शिक्षक अनवारुद्दीन चढ़ाता था शिवलिंग पर मांस,कुटाई ,जेल

Aligarh Temple Row: Suspended Teacher Arrested for Placing Meat on Khereshwar Dham Shivling
‘अमेरिका से आया हूं,मुझे ट्रंप और पुतिन ने भेजा है’,खेरेश्वर धाम में आपत्तिजनक चीज रखने पर बवाल; आरोपित की पिटाई
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में प्राचीन खेरेश्वर धाम स्थित शिवलिंग पर निलंबित शिक्षक मांस रख गया। गुस्साए लोगों ने आरोपित को जमकर पीटा। आक्रोशित करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया। निलंबित चल रहे प्राथमिक शिक्षक ने चार दिन में दो बार यह हरकत की है। पुलिस ने आरोपित पकड़ लिया है।
अलीगढ़ के प्राचीन खेरेश्वर धाम स्थित शिवलिंग पर प्राथमिक विद्यालय के निलंबित शिक्षक अनवारुद्दीन ने शनिवार और मंगलवार को मांस के टुकड़े रख दिए। पुजारी प्रहलाद गिरी व अन्य श्रद्धालुओं ने मंगलवार को आरोपी मौके पर पकड़ लिया। इस करतूत से आक्रोशित लोगों ने आरोपित को पीटकर पुलिस को सौंप दिया।
करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पुजारी व श्रद्धालुओं के साथ लोधा थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपित को उन्हें सौंपने की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी लिख आरोपित पकड़ लिया। शाम को आरोपित को कोर्ट ले जा जेल भेज दिया ।
मंदिर के पुजारी प्रहलाद गिरी ने बताया कि 31 अक्तूबर को धुर्रा माफी बड़ी मस्जिद के पीछे रहते अनवारुद्दीन ने मंदिर में पहुंचकर मांस के टुकड़े रखे थे। यह घटना सीसीटीवी में कैद भी हुई थी। उस दौरान आरोपित मौके से भाग गया था। इसके बाद मंदिर समिति ने निगरानी बढ़ा दी गई थी।
सीओ गभाना सृष्टि जैन ने बताया कि पुजारी ने जानकारी दी कि मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे वह पूजा-पाठ करने के बाद मंदिर के पास खड़े थे। इसी दौरान आरोपी अनवारुद्दीन मंदिर में शिवलिंग के पास पहुंचकर मांस के टुकड़े आदि रख रहा था।
पुजारी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मंदिर समिति के सदस्य राधे, मनोज कुमार, गौरव और भूपेंद्र सिंह अन्य श्रद्धालुओं मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपित दबोच लिया।
बीएसए आलोक कुमार ने बताया कि शिक्षक अनवारुद्दीन निलंबित कर दिया गया है। उन्हें बीआरसी से संबद्ध कर दिया गया है। इस मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी जवां लालबाबू को सौंपी गई है।
आरोपित ने की वातावरण बिगाड़ने की कोशिश
आरोपित ऐसा कृत्य करने का कारण पूछने पर वह गोलमोल जवाब देता रहा। इससे नाराज लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। श्री खेरेश्वर और दाऊजी महाराज समिति के अध्यक्ष गेहराज सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान और महामंत्री ऋषिराज शर्मा का आरोप है कि आरोपित ने जरूर किसी के उकसावे पर वातावरण खराब करने का षडयंत्र रचा है। इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने मंदिर पहुंचकर आरोपित को पकड़ लिया।
आरोपित बोला… अमेरिका से आया हूं, मुझे ट्रंप ने भेजा है,पुतिन ने भेजा है
शिवलिंग पर आपत्तिजनक सामान रखने के आरोपित निलंबित शिक्षक अनवारुद्दीन से जब मंदिर में लोगों ने पूछताछ की तो वह अजीबोगरीब जवाब देता रहा। पहले उसने कहा कि वह अमेरिका से आया है और ट्रंप ने उसे ऐसा करने को कहा था। इसके बाद वह रूस के राष्ट्रपति पुतिन का नाम लेने लगा।
उसने बहाना बनाया कि उसे सपने में किसी ने कहा था कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी होगी। उससे पूछताछ का वीडियो कुछ लोगों ने बनाया जो बाद में वायरल हो गया। मंदिर समिति ने सीसीटीवी के फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि अनवारुद्दीन की सोच कट्टरपंथी है। वह अपने मजहबी प्रचार में जुटा रहता था। उसकी नियुक्ति गणेशपुर प्राथमिक विद्यालय में थी लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं जाता था। इसी से उसे निलंबित किया गया।
संपर्क खंगाल रही पुलिस
आरोपित ने किसी के इशारे पर ये करतूत तो नहीं की, यह पता लगाने को पुलिस उसके मोबाइल की सीडीआर व सोशल मीडिया संपर्क खंगालने का प्रयास कर रही है। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व उसके गुर्गे पर पिछले कुछ माह से देश में वातावरण खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश से ही उसे जुड़े कई आरोपित एटीएस व पुलिस ने पकड़े हैं। इसके अलावा पुलिस उसकी मानसिक स्थिति का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।
करणी सेना के पदाधिकारी से हुई नोकझोंक
पुलिस आरोपित को थाने लेकर पहुंची तो करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष सुमित, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, जिलाध्यक्ष युवा शक्ति, राहुल चौहान, राहुल चौधरी कार्यकर्ता ले वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोपित को हवालात से बाहर निकालकर उन्हे सौंपने की मांग की। यहां कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल और पुलिस क्षेत्राधिकारी गभाना आईपीएस सृष्टी जैन ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई और प्राथमिकी लिखने का आश्वासन देकर वापस भेजा।
द्वापर युग से है मंदिर का संबंध, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
मान्यता है कि खेरेश्वर धाम का संबंध द्वापर युग से है। बताया जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण अपने बड़े भाई बलराम के साथ गंगा स्नान करने जा रहे थे। रास्ते में एक टीले पर दोनों भाइयों ने कुछ देर विश्राम किया। दोनों ने भगवान भोलेनाथ की यहां उपासना की थी। बाद में यहां पर शिवलिंग की स्थापना कराई गई। इसके बाद महान संगीतकार गायक स्वामी हरिदास का भी खेरेश्वर धाम से काफी जुड़ाव रहा।
उनके शिष्य तानसेन अकबर के दरबार में नवरत्नों में से एक थे। मंदिर के पास के गांव में स्वामी हरिदास ने कुछ समय व्यतीत किया था। इसके चलते गांव का नाम हरिदासपुर रखा गया। मंदिर में श्रीबांके बिहारी की जैसी छवि का स्वरूप भी स्थापित है। स्वामी हरिदास की पत्नी का समाधि स्थल भी यहीं है। लोगों का आक्रोश देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

मामले में बीएनएस की धारा 298, 302, 196 (2) और 351 (2) में प्राथमिकी लिख ली गई है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। आरोपित ने बताया है कि वह 15 साल से मंदिर में पूजा करने आता रहा है। उसका दावा है कि एक सपना देखने के बाद मनोकामना पूरी करने को उसने ऐसा किया है। आरोपी के संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।-आदित्य बंसल, एसपी सिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *