कार सवार युवकों की क्रास फायरिंग में रिटा.ब्रिगे. मुकेश जोशी की मौत,4 बंदी,4 भागे

Retired Brigadier Shot While on Morning Walk

युवकों के दो गुटों की फायरिंग में पूर्व ब्रिगेडियर की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार, जेन-जी क्लब सील
देहरादून राजपुर के पास दो युवकों में विवाद के दौरान फायरिंग हुई। तभी सैर कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई।
Retired Brigadier Shot While on Morning Walk
रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली

राजपुर थानाक्षेत्र के जोहड़ी गांव में युवकों के दो गुटों की फायरिंग में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 6:40 बजे तब हुई जब दो कार में सवार कुछ युवक आपसी विवाद के बाद एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते कार रेस कर रहे थे। दो गुटों की फायरिंग में पूर्व ब्रिगेडियर की मौत के मामले का खुलासा, एसएसपी ने की प्रेसवार्ता

जानकारी के मुताबिक ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी (75) अपने साढ़ू और एक साथी के साथ तुलाज ग्रीन सोसाइटी स्थित अपने निवास से मसूरी रोड की तरफ सुबह टहलने के लिए निकले थे। वह घर से करीब 200 मीटर दूर पहुंचे तो मसूरी रोड की तरफ से आ रहीं दो तेज रफ्तार कार पास से गुजरीं। दोनों कार में बैठे युवक एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। इसी दौरान एक गोली जोशी के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वे सड़क पर गिर गए।

पहले तो उनके साथियों को लगा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है लेकिन जब उनके कपड़े हटाकर देखा तो सीने में गोली लगने का पता चला। इसके बाद एक कार से उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वे मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले थे और तुलाज ग्रीन सोसाइटी के प्रेसीडेंट भी थे। ब्रिगेडियर जोशी के परिवार में एक बेटा-बेटी और बुजुर्ग पत्नी हैं।

घटना का कड़ा संज्ञान लिया गया है। एक पक्ष के आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरी कार में सवार आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, देहरादून
रिटायर्ड ब्रिगेडियर के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री

मंत्री गणेश जोशी परिजनों से की मुलाकात –
चार आरोपी गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली के मोहन गार्डन, उत्तम नगर निवासी रोहित कुमार और पश्चिमी दिल्ली के अमर कॉलोनी मुडका नागलोई निवासी संदीप कुमार, बिहार के खगरिया निवासी मोहम्मद अखलाक उर्फ साबिर और देहरादून के रायपुर निवासी आदित्य चौधरी शामिल हैं। जबकि फरार आरोपी शांतनु त्यागी, कविश त्यागी, समीर चौधरी व वैभव की तलाश की जा रही है।

जेन-जी क्लब सील
पुलिस ने जेन-जी क्लब सील कर दिया है, आरोपी इसी क्लब से पार्टी कर निकले थे, उनकी क्लब मालिक-कर्मियों से ही मारपीट हुई थी। ये क्लब पहले भी सील हो चुका है।

कैबिनेट मंत्री ने जताया शोक
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी रोड स्थित मालसी क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री गणेश जोशी घटना के बाद मैक्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ शीघ्र और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज सोमवार सुबह ओवरटेकिंग के विवाद में हिंसक घटना हुई है. एक कार सवारों द्वारा दूसरी कार पर की गई फायरिंग की कीमत एक निर्दोष शख्स को चुकानी पड़ी. मामूली विवाद में हुई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मौत हो गई. जिस शख्स की मौत हुई है, वो आर्मी से रिटायर्ड ब्रिगेडियर हैं. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

देहरादून में ओवरटेक को लेकर कार सवारों का खूनी खेल: राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मामूली ओवरटेकिंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जिसका खामियाजा एक निर्दोष राहगीर को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा. मसूरी रोड पर मालसी क्षेत्र के पास दो कार सवारों के बीच रास्ता न देने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया. आरोपियों द्वारा कार रोकने के लिए चलाई गई गोली दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को जा लगी. उस व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई.

एक कार सवारों ने दूसरे कार सवारों पर की फायरिंग: पुलिस के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 6:50 बजे की है. कंट्रोल रूम को जोहड़ी गांव के पास फायरिंग की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. तत्काल उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर सहित राजपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

आगे निकली कार का टायर पंक्चर करने को फायरिंग: प्राथमिक जांच में सामने आया कि मसूरी रोड पर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार और एक स्कॉर्पियो कार चालकों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर कहासुनी हो गई थी. देखते ही देखते यह मामूली विवाद झड़प में बदल गया. आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा किया और उसे रुकवाने के उद्देश्य से उसके टायरों पर गोलीबारी शुरू कर दी.

स्कॉर्पियो सवारों की चलाई गोली मॉर्निंग वॉक करते रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी: इसी बीच सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक करते 70वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लग गई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार में उनकी मौत हो गई.  घटना से इलाके में भय है.

फायरिंग से बच भागते फॉर्च्यूनर सवारों को दुर्घटना बाद भी पीटा गया: फॉर्च्यूनर वाहन जोहड़ी गांव राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. तब स्कॉर्पियो सवार आरोपितों ने कार में मौजूद लोगों से मारपीट कर वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया. हमले में फॉर्च्यूनर सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें उनके साथियों ने अस्पताल भर्ती कराया .

हमले के बाद स्कॉर्पियो सवार अराजक तत्व भागे:  स्कॉर्पियो सवार सभी हमलावर भाग गए. पुलिस ने मामले की गंभीरता देख तत्काल जिलेभर में नाकेबंदी कर दी है. संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की गई है. घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावर पहचान कर पकड़ेे जा सके.

जोहड़ी गांव के पास ओवरटेकिंग और फायरिंग हुई है. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसमें एक निर्दोष व्यक्ति की जान चली गई. पुलिस भागे चारों आरोपितों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.
प्रमेंद्र डोभाल, एसएसपी, देहरादून-

रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की मौत से क्षेत्र में  शोक: कार सवार अराजक गुंडागर्दी में देश ने एक रिटायर्ड आर्मी अफसर खो दिया. रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर मुकेश जोशी सोमवार सुबह भी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. उन्हें क्या पता था कि लग्जरी कार सवार अराजक तत्व उनकी जान ले लेंगे. रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी सड़क किनारे चल रहे थे. तभी ओवरटेकिंग विवाद में स्कॉर्पियो सवार अराजक तत्वों ने फॉर्च्यूनर कार रोकने को उसके टायरों पर फायरिंग शुरू कर दी. स्कॉर्पियो सवारों की चलाई गोली मॉर्निंग वॉक करते रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को लगी और वे नीचे गिर पड़े.

लोग रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को तत्काल अस्पताल ले गए. अस्पताल में उपचार में उन्होंने दम तोड़ दिया. क्षेत्र और रिटायर्ड फौजी अफसर के घर में शोक और लोगों में बेहद गुस्सा है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सामने फूटा गुस्सा: रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से उनके परिवार-रिश्तेदार और कॉलोनी में भारी आक्रोश है. अस्पताल पहुंचे देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के सामने लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होने देहरादून पुलिस को आड़े हाथ लिया. लोगों ने कहा कि इलाके में 10 साल से वेरिफिकेशन तक नहीं हुआ है. लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस खड़ी रहती है उसके सामने ड्रग्स का काला धंधा धड़ल्ले से चलता है, पुलिस दर्शक रहती है. लोगों ने अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की. लोगों ने ये भी कहा कि क्षेत्रीय जंगल में लोग खुलेआम नशा करते हैं, लेकिन  पुलिस छापा नही मारती. लोगों ने कहा कि मित्र पुलिस की छवि बहुत गिर चुकी है, उसे संभालिए. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल सिर झुकाए सबकी सुनते रहे. उनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकला.

रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी फौज में रहे, तैनाती पीएमओ और इंटेलिजेंस में रही. जब पुलिस उनकी सुरक्षा नहीं कर सकी, तो फिर हम लोगों की क्या गिनती?

अंधाधुंध स्पीड, ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV वीडियो आया सामने

राजधानी देहरादून में 30 मार्च सोमवार सुबह दो पक्षों में विवाद ने खूनी रूप ले लिया. इसमें एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई. इसका डरावना सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सुबह दो पक्षों में कार ओवरटेक पर विवाद हुआ.एक का पीछा करते-करते दूसरे कार सवार ने गोली चलानी शुरू कर दी. गोली लगने से सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोलियों की तड़तड़ाहट साफ सुनाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संकरी सड़क पर काले और सफेद रंग की दो कारें तेज रफ्तार में दौड़ती नजर आ रही हैं. एक फॉर्च्यूनर गाड़ी का स्कॉर्पियो कार पीछा करती दिखाई दे रही है. घटना के वक्त मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग भी वहां मौजूद थे, जो इस पूरी वारदात के गवाह बन गए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में ओवरटेक ही विवाद और वारदात की वजह माना जा रहा है. दो कार सवारों के विवाद में एक निर्दोष रिटायर्ड फौजी अफसर की जान चली गई. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की गाड़ी पहचानी जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा. अभी क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई है, लेकिन घटनाक्रम बताता है कि कैसे पुलिस का भय समाप्ति पर है और बदमाश खुले आम गोलीबारी कर रहे हैं.

TAGGED:

रिटायर्ड ब्रिगेडियर मौत मामला
देहरादून में गोलीबारी
SHOOTING IN DEHRADUN
SOLDIER DIES AFTER BEING SHOT
RETIRED BRIGADIER DIED CASECAR OVERTAKING DISPUTE IN DEHRADUN
CAR OCCUPANTS OPEN FIRE
रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली
कार ओवरटेक विवाद
RETIRED BRIGADIER SHOT DEAD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *