एनिमेटेड ‘महावतार परशुराम’ की घोषणा, क्या विक्की कौशल की ‘महावतार’ पर पड़ेगा प्रभाव?
एनिमेटेड ‘महावतार परशुराम’ की घोषणा, क्या विक्की कौशल की ‘महावतार’ पर पड़ेगा इसका असर?
एनिमेटेड ‘महावतार परशुराम’ और विक्की कौशल की लाइव-एक्शन फिल्म 2027 के लिए सबसे मचअवेटेड फिल्मों में से एक हैं. एक ही विषय पर दो प्रोजेक्ट होने से अब आमने-सामने है. सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों सफल होंगे?
‘महावतार परशुराम’ और ‘महावतार’ (Photo: X/@MaddockFilms/@hombalefilms)
नई दिल्ली, 19 अप्रैल 2026। 19 अप्रैल को होम्बले फिल्म्स ने अपने ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की दूसरी फिल्म ‘महावतार परशुराम’ का पहला पोस्टर और टीजर जारी कर दिया है. इस बीच मैडॉक फिल्म्स ने भी ‘महावतार’ का पोस्टर शेयर किया. जिसमें स्टार विक्की कौशल लीड रोल में हैं. अमर कौशिक के डायरेक्शन में इस आने वाली हिंदी फिल्म में विक्की, परशुराम के रूप में एक योद्धा के अवतार में नजर आएंगे. ऐसे में एनिमेटेड महावतार यूनिवर्स की अगली फिल्म, ‘महावतार परशुराम’ की अनाउंसमेंट ने एक दिलचस्प मोड़ ला दिया है.
‘महावतार’ में विक्की कौशल परशुराम बने
सोशल मीडिया पर मैडॉक फिल्म्स ने परशुराम जयंती के अवसर पर ‘महावतार’ से जुड़ा अपना पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘धर्म की रक्षा के लिए, कभी-कभी कठिन निर्णय लेने पड़ते हैं. यही परशुराम का संदेश था.’ फिल्म मेकर्स ने आगे लिखा, ‘इस परशुराम जयंती पर, हम उस योद्धा को नमन करते हैं, जो बिना किसी भय के सत्य के लिए खड़ा रहा.’ दिलचस्प बात ये कि ये पोस्ट ऐसे समय आया, जब एनिमेटेड ‘महावतार परशुराम’ का टीजर पहले रिलीज किया गया.
बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ पोस्टर में, विक्की को लंबी दाढ़ी और बालों के साथ-साथ जनेऊ पहने हुए दिखाया गया है. उनका परशुराम का रूप, जो कि बेहद सुगठित और बलशाली है, ऐसा प्रतीत होता है मानो वह किसी भीषण युद्ध को लड़ने के लिए आग से प्रकट हुए हों. अपने शत्रु को ललकारते हुए, पोस्टर में उन्हें ‘युद्ध का ऋषि’ (Sage of War) की उपाधि दी गई है. विक्की ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पूरी करने के बाद ‘महावतार’ की शूटिंग शुरू करेंगे. इस फिल्म की रिलीज की तारीख की अभी कोई घोषणा नहीं की गई है.
‘महावतार परशुराम’ का असर ‘महावतार’ पर पड़ेगा?
हालांकि एक तरफ, दोनों फिल्में बिल्कुल अलग-अलग फॉर्मेट की हैं. एनिमेटेड वर्जन शायद फैमिली और बच्चों को ज्यादा पसंद आएगा, जबकि विक्की कौशल की फिल्म के बड़े पैमाने पर बनने और उसमें दमदार एक्टिंग व शानदार सिनेमाई नजारे होने की उम्मीद है. अगर दोनों का प्रचार अच्छे से हो, तो दोनों एक-दूसरे के बिजनेस को नुकसान पहुंचाए बिना चल सकती हैं.
दूसरी तरफ, रिलीज का समय ही सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अगर एनिमेटेड फिल्म काफी पहले रिलीज हो जाती है और ऑडियंस के साथ जुड़ जाती है, ठीक महाअवतार नरसिम्हा की तरह तो इससे परशुराम के किरदार को लेकर दर्शकों में एक तरह की जानी-पहचानी सी भावना पैदा हो सकती है. ऐसे में, लाइव-एक्शन वर्जन के लिए दर्शकों को कुछ नया और फ्रेश एक्सपीरियंस कराना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.
खैर, इन सभी के बावजूद, इंडियन दर्शकों ने यह दिखाया है कि अगर कहानी का कंटेंट दिलचस्प हो, तो वे एक ही कहानी के अलग-अलग रूपों को देखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. ऐसे में अब साल 2027 काफी रोमांचक होने वाला है. परशुराम पर दो फिल्में, एक दमदार किरदार, और बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार टक्कर. देखना दिलचस्प होगा कि कौन बाजी मारता है.
क्यों हो रही आखिर चर्चा?
Mahavatar Parshuraam Poster And Release The Makers Reveal New Movie After Mahavatar Narasimha
‘महावतार परशुराम’ पोस्टर: धैर्य खत्म, परशुराम का फरसा शुरू! ‘नरसिम्हा’ के बाद भगवान विष्णु के छठे अवतार की कहानी
‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स के मेकर्स अपनी दूसरी फिल्म ‘महावतार परशुराम’ लेकर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ इसके रिलीज की घोषणा भी कर दी गई है। अश्विन कुमार ही इसके भी डायरेक्टर होंगे।
‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद अब ‘ महावतार परशुराम ‘ इस सात-पार्ट वाले महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की दूसरी फिल्म सामने आ रही है, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया था और कलीम प्रोडक्शन ने बनाया था। भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित इस ग्रैंड यूनिवर्स को होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन मिलकर तैयार कर रहे हैं।
Mahavatar parshuram poster
महावतार परशुराम का पोस्टर
आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित सात-भागों वाला एनिमेटेड ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ अपनी दूसरी फिल्म ‘महावतार परशुराम’ से वापसी कर रहा है। होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन की ‘महावतार नरसिम्हा’ की शानदार सफलता के बाद अब अगली बड़ी फिल्म की तैयारी है। मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक एक रोमांचक पोस्टर के साथ शेयर की है, जो एक बेहतरीन विजुअल स्पेक्टेकल होने का वादा करती है। भारत के सबसे बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स का यह दूसरा हिस्सा अश्विन कुमार के निर्देशन में बन रहा है, जो आज के समय के बेहतरीन क्रिएटिव माइंड्स में से एक हैं।
‘महावतार परशुराम’ का पोस्टर
‘महावतार नरसिम्हा’ को देखने के बाद से ही फैंस के बीच इसकी अगली फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह था। अब मेकर्स ने एक विजुअली शानदार पोस्टर से इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। फिल्म की टैगलाइन है— ‘जहां धैर्य समाप्त होता है, वहां परशुराम का फरसा शुरू होता है!’—यह लाइन ही फिल्म के दमदार प्रभाव को बताने के लिए काफी है। इससे मेकर्स भगवान विष्णु के छठे अवतार, परशुराम की कहानी को भव्य और प्रभावशाली तरीके से पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे विष्णु ने उन भ्रष्ट और अहंकारी राजाओं के अत्याचार को खत्म करने को अवतार लिया, जिन्होंने धर्म का रास्ता छोड़ दिया था।
क्या बोले प्रोड्यूसर?
फिल्म की सांस्कृतिक और भावनात्मक नींव पर बात करते हुए प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर ने कहा, ‘हमारी कहानियां ही हमारी ताकत हैं। महावतार परशुराम के साथ हमारा लक्ष्य दर्शकों को अपनी जड़ों की शक्ति से फिर से जोड़ना है, और इसे एक ऐसे फॉर्मेट में पेश करना है जो आज की पीढ़ी को पसंद आए। यह विरासत, शक्ति और उद्देश्य की कहानी है।’
‘महावतार नरसिम्हा’ ने बनाया था जबरदस्त फैनबेस
‘महावतार नरसिम्हा’ ने अपने अद्भुत विजुअल्स की वजह से इसे भारत का सबसे बड़ा सिनेमैटिक यूनिवर्स बना दिया था। इसने एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बड़ा सांस्कृतिक बदलाव लाया और अब ‘महावतार परशुराम’ के साथ यह सफर एक अलग ही स्तर पर जाने वाला है। पहली फिल्म के दौरान थिएटर मंदिर बन गए थे, जहां लोग सिनेमा हॉल के बाहर जूते उतारकर प्रार्थना और भजन कर रहे थे। अब पूरा देश इस यूनिवर्स के अगले अध्याय के लिए तैयार है, जो बड़े पर्दे पर भारतीय कहानियों के असली प्रभाव को दिखाता है। यह फिल्म ‘वाराणसी’, ‘रामायण’ और ‘कल्कि 2898 AD’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में शामिल हो गई है। KGF, ‘सालार’ और ‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले होम्बले फिल्म्स की ओर से यह एक और बड़ी पेशकश है।
‘महावतार परशुराम’ की रिलीज
अश्विन कुमार की निर्देशित इस फिल्म को होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन के बैनर तले विजय किरागांदुर और शिल्पा धवन ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका संगीत सैम सीएस (Sam CS) ने दिया है। ये फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज को तैयार है।
जानकारी के लिए बता दें कि महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत ‘महावतार नरसिम्हा’ (2025) से हुई थी. जिसने दुनिया भर में 325 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके न सिर्फ सभी को चौंकाया बल्कि किसी भी भारतीय एनिमेटेड फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस के सभी मौजूदा रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. यह फिल्म 100 करोड़ और 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली भारतीय एनिमेटेड फिल्म थी. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ऑडियंस की तरफ से ‘महावतार परशुराम’ को भी ऐसा ही रिस्पॉन्स मिलेगा.
तीन जगह दिखाई देंगे परशुराम
हालांकि यह पहली फिल्म नहीं है जो परशुराम पर आधारित होगी. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में भी भगवान परशुराम की भूमिका होगी. भले ही रोल छोटा होगा लेकिन उनके बिना रामायण पूरी नहीं होगी. फिल्म 2026 दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. वहीं होम्बले फिल्म्स की एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार परशुराम’, जिसका डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है, दिसंबर 2027 में रिलीज होगी. अभी तक विक्की कौशल की फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.
TOPICS:
परशुराम जयंती
बॉलीवुड
