TMC सांसद कल्याण का मीडिया को पीटने का समर्थन,

Media Personnel Assaulted At Cjp Protest Delhi Jantar Mantar Tmc Mp Kalyan Banerjee Says They Are Doing What Is Right
CJP प्रोटेस्ट में मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट, कल्याण बनर्जी बोले- वो लोग जो कर रहे हैं, ठीक कर रहें हैं
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में हो विरोध प्रदर्शन में कई पत्रकारों के साथ मारपीट-अभद्रता की घटना सामने आई है। अब इस मुद्दे पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, वो लोग जो कर रहे हैं, ठीक कर रहें हैं।

नई दिल्ली 23 जुलाई 2026 : नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन को कवर करने के लिए मीडिया के कई साथी जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। पिछले दो दिनों सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आएं, जिसमें मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता व मारपीट देखी जा सकती है। पत्रकारों से मारपीट के मुद्दे पर अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और शिवसेना (यूबीटी) की पूर्व सांसद सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रिएक्शन दिया है।

पत्रकारों के साथ मारपीट पर कल्याण बनर्जी ने कहा, वो लोग जो भी कर रहे हैं, ठीक कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, हम हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं। वहीं प्रियंका चतुर्वेदी ने भी मारपीट को गलत ठहराया है।

बुधवार को संसद भवन परिसर में जब पत्रकार ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी से सवाल किया कि जंतर-मंतर पर रिपोर्टर्स को गोदी मीडिया बताकर हमला किया जा रहा है। तो टीएमसी सांसद ने कहा, ‘वो लोग जानते हैं कि आप लोग गोदी मीडिया के आदमी हैं। वो लोग जो भी कर रहे हैं, ठीक कर रहे हैं।

सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से विचार करना चाहिए: कल्याण बनर्जी
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यदि पक्षपातपूर्ण तरीके से सवाल पूछे जाएंगे तो वह उनका जवाब नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को सुनना सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, हम हिंसा के खिलाफ हैं। अगर पत्रकारों के साथ हिंसा हो रही है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन कृपया सच बोलें।

प्रियंका चतुर्वेदी ने पत्रकारों के साथ मारपीट की निंदा की
वहीं पत्रकारों के साथ मारपीट पर शिवसेना (यूबीटी) की पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने निंदा की है। उन्होंने कहा, मैंने टाइम्स नाउ के देव कोटक और शेफाली के साथ तब काम किया है जब वे इंडिया टुडे और ANI में थे। वे अपने रिपोर्टिंग के काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे हैं। सिर्फ इसलिए कि उनके हाथ में माइक था, उन्हें इस तरह परेशान होते और पिटते हुए देखना शर्मनाक है।’

प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे कहा, ‘इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। उम्मीद है कि भीड़ अपनी जिम्मेदारी समझेगी कि उनका मकसद अपने मुद्दे के लिए आवाज उठाना है। न कि उन लोगों के साथ हिंसा करना जो विरोध प्रदर्शन को कवर करने का अपना काम कर रहे हैं।’
💬

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *