उत्तराखंड पंचायत चुनाव:जिला पंचायत कुल सीटें:358,भाजपा समर्थित 121,कांग्रेस समर्थित 92,निर्दलीय 145

भाजपा और कांग्रेस को पीछे छोड़ निर्दलीय प्रत्याशियों ने 145 सीटों पर जीत हासिल की
Uttarakhand Panchayat Election 2025 Independents left BJP and Congress behind in the district panchayats

प्रदेश में सभी 12 जिलों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं। इस बार भी जिला पंचायतों में निर्दलीय प्रत्याशियों का डंका बजा है। भाजपा और कांग्रेस पीछे छोड़ निर्दलीय प्रत्याशियों ने 145 सीटें जीती हैं।

जिला पंचायत की कुल सीटें : 358
भाजपा समर्थित : 121 जीते
कांग्रेस समर्थित : 92 जीते
निर्दलीय : 145 जीते

पंचायतों में लाभ के लिए मिलकर प्रयास करेंगे
उत्तराखंड की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मानसून के मौसम में शांतिपूर्ण चुनाव हुआ। करीब 70 प्रतिशत लोगों ने मतदान में भाग लिया। चुनाव जीतकर बड़ी संख्या में आए भाजपा समर्थित के अलावा अन्य विचारधारा के प्रत्याशियों को भी बधाई देता हूं। सबकी जिम्मेदारी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी के विकसित भारत के संकल्प में अपना योगदान दें। ग्राम सभाएं विकसित होंगी तो भारत विकसित होगा। जल्द ही पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शिविर होगा। पंचायतों में स्वच्छता, आत्मनिर्भरता के साथ ही केंद्र व राज्य की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे, हम सब मिलकर ये प्रयास करेंगे।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार

जिला पंचायत अध्यक्ष जरूर कांग्रेस समर्थित बनेंगें
पंचायत चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए हैं। ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने भाजपा सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ मतदान किया। पंचायत चुनाव नतीजे बताते हैं कि 2027 में कांग्रेस सत्ता में आएगी। भाजपा छल कपट व प्रलोभन के हथकंडे न अपनाए तो कई जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस समर्थित बनेंगे।
करन माहरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

BJP has faced a crushing defeat in the district panchayat elections in Nainital district
नैनीताल चुनाव: मंत्री, विधायक और दायित्वधारी नहीं बचा पाए साख, BJP को फिर मुंह की खानी पडी; जानें हार के कारण

देहरादून 01 जुलाई 2025।  जिला पंचायत चुनाव में नैनीताल जिले में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिला पंचायत की जिन 23 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों को समर्थन दिया था उनमें से पांच सीटों पर भाजपा, चार पर उनके बागी प्रत्याशियों और 15 पर निर्दलीय ने बाजी मारी है।

जिला पंचायत चुनाव में नैनीताल जिले में सत्तारूढ़ भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिला पंचायत की जिन 23 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों को समर्थन दिया था उनमें से पांच सीटों पर भाजपा, चार पर उनके बागी प्रत्याशियों और 15 पर निर्दलीय ने बाजी मारी है। समाचार लिखे जाने तक रामनगर की तीन सीटों पर गिनती जारी थी। सत्तारूढ़ पार्टी के मंत्री, विधायक और दायित्वधारी भी इस चुनाव में अपनी साख बचाने में कामयाब नहीं हो सके हैं। निकाय चुनाव के बाद भाजपा को मिली यह दूसरी बड़ी हार है। पंचायत चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में भी देखा जा रहा है। नैनीताल जिले में जिला पंचायत की 27 सीटें हैं। इनमें से भाजपा ने 23 सीटों पर प्रत्याशियों को समर्थन दिया था। हालांकि इन प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल नहीं दिया था। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को चुनाव जिताने को सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, दीवान सिंह बिष्ट व राम सिंह कैड़ा समेत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट व सभी दायित्वधारी दिन-रात एक किए हुए थे।

इनका दावा था कि जिला पंचायत की अधिकतर सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी ही चुनाव जीतेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को बैलेट पेपरों की गिनती शुरू हुई तो कहीं भाजपा के बागियों ने तो अधिकतर निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के सपने को चकनाचूर कर दिया। इससे पहले इसी साल जनवरी में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को केवल नगर निगम हल्द्वानी की सीट जीतकर ही संतोष करना पड़ा था जबकि अन्य निकायों में कहीं निर्दलीय तो कहीं कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।

हार के प्रमुख पांच कारण
संगठन के पदाधिकारियों की ओर से समर्थित प्रत्याशियों से दूरी बनाना
जिला प्रशासन की ओर से लिए जा रहे जनविरोधी फैसले
भाजपा नेताओं का अति आत्मविश्वासी होना
टिकट वितरण में पार्टी से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा
प्रत्याशियों के चयन में चूक

जिले में भाजपा का ही जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा बनेगा। इसके लिए पार्टी चुनाव जीत चुके निर्दलीय व बागी सदस्यों का समर्थन लेगी। ऐसे सभी विजयी प्रत्याशियों से बातचीत हो गई है। भाजपा ने नैनीताल जिले में जिला पंचायत की 23 सीटों पर प्रत्याशियों को समर्थन दिया था। सात प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। इसके अलावा जो सीटें स्वतंत्र छोड़ी थी वहां भी भाजपा से जुड़े लोग ही चुनाव जीते हैं।

-प्रताप सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष

उत्तराखंड में हटी आचार संहिता
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के फाइनल रिजल्ट आना बाकी है, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता हटा दी है.

उधम सिंह नगर में ये प्रत्याशी बने जिला पंचायत सदस्य

गरबाग-हीरा देवी

गांगी– रीता कफलिया

पहेनिया-संगीता राना

प्रतापपुर -अमनदीप कौर

मझौला 1-अजय मौर्य

नगला तराई -सागर सिंह धामी

गोविंदनगर -अनिमा सिंह

गुरुग्राम-शिल्पी सिंह

डोहरा-मधु राना

नकुलिया-आशा देवी

सरकड़ा-सूरज नारायन

बिडौर-सदफ मलिक

एचता– भाष्कर संभल

कुरैया -सुनीता सिंह

दोपहरिया -गुरदास कालर

प्रतापपुर -प्रेमप्रकाश

भंगा -रेनू गंगवार

खटोला– दीपा

बरीराई– भावना कोरंगा

खेम पुर- सिल्की

गदरपुरा– रेखा रानी

खानपुर पूर्व– सुषमा हलदार

रतनपूरा– मोहम्द फुरकान

टांडाआजम-जितेंद्र शर्मा

भीकमपूरी-सीमा कौर

हरसान-योगेंद्र सिंह डोबाल

बाजपुर गांव-कैलाश रानी शर्मा

28 प्रतापपुर-बीनू

बासखेड़ाखुर्द-रूखमणी

डकियाकला-सुरेंद्र कौर

पतरामपुर-रजनी

राजपुर-नईम अहमद

नारायणपुर-कामिनी सिंह

सरबखेड़ा-मोहन हसन

बैलजोड़ी-चरनजीत सिंह

खटीमा में जिन प्रत्याशियों को मिली जीत

जिला पंचायत की 6 सीटों में चार में भाजपा समर्थित, एक में कांग्रेस व एक जिला पंचायत सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई. खटीमा की नगला तराई जिला पंचायत सीट पर मुख्यमंत्री  धामी के भतीजे सागर धामी उर्फ सूरज ने भी धमाकेदार जीत हासिल की.

  • पौड़ी में किनकी बंपर जीत
    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के नतीजे देर रात घोषित हो गए. इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों समर्थकों ने अच्छी जीत हासिल की है. हालांकि, जिला पंचायत सदस्य की कई सीटों पर भाजपा समर्थित दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा. लैंसडाउन सीट से भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत की पत्नी नीतू रावत को कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटवाल ने हराया. वहीं खिर्सू से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संपत सिंह को ग्वाड़ सीट पर कांग्रेस के चैत सिंह ने हार का स्वाद चखाया. इसके बावजूद भाजपा के 18, कांग्रेस के 16 और 4 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं. जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी किस पार्टी के खाते में जाएगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन दोनों ही दल रणनीति बनाने में जुटै हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान किसके हाथ आती है.
    पौडी जिला पंचायत सदस्य विजेताओं के नाम
    1 ग्वाड– चैत सिंह (कांग्रेस समर्थित)
    2 सिगोरी-चंद्र भानु (कांग्रेस समर्थित)
    3 कठूड-आराधना देवी (कांग्रेस समर्थित)
    4 धौलकण्डी-रचना बुटोला (भाजपा समर्थित)
    5 डोभश्रीकोट-अनुज कुमार (भाजपा समर्थित)
    6 ल्वाली-जगदीश चंद (निर्दलीय समर्थित)
    7 थैर– कमला देवी (भाजपा समर्थित)
    8 गढकोट-सविता देवी (निर्दलीय समर्थित)
    9
    10 सुराडी-अर्जुन सिंह (निर्दलीय)
    11 चांदपुर-विक्रम सिंह बिष्ट (भाजपा समर्थित)
    12 भादसी– गीता देवी (कांग्रेस समर्थित)
    13 उमरौली– बचन सिंह (भाजपा समर्थित)
    14 गुमालगांव– विनोद डबराल (कांग्रेस समर्थित)
    15 सीला-सीमा देवी (निर्दलीय समर्थित)
    16 पठूडअकरा– प्रमीला देवी बलूनी (भाजपा समर्थित)
    17 टसीला-पूनम (कांग्रेस समर्थित)
    18 जयहरी-ज्योति पटवाल (कांग्रेस समर्थित)
    19 सुलमोडी-अरुण कुमार (कांग्रेस समर्थित)
    20 कर्तिया-पल्लवी देवी (कांग्रेस समर्थित)
    21 जगदेई– मुन्नी ध्यानि (भाजपा समर्थित)
    22 अन्द्रोली-नीलम कुमार (भाजपा समर्थित)
    23 बिलकोट-राहुल सिंह (कांग्रेस समर्थित)
    24 सीली मल्ली- शांति देवी (भाजपा समर्थित)
    25 बमराडी-राजनी रावत (भाजपा समर्थित)
    26 बाडाडांडा-अनूप (भाजपा समर्थित)
    27 नौडी-सीमा चमोली (कांग्रेस समर्थित)
    28 बडेथ-बुद्धि सिंह (कांग्रेस समर्थित)
    29 टीला– डॉ शिव चरण (निर्दलीय)
    30 ब्यासी-वंदना रौथाण ( भाजपा समर्थित)
    31 भरनौ-अंजलि जोशी (भाजपा समर्थित)
    32 गडरी– पूनम देवी (कांग्रेस समर्थित)
    33 पोख-डा बलवंत सिंह नेगी (भाजपा समर्थित)
    34 कोटा-दीपिका इष्टवाल (कांग्रेस समर्थित)
    35 चैधार-आरती (कांग्रेस समर्थित)
    36 कलुण– भरत रावत (भाजपा समर्थित)
    37 कालौ– कर्मवीर सिंह भंडारी (कांग्रेस समर्थित)
    38 खण्डूली-राजेश्वरी देवी (भाजपा समर्थित)

चमोली में जिला पंचायत सीट पर राधा बिष्ट ने जीत की हासिल
चमोली में जिला पंचायत सीट बछुवाबाण से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनीता रावत निर्दलीय प्रत्याशी राधा बिष्ट से 1765 मतों से विजयी हुई. कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शांति कंडारी तीसरे नंबर पर रही. जिला पंचायत सीट भल्सों से निर्दलीय प्रत्याशी विशम्बरी देवी अपनी प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी शोभा देवी को 310 मतों से हराकर विजयी रही।

खटीमा में नौवें राउंड की मतगणना जारी
खटीमा पंचायत चुनाव में चल रही मतगणना आखिरी दौर में है. अंतिम नौवें राउंड की मतगणना मंडी परिसर में चल रही है. अभी तक 6 जिला पंचायत सीटों में से 3 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों और एक कांग्रेस व एक पर निर्दलीय प्रत्याशी का कब्जा हुआ. खटीमा की बिगराबाग जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस समर्थित हीरा मुडेला, गांगी सीट पर निर्दलीय रीता कफलिया, प्रतापपुर सीट पर बीजेपी समर्थित अमनदीप कौर नामधारी, मझोला बीजेपी समर्थित अजय मौर्य विजयी हुए हैं. जिला पंचायत नगला तराई सीट पर भी बीजेपी समर्थित सागर धामी आगे चल रहे हैं. प्रशासन मतगणना को अंतिम दौर में शांति पूर्ण संपन्न कराने में जुटा है.

खटीमा के छ जिला पंचायत सीटों में चार सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया, जबकि एक सीट पर कांग्रेस तो एक निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई. खटीमा जिला पंचायत सीटों के परिणामों की अगर बात करें तो सबसे ज्यादा वोटों से प्रतापपुर जिला पंचायत सीट से बीजेपी समर्थित प्रत्याशी अमन जीत कौर नामधारी ने लगभग साढ़े दस हजार से विजय प्राप्त की. वहीं मझोला जिला पंचायत सीट पर बीजेपी समर्थित प्रत्याशी अजय मोर्या ने विजय प्राप्त की. पहनिया सीट पर संगीता राना तो नगला तराई जिला पंचायत सीट से सीएम पुष्कर धामी के भतीजे सागर उर्फ सूरज धामी ने विजय प्राप्त की. जिला पंचायत चार सीटों में भाजटा के कब्जे के अलावा बिगराबाग सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हीरा मुडेला तो गांगी सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी रीता कफलिया ने विजय प्राप्त की.

पंचायत चुनाव@काउंटिंग: रानों सीट से रजनी भंडारी चुनाव हारी, लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप की पत्नी को भी झटका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *