बाप मौलवी,बेटा कासिम कृष्ण बन बना बैठा था कांवड मार्ग पर शिव मंदिर में पुजारी

जिस शिव मंदिर में कृष्ण बनकर पूजा-पाठ कर रहा था कासिम, वहां हिंदू संगठनों ने कराया शुद्धिकरण
कासिम कांवड़ मार्ग पर स्थित एक शिव मंदिर में रहकर शिव मंदिर में पूजा-पाठ करा रहा था. जब उसकी असलियत सामने आई तो इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने कासिम को गिरफ्तार किया और मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया.

कासिम पहचान छिपाकर बन बैठा मंदिर का पुजारी, हिंदू संगठन नाराज
उस्मान चौधरी
मेरठ ,25 जुलाई 2025, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां एक मुस्लिम अपनी पहचान छिपाकर शिव मंदिर का पुजारी बन बैठा. उसने अपना नाम कृष्ण बताया था, जबकि उसका असली नाम कासिम निकला. पोल खुली तो हंगामा हो गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. अब हिंदूवादी संगठन के लोगों ने शिव मंदिर का शुद्धिकरण किया है.

बताया जा रहा है कि कासिम कांवड़ मार्ग पर स्थित एक शिव मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करा रहा था. जब उसकी असलियत सामने आई तो इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने कासिम को गिरफ्तार किया और मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया.

वहीं, हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर घटना पर विरोध जताया और मंदिर में दूध से भगवान शिव का जलाभिषेक कर उसका शुद्धिकरण अनुष्ठान किया. हिंदू संगठन से जुड़े सचिन सिरोही ने आरोपी कासिम पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इसी मार्ग से हजारों कांवाड़िये गंगा जल लेकर जाते हैं, लेकिन उनकी आस्था को ठेस को पहुंचाने के लिए विधर्मी ऐसे-ऐसे कृत्य करते हैं. इसमें कोई अधीक्षक षडयंत्र हो सकता है.

दरअसल, जिले के दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर लंबे समय से पुजारी नहीं थे. एक साल पहले एक युवक गांव में पहुंचा और खुद को कृष्ण, निवासी दिल्ली बताकर मंदिर में रहने की इजाजत मांगी. ग्रामीणों ने भी बिना जांच-पड़ताल के युवक को अनुमति दे दी. हालांकि, बाद में उसकी हरकतें देख संदेह होने पर जब उससे पहचान पत्र की मांग की गई, तो वह टालमटोल करने लगा. फिर आधार कार्ड लाने के बहाने 15 दिन के लिए गायब हो गया. इससे ग्रामीणों का संदेह और गहरा गया.

कई दिनों बाद जब वह पुनः मंदिर में आकर रहने लगा तो कुछ ग्रामीणों ने उसे रोक लिया और पूछताछ शुरू कर दी. बात बढ़ते-बढ़ते इतनी गंभीर हो गई कि लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को बुला लिया. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से सख्ती से पूछताछ की. शुरुआती पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद कासिम बताया और स्वीकार किया कि वह मूलतः बिहार का रहने वाला है.

उसने यह भी स्वीकारा कि उसके पिता का नाम अब्बास है जो कि बिहार में मौलवी हैं. जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मंदिर से दान की गई राशि के गलत इस्तेमाल और धार्मिक पहचान छिपाकर आस्था से खिलवाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया. साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *