10 साल बाद होश में आई चार बच्चों की मां लव जिहाद शिकार मॉडल सायली सुर्वे

‘पति ने जबरन करवाया था कनवर्जन, 24 घंटे सुनती थी गाल‍ियां’, मॉडल सायली सुर्वे का दुख
मॉडल रहीं सायली सुर्वे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने 2017 में एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से आतिफ तासे से मेल मुलाकात के बाद शादी की थी. यह लव मैरिज थी, लेकिन उनके परिवार ने इस रिश्ते का जबरदस्त विरोध किया था. परिवार की चिंताओं के बावजूद उन्होंने शादी का फैसला किया, जिस पर अब वे उन्हे पश्चाताप हैं.

सायली सुर्वे का छलका दर्द (Photo: Screengrab)

नई दिल्ली,12 मार्च 2026,मिस इंडिया अर्थ 2019 की विजेता सायली सुर्वे ने अपनी शादी में सालों के दर्द और दुर्व्यवहार के बारे में खुलकर बात की है. मीडिया से भावुक होकर बात करते हुए सायली ने बताया कि प्यार से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे उनके और उनके बच्चों के लिए असहनीय बन गया.

सायली सुर्वे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने 2017 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए आतिफ तासे से मुलाकात के बाद शादी की थी. यह लव मैरिज थी, लेकिन उनके परिवार ने इस रिश्ते का जबरदस्त विरोध किया था. परिवार की चिंताओं के बावजूद उन्होंने शादी का फैसला किया, जिस पर अब उन्हे पश्चाताप है।

मॉडल रहीं सायली सुर्वे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने 2017 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए आतिफ तासे से मुलाकात के बाद शादी की थी. यह लव मैरिज थी, लेकिन उनके परिवार ने इस रिश्ते का जबरदस्त विरोध किया था. परिवार की चिंताओं के बावजूद अपने शादी के फैसले पर अब वे पछता रही हैं.

सायली सुर्वे का छलका दर्द (Photo: Screengrab)

मिस इंडिया अर्थ 2019 की विजेता सायली सुर्वे ने अपनी शादी में सालों के दर्द और दुर्व्यवहार के बारे में खुलकर बात की है. मीडिया से भावुक होकर सायली ने बताया कि प्यार से शुरू रिश्ता धीरे-धीरे उनके और उनके बच्चों को असहनीय बन गया.

सायली सुर्वे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने 2017 में एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से आतिफ तासे से मुलाकात के बाद  लव मैरिज की थी, उनके परिवार ने इस रिश्ते का जबरदस्त विरोध किया . परिवार की चिंताओं के बावजूद उन्होंने शादी का फैसला किया, जिसपर अब वे पछता रही हैं.

सायली से हुई मारपीट

सायली सुर्वे के अनुसार, निकाह की रस्म को उन्हें पहले अपना धर्म छोडना पड़ा था.  उन्होंने कहा, ‘मुझे कन्वर्ट होना पड़ा, जो निकाह को जरूरी था । रस्म के बाद मैं वहीं रही. जब आप 24 घंटे एक इंसान के साथ रहते हो, तो आपको उसकी आदतें समझ आती हैं और उसके बैकग्राउंड का भी अंदाजा होता है.’

सालों बाद सायली सुर्वे का दावा है कि शादी गहरी परेशानी में बदल गई. उन्होंने लगातार दुर्व्यवहार और शारीरिक हिंसा का सामना किया. उन्होंने कहा, ‘जब आपको 24 घंटे गालियों के अलावा कुछ सुनने को नहीं मिलता, और बिना किसी गलती के मारपीट होती है, तो जो चीजें आपके लिए पहले नॉर्मल नहीं होतीं, वो धीरे-धीरे नॉर्मलाइज हो जाती हैं.’

सुर्वे ने कहा कि वह लंबे समय तक इस शादी में रहीं, इस उम्मीद में कि चीजें बदल जाएंगी. उन्होंने बच्चों के बारे में भी सोचकर परिवार बचाने की कोशिश की. लेकिन जैसे-जैसे बच्चे बड़े हुए, वे माहौल को लेकर चिंतित होती गईं, जिसमें बच्चे पल रहे थे. यही चिंता आखिरकार उन्हें घर छोड़ने को मजबूर कर गई. उन्होंने आरोप लगाया कि मांगने पर भी उन्हे पुलिस सहायता नही मिली जिससे अंतत: उन्हे हिंदू संगठनों की सहायता मिली जिन्होंने उन्हे पुन: हिदू बनने में मदद मिली.

मेरे साथ हुआ लव जिहाद’- सायली

स्थिति को ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए सायली सुर्वे ने कहा, कि ‘बिल्कुल लव जिहाद का मामला है. कई लोग मना करते हैं और बोलते हैं कि जब मैंने खुद ये किया था, तो आज क्या बोलना. जब मैंने ये डिसीजन लिया था, तब इतनी समझ नहीं थी. मैं भरोसे में, उन्हें एक अच्छा इंसान समझकर गई थी. ये सारी चीजें इस धर्म में जरूर होती हैं.’

शादी तोड़ कर सायली सुर्वे ने कहा कि उन्होंने वापस हिंदू धर्म अपना लिया है और अपना नाम बदलकर आद्या सुर्वे कर लिया है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने बच्चों के नाम भी बदल दिए हैं ताकि उन्हें पता हो कि वे किस धर्म से हैं. सुर्वे ने कहा कि उन्हें किसी भी धर्म के बारे में नेगेटिव बात करना कभी पसंद नहीं था.  उन्होंने लंबे समय तक एडजस्ट करने की कोशिश की और बचपन से जो सीखा था, उसे जारी रखने की कोशिश की. लेकिन समय के साथ उन्हें ऐसी प्रैक्टिस फॉलो करने को कहा गया जो उनके लिए अनजान थीं, जिसमें नमाज पढ़ने का तरीका सीखना भी शामिल था.

सायली सुर्वे ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने कई FIR दर्ज कराई हैं और जल्द ही अपना बयान लिखवायेंगीं. खुद और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता के कारण वे मुंबई नहीं जा सकीं, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वे पुणे आएंगे. बातचीत में सुर्वे भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि उनके पास और भी बहुत कुछ बताने को है और उनके पास सबूत भी हैं, लेकिन उनकी वैल्यूज में इतना नीचे गिरना नहीं है. अंत में उन्होंने अन्य महिलाओं से अपील की, जो ऐसी ही स्थिति से गुजर रही हैं, कि वे बोलें और मदद मांगें.

TOPICS:

बॉलीवुड

टेलीविजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *