पैनिक बुकिंग:उत्तराखंड में गैस पर लोगों ने खुद बुलाई मुसीबत, ऑनलाइन व्यवस्था ठप्प
पैनिक बुकिंग:उत्तराखंड में गैस सिलेंडर पर लोगों ने खुद बुलाई मुसीबत, ऑनलाइन व्यवस्था ठप्प
उत्तराखंड में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा है. लेकिन समस्या लोगों ने खुद भी खड़ी है. जानें कैसे?
देहरादून 12 मार्च 2026 : ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध बीच भारत में गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी मची है. उत्तराखंड में भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी हैं. हालांकि लोग गैस सिलेंडर ना मिलने और इसकी कमी की आशंका देख डरे हुए हैं, लेकिन स्थिति अभी ऐसी नहीं है. लोगों ने गैस को लेकर खुद ही अपनी मुसीबत बढ़ाई है. परेशानी यह है कि लोगों के इस डर से ऑनलाइन व्यवस्था ठप हो गई है और लोगों को परेशानी से निकालने को ऑफलाइन का रास्ता खोला गया है.
ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम हुई ठप: ईरान-अमेरिका और इजराइल युद्ध बीच भारत में गैस सिलेंडर को लेकर अचानक घबराहट बनी है. उत्तराखंड में भी कुछ ऐसे ही हालात दिख रहे हैं. प्रदेश में अभी गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाहों और आशंकाओं से लोगों ने बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बुकिंग करनी शुरू कर दी. इसी से ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम पर इतना दबाव पड़ा कि व्यवस्था ही ठप हो गई.
गैस सिलेंडर को लोगों ने खुद बढ़ाई मुसीबत
अब राहत देने को मैन्युअल यानी ऑफलाइन बुकिंग का रास्ता खोला गया है.देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर हाल ही में हुई कठोरता और अंतरराष्ट्रीय हालात की खबरों ने लोगों के बीच अनावश्यक भय पैदा कर दिया है. इससे न केवल व्यवसायी बल्कि घरेलू उपभोक्ता भी गैस सिलेंडर को लेकर चिंतित दिख रहे हैं.
प्रदेश भर में 60 लाख उपभोक्ता: उत्तराखंड में एलपीजी गैस के 60 लाख उपभोक्ता हैं. इनमें से सबसे ज्यादा 42 लाख उपभोक्ता इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के हैं. राज्य में एलपीजी वितरण का 70 प्रतिशत हिस्सा IOC के पास है. जबकि 30 प्रतिशत उपभोक्ता भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के हैं.
ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम कई बार बाधित: जब लोगों में गैस की कमी की आशंका बढ़ी तो बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने एक साथ गैस सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया. इसका असर सबसे पहले IOC के ऑनलाइन सर्वर पर पड़ा. पिछले 24 से 48 घंटे में ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम कई बार बाधित हुआ, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई.
हुआ ये कि 12 मार्च की रात 2 बजे यानी दो घंटे में (12 बजे दो बजे के बीच) लगभग 29 हजार उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कर दी थी. सामान्य स्थिति की बात करें तो उत्तराखंड में 24 घंटे में 47 हजार गैस सिलेंडर बुकिंग होती है, लेकिन इस बार कुछ ही घंटों में बड़ी संख्या में बुकिंग होने से सर्वर पर असामान्य दबाव बन गया. इसके कारण कई उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग में कठिनाई आने लगी.
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का आंकड़ा: कुछ लोगों ने इसे गैस की कमी से जोड़कर देखना शुरू किया, जिससे पैनिक और बढ़ गया. हालांकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के आंकड़े कुछ और ही बताते हैं. राज्य में IOC के पास 89,491 गैस सिलेंडर स्टॉक है. इनमें से 84,411 उपभोक्ता बुकिंग कर चुके . इसके अलावा कंपनी हर दिन 49,089 गैस सिलेंडर डिलीवर भी कर रही है. कुल आंकड़ें देखें तो अभी प्रदेश में सिर्फ दो दिन का बैकलॉग बचा है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा.
