UK LUST JIHAD:
दिनेशपुर में महिला का शारीरिक शोषण, फिर धर्म परिवर्तन का आरोप, केरल भागने से पहले शादाब गिरफ्तार
रुद्रपुर 29 अक्टूबर 2026 । : उधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में महिला के शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी दिल्ली के रास्ते केरल भागने की तैयारी में था. इसी दौरान पुलिस ने रुद्रपुर-गदरपुर हाईवे पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. युवक पर महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और धमकाकर लगातार शारीरिक शोषण करने के आरोप हैं.
<
फोन पर दोस्ती के बाद शोषण करने का आरोप: पुलिस के मुताबिक, बीती 27 अक्टूबर को पीड़िता ने दिनेशपुर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने आरोप लगाया कि शादाब नाम के व्यक्ति ने उससे फोन पर दोस्ती की और बाद में कथित रूप से जबरन शारीरिक संबंध बनाए. आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली और उसी के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी वीडियो का डर दिखाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा.
<
आरोपी के बुलाने पर नहीं गई, तो परिजनों को दिखा दी आपत्तिजनक वीडियो: महिला ने पुलिस को बताया कि एक दिन आरोपी के बुलाने पर जब वो नहीं गई, तो उसने उसकी आपत्तिजनक वीडियो परिजनों को दिखा दी. इसके बाद वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसे डराया गया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे अपने दबाव में रखा.
strong>अजमेर शरीफ ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप: पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी उसे डराकर अपने नियंत्रण में रखता था. महिला के मुताबिक, जुलाई महीने में आरोपी उसे अजमेर शरीफ दरगाह ले गया, जहां कथित तौर पर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और उसका नाम बदलकर रजिया रख दिया गया.
पीड़िता ने धोखे से प्रतिबंधित मांस खिलाने और धर्म परिवर्तन के बाद भी उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए शारीरिक शोषण किए जाने के आरोप लगाए हैं. पुलिस इन सभी आरोपों की जांच कर रही है. आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी.
एसएसपी के निर्देश पर गठित की गईं चार पुलिस टीमें: उधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर एसपी सिटी रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी पंतनगर के पर्यवेक्षण में दिनेशपुर पुलिस की चार टीमें गठित की गईं. टीमों को आरोपी की गिरफ्तारी और मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई.
<
</
पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना दिनेशपुर में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा और उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा के तहत अभियोग पंजीकृत किया है. मामले की विवेचना महिला पुलिस अधिकारी द्वारा शुरू की गई.
हाईवे पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा: पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था. वो दिल्ली के रास्ते केरल जाने की तैयारी में था. इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रुद्रपुर-गदरपुर हाईवे पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी का नाम-
- शादाब पुत्र इस्लाम (उम्र 29 वर्ष), निवासी ग्राम भौली सरदार नगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मामले से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं. अब आरोपी की पूर्व गतिविधियों, उसके संपर्कों और घटना में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी.
53833″>‘शिवा’ बन शाकिब ने युवती से किया दुष्कर्म, धर्म न बदलने पर पिटाई, धर्मांतरण विरोधी कानून में मुकदमा
‘शिवा’ बन शाकिब ने युवती से किया दुष्कर्म, धर्म न बदलने पर पिटाई, धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत केस दर्ज
शिवा ठाकुर बनकर शाकिब सैफी ने रामनगर की लड़की से जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद धर्म बदलने का दबाव बनाया. धर्म न बदलने पर उसकी पिटाई करने का भी आरोप है. युवती की तहरीर पर पुलिस ने शाकिब समेत 5 लोगों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के साथ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत ये केस दर्ज किया गया है.
‘शिवा’ बन शाकिब ने युवती से किया दुष्कर्म
नैनीताल के रामनगर की युवती के साथ धर्म बदलकर दुष्कर्म (Shakib Saifi raped by posing as Shiva Thakur) करने के मुख्य आरोपी समेत 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के अलावा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है. युवती के मुताबिक, आरोपी ने अपना धर्म और नाम बदलकर पहले तो उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. सच्चाई सामने आने के बाद युवती पर धर्म बदलने का दबाव बनाया गया.
‘शिवा’ बन शाकिब ने युवती से किया दुष्कर्म
ये है पूरा मामलाः आरोप है कि रामनगर के मोहल्ला बंगाघोर इलाके का रहने वाले शाकिब सैफी ने अपना नाम शिवा ठाकुर बताकर रामनगर की हिंदू युवती से दोस्ती की. दोस्ती के बाद युवती को प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान युवक की सच्चाई युवती के सामने आ गई. इसके बाद शाकिब ने युवती पर धर्म बदलने का दबाव बनाया. जब लड़की ने मना किया तो शाकिब ने उसे मारा पीटा. आखिरकार युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.
युवती ने आरोपी शाकिब सैफी के घर वालों पर भी खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. युवती ने यह भी आरोप लगाया कि न सिर्फ उसे जान से मारने की धमकी दी गई, बल्कि शाकिब अब उसकी बहन के पीछे भी पड़ गया है. लड़की की शिकायत पर पुलिस ने शाकिब के साथ सबा, यूनुस, राहीला और गजाला पर भी मुकदमा दर्ज किया है.
वहीं, कोतवाली के एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी युवक सहित उसके परिवार के 5 लोगों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के अलावा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है.

