महिला विरोधी टिप्पणियों पर राजेंद्र उत्तराखंडी गिरफ्तार
देहरादून 20 जुलाई 2026। महिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए दून पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता पहाड प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखंडी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
सोशल मीडिया से महिलाओं पर अश्लील, आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाले आरोपित के विरुद्ध 24 घण्टे के अंदर दून पुलिस ने की वैधानिक कार्यवाही की है।सामाजिक सौहार्द व शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।
18 जुलाई 2026 को वादिनी श्रीमती नेहा (प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा) ने कोतवाली डालनवाला पर एक लिखित प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखण्डी के अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से महिलाओं के प्रति अत्यन्त आपत्तिजनक, अश्लील, अभद्र एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर महिलाओं की गरिमा और सम्मान को क्षति पहुचाकर समाज में वैमनस्य, तनाव व्याप्त करने एंव महिलाओं को लज्जित करने के संबंध में मुकदमा किया था, जिस पर तत्काल थाना डालनवाला पर मुकदमा अपराध संख्या – 112/2026 धारा 352/79 BNS व 4/6 स्त्री अशिष्ट रुपण (प्रतिषेध) अधिनियम व बनाम पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखण्डी पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने अभियोग में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक डालनवाला को आवश्यक निर्देश दिए गये। पुलिस टीम ने अभियुक्त राजेन्द्र सिंह रावत (पुत्र श्री प्रेम सिंह उम्र 40 वर्ष, निवासी – ग्राम भरगढी, पोस्ट आफिस बजवाड, थाना पौडी गढवाल, हाल निवासी – RZ64/132 गली नम्बर 37 यादव निवास इन्द्रापार्क, नई दिल्ली) को तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया, जिससे प्रकरण के संबंध में आवश्यक पूछताछ कर उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
अभियुक्त के उक्त कृत्य को लेकर सामान्य जन विशेषकर महिलाओं में काफी रोष होने तथा उससे सामजिक सौहार्द तथा शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत पुलिस ने अभियुक्त राजेन्द्र सिंह रावत को धारा 170 BNSS में पकड न्यायालय में पेश किया गया, जिसे न्यायालय ने जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा ।
*पुलिस टीम :-*
1- उपनिरीक्षक अश्वनी बलूनी, चौकी प्रभारी आराघर
2- उपनिरीक्षक रजनीश कुमार सैनी
3- महिला उपनिरीक्षक विनयता चौहान
4- कांस्टेबल विनय कुमार
5- कांस्टेबल आदित्य राठी
महिलाओं के विरुद्ध अपशब्द कहने पर राजेंद्र उत्तराखंडी पर प्रदेश भर में मुकदमे हो गये थे।
देहरादून में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर ‘पहाड़ी प्रेमी राजेंद्र उत्तराखंडी’ के विरुद्ध डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
भाजपा महिला प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने दर्ज कराई थी। महिलाओं के विरुद्ध अपशब्द कहने पर पहाड़ी प्रेमी राजेंद्र उत्तराखंडी के विरुद्ध डालनवाला कोतवाली ने मुकदमा लिखा गया था।

पुलिस को दी लिखित शिकायत में महिला प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा शर्मा ने कहा कि इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पहाड़ी प्रेमी राजेंद्र उत्तराखंडी नाम से संचालित एक अकाउंट से उत्तराखंड की मातृशक्ति एवं महिलाओं के प्रति अत्यंत आपत्तिजनक, अश्लील एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।
इस प्रकार की भाषा न केवल महिलाओं की गरिमा और सम्मान पर सीधा आघात है, बल्कि समाज में वैमनस्य, तनाव एवं महिलाओं के प्रति घृणा का वातावरण उत्पन्न करने का भी प्रयास है।
आरोपित के इंटरनेट मीडिया अकाउंट से यह भी सार्वजनिक रूप से साझा किया गया है कि संबंधित व्यक्ति देहरादून आने वाला है।
यदि यह जानकारी सही पाई जाती है, तो पुलिस प्रशासन आवश्यक सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करे। संबंधित व्यक्ति की वास्तविक पहचान स्थापित कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा स्पष्ट करना चाहता है कि उत्तराखंड की मातृशक्ति का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन महिलाओं के सम्मान पर आघात लोकतांत्रिक मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति के सर्वथा विपरीत है।
ऐसे में पुलिस एवं साइबर क्राइम पुलिस इस प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई करे, जिससे समाज में महिलाओं के सम्मान एवं कानून के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।
डालनवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गहलावत ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर पहाड़ी प्रेमी राजेंद्र उत्तराखंडी के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देहरादून पहुंचने पर भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने उनका विरोध किया था। इसी मामले में आरोपित ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की हैं।