12 से 14 दिन का गैस स्टॉक: इसके साथ ही राज्य में 12 से 14 दिन का गैस स्टॉक है. इस पूरे मामले पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डिविजनल LPG सेल्स हेड स्वर्ण सिंह का कहना है कि उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है.
कंपनी का दावा: उन्होंने बताया कि अचानक बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की बुकिंग से सर्वर पर दबाव बढ़ा, जिससे कुछ समय को ऑनलाइन व्यवस्था प्रभावित हुई. उन्होंनै कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिलेगा.
गैस सिलेंडर की बुकिंग को पहले से ही नियम तय है. घरेलू उपभोक्ता 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं, लेकिन जब सर्वर में तकनीकी समस्या सामने आई, तब कंपनियों ने लोगों को राहत देने को महत्वपूर्ण फैसला लिया है.
अब सभी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स को यह निर्देश गया है कि यदि किसी उपभोक्ता को ऑनलाइन बुकिंग में कठिनाई आ रही है तो वह मैन्युअल यानी ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इससे उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड एजेंसी के पास रहेगा और जैसे ही निर्धारित समय पूरा होगा, उन्हें सिलेंडर की डिलीवरी दे दी जाएगी.
गैस एजेंसियों का कहना है कि घबराहट में एक साथ बड़ी संख्या में बुकिंग से सिस्टम पर दबाव बढ़ता है । इसका नुकसान खुद उपभोक्ताओं को ही होता है. इसलिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्कतानुसार ही गैस बुकिंग करें.
गैस सिलेंडर की कमी की फैलाई जा रही अफवाह, पुलिस कठोर , कालाबाजारी और अफवाह पर होगी जेल
LPG CRISIS IN UTTARAKHAND
एलपीजी सिलेंडर
ईरान इजरायल युद्ध के तनाव बीच भारत में गैस सिलेंडर की कमी की खबरें आ रही है. हालांकि, सरकार, जिला पूर्ति अधिकारी और गैस एजेंसियों के अनुसार पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है, लोग पैनिक ना करें. वहीं, खबर यह भी आ रही है कि कई लोग गैस सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं. ऐसों को दून पुलिस ने कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है.
देहरादून पुलिस के अनुसार गैस सिलेंडर की कमी को लेकर सोशल मीडिया या किसी और माध्यम से जनता के बीच भ्रामक खबरें फैलाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर मुकदमा लिखा जाएगा. साथ ही अगर कोई भी अवैध रिफलिंग, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए नजर आया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
एलपीजी कमी की अफवाह फैलाया तो होगा मुकदमा
बता दें कि उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी कमी नहीं है. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कालाबाजारी और अफवाह पर कड़ी नजर रखे. किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित न होने दी जाए.
वहीं, होटल और रेस्टोरेंट में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से घरेलू गैस की कालाबाजारी शुरू हो गई है. कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला पूर्ति विभाग की टीम अलग-अलग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर रही है.
LPG CRISIS IN UTTARAKHAND
इंडेन गैस की गाड़ी
देहरादून जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया है कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए एसडीएम स्तर से अलग-अलग टीमें बनाई गई है. साथ ही जिला पूर्ति विभाग भी लगातार सिलेंडरों की चेकिंग कर रहा है और गैस एजेंसी के स्टॉक चेक किए जा रहे हैं. साथ ही होटल ओर रेस्टोरेंट अगर घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग कर रहे हैं तो उनको भी जब्त किया जा रहा है.
गैस सिलेंडर

गदरपुर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़: उधम सिंह नगर जिले में कुछ लोग इसका फायदा उठाकर कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग में जुटे हुए हैं. गदरपुर के रामजीवनपुर गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान पर छापा मारकर कई घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए हैं. इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्रवाई की जा रही है.
TAGGED:
GAS CYLINDER DELIVERY
GAS AGENCIES SERVERS DOWN
सर्वर डाउन होने से बुकिंग ठप
गैस सिलेंडर की किल्लत
GAS CYLINDER BOOKING
UTTARAKHAND GAS CYLINDERS RUMOUR
CASE ON LPG BLACK MARKETING
गैस सिलेंडर की किल्लत अफवाह
एलपीजी कालाबाजारी पर मुकदमा
LPG CRISIS IN UTTARAKHAND

