मकान किराए के बदले सौंप दी पत्नी-बेटी,जेल,मकान मालिक हिरासत में

Gujarat morbi man lets landlord rape wife daughter to settle Rs 2000 rent debt
मकान मालिक ने रेंट के बदले पत्नी और बेटी मांगी, किराएदार ने दे भी दीं, कई बार हुआ रेप
आरोप है कि एक व्यक्ति  ने मकान मालिक को अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ रेप करने की इजाजत दी थी, क्योंकि वह घर का किराया नहीं चुका पा रहा था. Gujarat Police ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है मामला?         

मोरबी 17 मई 2026 । गुजरात के मोरबी जिले में एक व्यक्ति और उसके मकान मालिक को पकड़ा है. आरोप है कि इस व्यक्ति ने मकान मालिक को अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ रेप करने की इजाजत दी थी, क्योंकि वह घर का किराया नहीं चुका पा रहा था. आरोपित मकान मालिक ने कथित तौर पर मां-बेटी के साथ कई बार रेप किया. इस मामले में एक तीसरा संदिग्ध भागा हुआ है, जिसकी तलाश की जा रही है.

क्या है मामला?
ब्रिजेश दोशी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के पिता (बच्ची के नाना) की शिकायत पर मोरबी पुलिस ने FIR दर्ज की. शिकायत के अनुसार, यह परिवार करीब छह महीने पहले काम की तलाश में मोरबी आया था और उन्होंने 2,000 रुपये प्रति महीने के किराए पर एक घर लिया था. जैसे-जैसे परिवार की आर्थिक हालत बिगड़ी, वे कथित तौर पर नियमित रूप से किराया नहीं चुका पाए.

पुलिस ने बताया कि मकान मालिक ने परिवार की इस मजबूरी का फायदा उठाया और बकाया किराया माफ करने के बदले मजदूर की पत्नी से यौन संबंध बनाने की मांग की. पति कथित तौर पर इस बात पर राजी हो गया. आरोप है कि इसके बाद मकान मालिक ने कई बार महिला से बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि स्थिति तब और बिगड़ गई, जब मकान मालिक की मांग किराएदार की नाबालिग बेटी तक पहुंच गईं.

रिपोर्ट के अनुसार,पिता इसको भी मान गया .इसके बाद कई दिनों तक बच्ची का शोषण और उत्पीड़न जारी रहा.आरोप है कि बच्ची को अलग-अलग जगह ले जाकर मकान मालिक और एक अन्य आरोपित ने उसका यौन शोषण किया.पूरा मामला तब सार्वजनिक हुआ,जब बच्ची के नाना को इसका पता चला.इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत लिखाई.

मोरबी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और लैंगिंक अपराधों से बच्चों के संरक्षण, 2012 (POCSO Act) के कड़े कानूनी प्रावधानों में मुकदमा लिखा है. जांच के बाद मजदूर और मकान मालिक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. मजदूर को जेल भेज दिया गया, जबकि मकान मालिक को एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल एक तीसरा संदिग्ध फिलहाल भागा हुआ है. भागे व्यक्ति ढूंढने को स्पेशल टीमें गठित की गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *