आराधना मिश्रा ने संभाला काम और चल गए जूते; अजय राय को हाथ जोड़ मनाते रहे प्रमोद तिवारी

इधर आराधना मिश्रा ने संभाला काम और उधर बवाल, चल गए जूते; अजय राय को हाथ जोड़कर मनाते रहे प्रमोद तिवारी

यूपी कांग्रेस मुख्यालय में आज भारी हंगामा हुआ है. बताया जा रहा है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थक किसी बात पर गुस्सा हो गए. इसके बाद नारेबाजी और धक्कामुक्की तक हुई. समर्थक हंगामे के बीच हाथ में जूते लिए भी नजर आए.

लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में हंगामे के बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हाथ जोड़ते सांसद प्रमोद तिवारी

लखनऊ:
यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को भारी हंगामा हो गया. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष बनीं आराधना मिश्रा मोना और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थक भिड़ गए. दोनों के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. धक्का-मुक्की भी हुई. जूते भी चले. इसका वीडियो भी सामने आया है. कांग्रेस दफ्तर में हुई धक्का-मुक्की का वीडियो में काफी गहमागहमी देखी जा रही है. यह भी दिख रहा है कि प्रमोद तिवारी अजय राय को हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि अजय राय और आराधना मिश्रा के समर्थकों में हुई बहस और तेज हो रही थी. ऐसे में प्रमोद तिवारी ने अजय राय को हाथ जोड़कर मनाया.

अजय राय के विरोध से शुरू हुआ बवाल
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का विरोध हुआ. जिसके बाद अजय राय के समर्थकों ने बवाल काटा. जूते-चप्पल चलने तक की नौबत आ गई. बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद अजय राय के समर्थक भड़क गए. इस दौरान कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रमोद तिवारी से कहते हुए दिख रहे हैं कि मुझे गाली दी गई है.

हंगामे के बीच हाथ में जूता लिए कांग्रेस कार्यकर्ता.

अजय राय को हटाकर आराधना मिश्रा को बनाया गया है प्रदेश अध्यक्ष
ऐसे में बीच-बचाव के लिए कांग्रेस के सीनियर लीडर प्रमोद तिवारी को आना पड़ा. तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि प्रमोद तिवारी हाथ जोड़कर अजय राय को मानते हुए दिख रहे हैं. मालूम हो कि कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले ही अजय राय को हटाकर आराधना मिश्रा मोना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. आराधना मिश्रा मोना कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रमोद तिवारी की बेटी है. आज आराधना मिश्रा मोना ने लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय पहुंच कर अपना कार्यभार संभाला, लेकिन उनके कार्यभार संभालते ही पार्टी दफ्तर में भारी बवाल हो गया.

भाजपा-RLM ने ली चुटकी
यूपी कांग्रेस मुख्यालय में आज जो कुछ हुआ, उस पर भाजपा, RLD सहित अन्य दलों ने चुटकी ली है. भाजपा प्रवक्ता प्रियंक पांडे ने कहा, मोहब्बत की दुकान चलाने वाले राहुल गांधी की पार्टी के लोग जूता चला रहे हैं. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का ऐसा अपमान… प्रदेश की जनता का सम्मान योगी आदित्यनाथ की सरकार कर रही है.

वहीं भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, थोथा चना बाजे घना वाला मुहावरा कांग्रेस पर सटीक है. अहंकार में डूबी कांग्रेस में मारपीट स्वाभाविक है. सपा के साथ रहकर मारपीट के संस्कार सीखे है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है, पार्टी में अराजकता हावी है.

RLD के प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने कहा कि जो पार्टी अपना प्रदेश कार्यालय नहीं संभाल सकती वो प्रदेश क्या संभालेगी? अजय राय जैसे खांटी नेता को अपने ही पार्टी नेताओं के खिलाफ धरने पर बैठना पड़े तो यह कांग्रेस के लिए सबसे शर्मनाक बात है.

