अमित शाह राजधानी दून में,क्या-कुछ हैं व्यवस्थाएं? ट्रैफिक प्लान, 0 जोन….
सामान्य वाहनों के लिए गुरु नानक ग्राउंड रेस कोर्स में पार्किंग बनाई गई है।
विक्रम और सिटी बसों के रूट में भी बदलाव
विक्रम संख्या-03 धर्मपुर से प्रिंस चौक, तहसील चौक, एमकेपी और सीएमआई चौक होते हुए अपने निर्धारित रूट पर लौटेंगे।
विक्रम संख्या-05 और 08 को रेलवे स्टेशन से वापस भेजा जाएगा, जबकि विक्रम संख्या-02 सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस होंगे। विक्रम संख्या-01 केवल ओरिएंट चौक तक आएंगे और वहीं से लौटेंगे।
प्रेमनगर और कोलागढ़ रूट के विक्रम संख्या-07 और 08 को बिंदाल कट से वापस किया जाएगा।
राजपुर रोड की सिटी बसें तहसील चौक से दर्शन लाल चौक और घंटाघर होते हुए चलेंगी।
विश्वनाथ सेवा की बसें चुना भट्ठा से संचालित होंगी।
राजपुर रोड की सिटी बसें तहसील चौक से दर्शन लाल चौक और घंटाघर होते हुए चलेंगी।
विश्वनाथ सेवा की बसें चूना भट्ठा से संचालित होंगी।
रायपुर रोड से घंटाघर जाने वाली सिटी बसें सर्वे चौक से बहल चौक होते हुए जाएंगी।
NO पार्किंग में वाहन खड़े करने पर होगा 1500 रुपए अर्थदंड
यातायात पुलिस ने साफ किया है कि NO पार्किंग जोन में खड़े वाहन क्रेन से टो किये जाएगें और इसके लिए 1500 रुपए अर्थदंड देना होगा।
पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और अधिकाधिक दोपहिया वाहनों या सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की अपील की है।
साथ ही स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने,अनावश्यक हॉर्न नहीं बजाने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने को कहा है।
एंबुलेंस, पुलिस और अग्निशमन जैसे आवश्यक सेवा वाहनों को नहीं रोका जाएगा और न ही डायवर्ट किया जाएगा।

