पुलिस हिरासत में सिया के मीडिया को अश्लील संकेत,पिता ने दी सफाई
Ketan Aggarwal Murder Case Accused Siya Goyal Showed Middle Finger To Media
मीडिया को दिखाई ‘ऊंगली’,मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्यारोपित सिया गोयल की असभ्यता तो देखिए,पिता ने दी सफाई
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर सुनियोजित हत्या का आरोप है। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सिया अग्रवाल ने मीडिया को दिखाई मिडल फिंगर
मीडिया ने सवाल पूछा तो दिखाया एटीट्यूड
सिया अग्रवाल के साथ मौजूद थी पुलिस
siya aggarwal
सिया अग्रवाल
पुणे 03 जुलाई 2026 : मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सिया गोयल का एक चौंकाने वाला रवैया सामने आया है। पुलिस हिरासत में जब मीडिया ने उससे सवाल पूछने की कोशिश की तो सिया के चेहरे पर किसी तरह का कोई पछतावा नहीं था। उसने मीडिया के कैमरे की तरफ ‘मिडल फिंगर’ (अश्लील इशारा) दिखा दी। सिया के इस अड़ियल एटीट्यूड का वीडिया भी सामने आया। सिया की इस हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग सिया के इस बर्ताव पर उस पर जमकर हमला बोल रहे है।
यूजर बोले इस कोई पछतावा नहीं
न्यूज़ एजेंसी IANS के साझा 17 सेकंड के वीडियो में सिया गोयल पुणे के मार्केट यार्ड स्थित अपने घर से बाहर निकलती दिखी। इस दौरान उसने काली टी-शर्ट पहन रखी थी और चेहरा प्रिंटेड स्कार्फ से ढका हुआ था। जैसे ही मीडिया ने उसकी तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश की तो उसने उनकी तरफ देखकर अश्लील इशारा किया। एक्स यूज़र्स ने सिया की आलोचना करते हुए उसे घमंडी तक बता दिया एक और यूज़र ने कहा कि सिया बहुत बुरी इंसान है, उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं।

मंगेतर को मौत के घाट उतारा
बता दें कि सिया गोयल पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर केतन को घाटी में धकेल कर मौत के घाट उतार दिया। शुरुआत में इसे महज एक हादसा दिखाने की कोशिश की गई थी। लेकिन सिया के चेहरे पर दुख का कोई भाव न देखकर पुलिस को शक हुआ। गहन जांच के बाद पुलिस ने जब साजिश का पर्दाफाश कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस हिरासत के दौरान सिया ने पछतावा दिखाने के बजाय मीडिया कैमरों की तरफ ‘मिडल फिंगर’ दिखाकर अपना बेखौफ और अड़ियल एटीट्यूड साफ कर दिया।
14 जून को किले से धक्का दिया
पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि सिया और चेतन इस शादी से खुश नहीं थे। दोनों केतन को अपने रास्ते का कांटा मानता था। इसके चलते दोनों ने उसकी हत्या का भयावह षड्यंत्र रचा। गत 14 जून को भी सिया ने केतन को किले से धक्का दिया था, लेकिन वह झाड़ियों के सहारे बच गया। तब सिया ने नकली सांप का नाटक कर और गले लगाकर उसका ध्यान भटका दिया था। फिर 18 जून को उसने दोबारा केतन को किले पर बुलाया और इस बार प्रेमी चेतन से मिलकर उसे पीछे से गहरी खाई में धकेल दिया।
‘ऐसी शादी, जो होने वाली नहीं है…’, सिया गोयल के स्नैपचैट मैसेज से केतन मर्डर केस में नया ट्विस्ट
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में एक नया और महत्वपूर्ण मोड़ सामने आया है.पुलिस अब मुख्य आरोपित सिया गोयल की एक स्नैपचैट चैट जांच रही है, जिसमें उसने अपनी एक दोस्त से आधार कार्ड की कॉपी मांगी थी.
सिया ने फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए दोस्त से मांगा था आधार कार्ड
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस के हाथ एक बेहद चौंकाने वाला सुराग लगा है, जिसने इस पूरी मर्डर मिस्ट्री में एक नया ट्विस्ट ला दिया है. पुलिस की जांच टीम अब आरोपित सिया गोयल का ए स्नैपचैट चैट खंगाल रही है,जिससे संकेत मिलता है कि हत्या एक गहरे षडयंत्र में की गई थी।.
ताजा जानकारी के अनुसार,यह बातचीत 25 मई की है. इस चैट में आरोपित सिया गोयल कथित तौर पर अपनी दोस्त से फ्लाइट टिकट बुक करने के बहाने उसका आधार कार्ड मांगती है.
सिया ने रोमन हिंदी में लिखा,कि “आधार कार्ड फ्रंट और बैक भेज दे फॉर वेडिंग टिकिट्स,जो होने नहीं वाली पर फिर भी भेज दे.”
जांच अधिकारी अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रहे हैं कि क्या यह पूरी बातचीत और हवाई टिकटों की बुकिंग केवल एक दिखावा थी.
ऐसा संदेह है कि इस कथित चैट और टिकट अरेंजमेंट्स के जरिए सिया यह दिखाना चाहती थी कि केतन अग्रवाल के साथ उसकी शादी की तैयारियां बिल्कुल सामान्य रूप से चल रही हैं,ताकि केतन की हत्या के बाद किसी को उस पर शक न हो.यह पूरी कवायद मर्डर प्लॉट छिपाने और जांच भटकाने की एक बड़ी कोशिश हो सकती है.
जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि किसी भी डिजिटल चैट की कानूनी वैधता उसकी तकनीकी और फोरेंसिक जांच पूरी होने पर ही तय होगी.इसलिए फिलहाल इस चैट को अंतिम प्रमाण नहीं माना जा सकता.
केतन के परिवार का आरोप
केतन के पिता, विशाल देवीचंद अग्रवाल की तरफ़ से दर्ज FIR में आरोप लगाया गया है कि चेतन और सिया, दोनों ने मिलकर उनके बेटे को एक चट्टान से नीचे धकेल दिया,जिससे उसकी मौत हो गई.केतन 18 जून की सुबह घर से निकला,पुणे-मुंबई हाईवे पर किवाले ब्रिज से सिया को साथ लिया और फिर लोहागढ़ फोर्ट की ओर गया.
उसी दिन दोपहर से पहले सिया गोयल ने अपने चेतन की मां को फ़ोन करके बताया कि वह गलती से लोहागढ़ किले की एक खाई में गिर गया है. स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे खाई में पाया और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. FIR के अनुसार, 21 जून को केतन अग्रवाल के पिता और रिश्तेदार उस जगह पर गए जहां वह गिरा था और उन्हें लगा कि उस जगह पर गलती से फिसलने की संभावना बहुत कम थी. परिवार ने आरोप लगाया कि सिया गोयल का फ़ोन लगातार व्यस्त रहता था और वह अक्सर अपने प्रेमी चेतन का ज़िक्र करती थी, जिससे उन्हें शक हुआ कि दोनों में रोमांटिक रिश्ता था.
सिया गोयल के पिता ने दी सफाई, दावों को नकारा
सोशल मीडिया पर सिया गोयल की इस हरकत को लेकर हो रही भारी फजीहत के बीच उनके पिता प्रवीण गोयल का बयान भी सामने आया है. उन्होंने वायरल खबरों का पूरी तरह खंडन किया है. प्रवीण गोयल ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनकी बेटी सिया ने मीडिया पर कोई अभद्र उंगली या इशारा नहीं उठाया था. पुलिस कस्टडी के दौरान जब उसे ले जाया जा रहा था, तब कार के दरवाजे से चोट लगने के कारण उसका हाथ उस स्थिति में आया, जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा

