यथा उसे काट दिया जाएगा।
हमने टीवी पर देखा कि हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में शादी हो रही है तो सभी ने सोचा कि किसी हिंदू लड़के से मोनालिसा शादी कर रही है। लेकिन बाद में पता पड़ा कि फरमान मुस्लिम है तो सभी सकते में आ गए। रोना धोना शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि अब सरकार ही हमारी कुछ मदद कर सकती है।
विजय सिंह भोसले, मोनालिसा के चाचा
आने के लिए नहीं थे रुपए
उन्होंने बताया कि जय सिंह के पास केवल ₹2000 बचे थे इसलिए हमने उज्जैन के ट्रेनर महेंद्र लोधी को बोलकर टिकट करवाई। रात के 11 बजे जय सिंह महेश्वर को रवाना हुए। इस बीच दिन में ही मोनालिसा और फरमान की शादी हो चुकी थी।
फरमान संग केरल में घर बसाएंगी मोनालिसा, बड़े राजनेताओं का आशीर्वाद क्यों?
मोनालिसा भोंसले फरमान खान से केरल में शादी कर वहीं बसने की योजना बना रही हैं. लेकिन शादी में केरल के बड़े नेताओं की मौजूदगी से इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक एंगल की चर्चा तेज हो गई है.
केरल में बसेंगे मोनालिसा-फरमान?
मोनालिसा भोंसले को शहर उन्हें काफी भा गया । प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने शादी को केरल को क्यों चुना और आगे भी वहीं रहने की क्यों सोच रही है. उनके इस फैसले पर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हैं, जिनमें राजनीतिक एंगल भी है.
क्यों चुना केरल
फरमान खान और मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि- हम केरल में शूटिंग को आए थे. शूटिंग चालू है. 20 दिन शूटिंग और चलेगी. ये चीजें पहले से प्लान थीं.
फरमान ने कहा कि- मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया, लेकिन मैंने मना कर दिया. पर फिर इन्होंने कहा कि 2-3 दिन में मेरी शादी होगी. घर पर मेहमान आ चुके हैं. घरवाले जबरदस्ती शादी करा रहे हैं. कुछ गलत हो जाएगा. इन्होंने मुझे सुसाइड की धमकी दी थी. फिर मैंने सोचा किसी की जिंदगी बर्बाद हो. इससे अच्छा है कि शादी कर लो.
केरल में रहने को लेकर कपल ने कहा कि- हम लोग अभी इधर ही हैं. यहीं रहेंगे. केरल अच्छा लग रहा है. फिर मोनालिसा जैसे बोलेगी वैसा करेंगे. यहीं रहने की प्लानिंग करेंगे. यहां के लोग इंसान को इंसान की नजर से देखते हैं.
हालांकि मोनालिसा और फरमान के बयान पर लोगों के सवाल हैं. केरल में उन्हें कुछ स्थानीय प्रभावशाली लोगों का समर्थन मिला.शादी में केरल के प्रमुख नेता शामिल हुए, जिनमें सीपीआई (एम) राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन, केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी और सांसद ए.ए. रहीम थे.शिवनकुट्टी ने तो शादी को ‘द रियल केरल स्टोरी’ तक बता दिया.
राजनीतिक एंगल क्यों ?
राजनेताओं की मौजदूगी देख मोनालिसा की शादी और केरल में बसने की योजना पर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें हैं. इसे राजनीति भी कहा जा रहा हैं. इसका कारण हाल के वर्षों में केरल को लेकर नेशनल लेवल पर बहस भी है. ‘द केरल स्टोरी 1 और 2 ‘ फिल्म के बाद केरल को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं काफी तेज रही . ऐसे में मोनालिसा के फैसले को भी कुछ लोग उसी से जोड़ रहे हैं. हालांकि, मोनालिसा ने कोई सीधा राजनीतिक बयान नहीं दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी जब उनसे केरल को लेकर कई सवाल हुए वो सिर्फ यही जवाब देती रहीं कि वहां लोग अच्छे हैं, जगह अच्छी है.लेकिन फरमान के मुताबिक उन्हें भी इतने बड़े गेस्टों की उम्मीद नहीं थी. शादी में जो चीफ गेस्ट आए थे उनका धन्यवाद. हमारी शादी में आए और आशीर्वाद दिया. मैंने सोचा नहीं था कि इतनी बड़ी शादी हो जाएगी.
उनका ये कहना ही कई सवाल खड़े कर रहा है. आखिर मोनालिसा-फरमान की शादी में नेताओं को इतना इंटरेस्ट क्यों ?
Tags: farman khanMonalisa BhosleMonalisa marriage controversySanoj Mishra हर्षा रिछारिया