Ajay Rai Vs Mamta Choudhary: गालियां देने और जूते-चप्पल चलाने वाले कांग्रेसी नहीं हो सकते, अजय राय से विवाद पर बोलीं ममता चौधरी

लखनऊ में यूपी कांग्रेस कार्यालय में विवाद के बाद कांग्रेस नेता ममता चौधरी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल और मारपीट के आरोप लगाए. ममता ने दलितों के प्रति भेदभाव का भी आरोप लगाया. वहीं, अजय राय ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से शिकायत कर ममता के खिलाफ कार्रवाई और पार्टी से निष्कासन की मांग की है. भाजपा ने इस घटनाक्रम को कांग्रेस की अंदरूनी कलह बताया

  • लखनऊ,
  • 12 अक्टूबर 2026,

 

“>यूपी कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में नए प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार ग्रहण समारोह में विवाद के बाद अब कांग्रेस नेता ममता चौधरी के बयान सामने आया है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ हुई कहासुनी को लेकर ममता ने उन पर अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया है. ममता का दावा है कि अजय राय ने उनसे कहा, ‘दो कौड़ी की अपनी औकात में रहो.’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस में दलितों के प्रति पहले से ही समस्या रही है।

” ‘अपनी औकात में रहो’, ममता ने सुनाई पूरी बात

ममता चौधरी के मुताबिक, विवाद के दौरान अजय राय पलटे और उन पर चिल्लाते हुए अपनी सीमा में रहने की बात कही. ममता ने आरोप लगाया कि उनसे कहा गया, ‘दो कौड़ी की अपनी औकात में रहो, अपनी औकात में रहो.’ उन्होंने दावा किया कि इसके बाद वहां मौजूद कुछ समर्थक आक्रामक हो गए. ममता के अनुसार, लोगों ने उनसे सवाल-जवाब किए, जूते-चप्पल दिखाए और हाथ-पैर से हमला भी किया. उन्होंने इस व्यवहार को अपमानजनक बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. हालांकि, ये आरोप ममता चौधरी की ओर से लगाए गए हैं.

‘मुझे मां-बहन की गालियां दी गईं’, अजय राय से झड़प पर बोलीं ममता चौधरी
कौन हैं ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा, चले जूते-चप्पल
Congress मुख्यालय में 2 गुटों के बीच जमकर चले जूते चप्पल

<

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में हंगामा, पार्टी समर्थकों में जमकर चले जूते

<

UP कांग्रेस में बदलाव के बाद आराधना के लिए अजय क्या बोले?

‘इनको हमेशा दलितों से प्रॉब्लम रही है’

ममता चौधरी ने अपने बयान में दलितों के प्रति कथित व्यवहार का मुद्दा भी उठाया. उनका आरोप है कि अजय राय और उनसे जुड़े लोगों को हमेशा दलितों से परेशानी रही है. इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने विवाद को सामाजिक सम्मान और कांग्रेस के भीतर दलित नेताओं की स्थिति से जोड़ दिया है.

कांग्रेस के अंदरूनी विवाद पर भाजपा का भी हमला

इस विवाद को लेकर भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है. भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए घटनाक्रम को पार्टी की अंदरूनी खींचतान से जोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस में पद और कुर्सी को लेकर संघर्ष दिखाई दे रहा है. भाजपा की इस प्रतिक्रिया के बीच <a “>ममता चौधरी के आरोपों ने कांग्रेस के लिए एक और सवाल खड़ा कर दिया है. एक तरफ पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार संभालने का अवसर था, तो दूसरी तरफ वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति बन गई.

इस बात पर मचा बवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे. इसी दौरान वहां मौजूद भीड़ को देखते हुए अजय राय के समर्थकों ने कहा कि ‘अध्यक्ष जी निकलेंगे, रास्ता दे दीजिए.’ इस पर ममता चौधरी की तरफ से पूछा गया, ‘कौन अध्यक्ष?’ इसके बाद दोनों गुटों के बीच विवाद बढ़ गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के बाद अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच झगड़ा और मारपीट हुई. इस दौरान जूता फेंके जाने की भी बात सामने आई है. पूरे घटनाक्रम के बाद अजय राय ने मामले की शिकायत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से की और ममता चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

<अजय राय ने दर्ज कराई शिकायत 

मामले को लेकर अजय राय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद से शिकायत की. अजय राय ने कहा कि ऐसे लोग पार्टी की छवि को खराब कर रहे हैं और ऐसे लोग पार्टी में रहेंगे तो पार्टी का माहौल खराब होगा. उन्होंने ममता चौधरी को पार्टी से बाहर करने की मांग की है. अजय राय को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *